इंदौर। पुलिस ने ऐसे ठग-लूट गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो बुजुर्गों और महिलाओं से आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो जाते हैं। आरोपित ने एक महिला से तो शनि की साढ़ेसाती का झांसा देकर सोने का मंगलसूत्र और मोबाइल छीन लिया था। इस गिरोह के सदस्य पूरे देशभर में घटनाएं करते हैं। पकड़ा गया आरोपित भी मध्य प्रदेश के देवास और राजस्थान के जयपुर में घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
🔔 यह भी पढ़ें... इंदौर के एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक, स्थानीय अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में 30 मई को प्रभा द्विवेदी के साथ अहिल्यानगर (सर्विस) रोड पर घटना हुई थी। सुबह की सैर कर घर लौट रहीं प्रभा से आरोपितों ने बात की और कहा कि शनि की साढ़ेसाती चल रही है। उन्हें थोड़ा आगे-पीछे चलने के लिए कहा, फिर मंगलसूत्र उतरवा लिया। थैली में रखवाया और झपट्टा मारकर छीनकर भाग गया। पुलिस ने बाइक के सीसीटीवी फुटेज निकाले तो उत्तराखंड की निकली। वाहन मालिक को पकड़ा तो उसने बताया कि बाइक जाकिर हुसैन निवासी गूलर भोज रुद्रपुर (उत्तराखंड) को देना बताया। टीम ने सोमवार को जाकिर को पकड़ लिया। एडीसीपी के मुताबिक, उसका साथी गुलफाम अभी फरार है। गूलर भोज में डेरों पर रहने वाला जाकिर और गुलफाम शातिर अपराधी हैं। दोनों बाइक से ही निकलते हैं। आते और जाते वक्त घटनाएं करते हैं। दोनों ने इंदौर आने के पहले देवास और जाने के बाद जयपुर में भी घटनाएं की थीं।सुबह सैर के दौरान महिला को लूटा
ऐसे धराए आरोपी



मध्यप्रदेश









शेयर करें

















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































