बिलासपुर। सकरी क्षेत्र के भरनी में मंगलवार की शाम एक ही परिवार की दो बहनों की बरात आने वाली थी। इससे पहले ही दुल्हन के 12 वर्षीय भाई की डबरी में डूबने से मौत हो गई। इससे शादी वाला माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दोनों बहनों की शादी को फिलहाल टाल दी गई है। भरनी निवासी जगदीश पाटले की दो बेटियों की मंगलवार को शादी थी। शाम उनके यहां बरात आने वाली थी। इसके लिए घर में तैयारियां चल रही थीं।
दोपहर को हल्दी की रश्म के बाद जगदीश का 12 वर्षीय पुत्र अमन पास की डबरी में नहाने गया। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया। आसपास के लोगों ने उसे पानी में डूबते देखकर शोर मचाया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। थोड़ी देर बाद उसे गहरे पानी से निकालकर सिम्स ले जाया गया।
🔔 यह भी पढ़ें...
सिम्स में डाक्टर ने अमन को मृत घोषित कर इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर सकरी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इसकी जानकारी होने पर दोनों बेटियों की शादी रोक दी गई। वहीं, शादी वाले घर का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव स्वजन को सौंप दिया है। बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
एकलौता भाई था मृतक, बहनों का बुरा हाल
मृतक अमन अपनी बहनों का एकलौता भाई था। शादी के दिन ही भाई की मौत से दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, वर पक्ष के लोग भी घटना की सूचना पर वहां पहुंच गए। घटना को देखते हुए दोनों पक्ष की सहमती से शादी को टाल दिया गया है।



देश








शेयर करें


















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































