- देश:Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा पत्र; की कड़ी कार्रवाई की मांग
- दिल्ली/NCR:Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया ‘फ्रॉड डे’
- दिल्ली/NCR:दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए कई नेता
- दिल्ली/NCR:रेखा गुप्ता का ‘मिशन दिल्ली’! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भावुक?
- दिल्ली/NCR:Delhi Crime: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले 3 शव, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस
- बिहार:Saharsa News: सहरसा में मक्के के खेत में 4 दोस्तों ने पीया जहर, 3 की मौत; एक की हालत नाजुक
- महाराष्ट्र:Sanjay Raut on RSS: ‘संघ का मुस्लिम प्रेम सिर्फ सलमान तक?’, जानें संजय राउत क्यों नहीं हुए RSS के कार्यक्रम में शामिल
- दिल्ली/NCR:Delhi EV Bus: दिल्ली को मिलीं 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से अब मिलेगी राहत
- देश:Assam Politics: बीजेपी की सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, CM हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए हिंसा भड़काने के आरोप
- उत्तरप्रदेश:Meerut News: मेरठ में स्क्रैप कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, डेढ़ साल पुराने मर्डर से जुड़ा है बदला?
- देश:Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा पत्र; की कड़ी कार्रवाई की मांग
- दिल्ली/NCR:Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया ‘फ्रॉड डे’
- दिल्ली/NCR:दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए कई नेता
- दिल्ली/NCR:रेखा गुप्ता का ‘मिशन दिल्ली’! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भावुक?
- दिल्ली/NCR:Delhi Crime: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले 3 शव, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस
- बिहार:Saharsa News: सहरसा में मक्के के खेत में 4 दोस्तों ने पीया जहर, 3 की मौत; एक की हालत नाजुक
- महाराष्ट्र:Sanjay Raut on RSS: ‘संघ का मुस्लिम प्रेम सिर्फ सलमान तक?’, जानें संजय राउत क्यों नहीं हुए RSS के कार्यक्रम में शामिल
- दिल्ली/NCR:Delhi EV Bus: दिल्ली को मिलीं 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से अब मिलेगी राहत
- देश:Assam Politics: बीजेपी की सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, CM हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए हिंसा भड़काने के आरोप
- उत्तरप्रदेश:Meerut News: मेरठ में स्क्रैप कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, डेढ़ साल पुराने मर्डर से जुड़ा है बदला?
Day: August 9, 2023
सेंट्रल पूल में 86 लाख टन चावल लेने को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी छत्तीसगढ़ में धान उत्पादन बढ़ने के आसार
रायपुर। धान खरीदी पर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अब इस खरीफ वर्ष 2023-24 में 25 लाख टन अधिक चावल लेने का निर्णय लिया है। सेंट्रल पूल पर 86 लाख टन चावल लेने के लिए केंद्र सरकार ने सहमति दे दी है। केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने इस आशय का पत्र राज्य सरकार को भेजा है। अभी तक केंद्र सरकार प्रदेश से 61 लाख टन चावल सेंट्रल पूल पर ले रही थी। जानकारी के मुताबिक राज्य शासन ने इस वर्ष प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी करने का निर्णय लिया है। अभी तक प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान की खरीदी […]
बाढ़ में बहे पुल से दर्जनों गांव की आवाजाही बंद स्कूली बच्चों से लेकर ग्रामीण परेशान
दमोह/बनवार। दमोह के जबेरा ब्लाक अंतर्गत छपरवाहा, मौसीपुरा कुलुवा मार्ग पर शून्य नदी पर बने मनगंवा घाट पुल का बीते दिनों आई बाढ़ में आधा हिस्सा बह गया है। जिससे पिछ्ले एक सप्ताह से दर्जनों गांव में वाहनों की आवाजाही बंद है। ग्रामीण और छोटे स्कूली बच्चे क्षतिग्रस्त पुल से जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर हैं। अभिभावक भी ले रहे खतरा पुल टूटने केबाद अभिभावक अपने बच्चों को क्षतिग्रस्त पुल से एक पार से दूसरी पार छोड़ देते हैं तब कहीं छोटे -छोटे बच्चे मीलों का पैदल सफर तय करके स्कूल पहुंच रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षतिग्रस्त पुल […]
भोपाल मेमोरियल अस्पताल बनेगा मध्य प्रदेश का दूसरा बोनमैरो ट्रांसप्लांट सेंटर
भोपाल। बोनमैरो ट्रांसप्लांट यानी अस्थिमज्जा प्रत्यारोपण को किफायती और आम मरीजों की पहुंच में लाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। भोपाल मेमोरियल हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर को मिली अनुमति राजधानी के बीएमएचआरसी (भोपाल मेमोरियल हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर) में बोनमैरो ट्रांसप्लांट सेंटर खोलने की अनुमति दे दी गई है। यह 50 बिस्तर वाला सेंटर होगा। वर्ष 2026 के अंत तक शुरू करने का लक्ष्य यह सेंटर वर्ष 2026 के अंत तक शुरू करना होगा। इस सेंटर में रासायनिक, जैविक, रेडियोलाजिकल और परमाणु दुर्घटनाओं के संपर्क में आने वाले पीड़ितों की जांच व इलाज भी हो सकेगा। […]
प्रधानमंत्री 12 अगस्त को दिखा सकते हैं दमोह से नागपुर स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी स्वीकृति का इंतजार
जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल के यात्रियों को नागपुर जाने-आने के लिए एक और ट्रेन मिलने जा रही है। इस ट्रेन को चलाने की रेलवे ने तैयारी पूरी हो गई है। इसे दमोह से नागपुर के बीच चलाया जाएगा, जो दमोह से भोपाल, इटारसी से होकर नागपुर तक जाएगी। जबलपुर रेल मंडल ने ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। संभावना है कि इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त को सागर से हरी झंडी दिखा सकते हैं। रेल रूट को लेकर आपत्ति वहीं दूसरी ओर ट्रेन के रूट हो लेकर जबलपुर […]
अधिकारियों से CM शिवराज बोले- नई पीढ़ी को देशभक्ति के संस्कार देना आवश्यक मेरी माटी मेरा देश अभियान से लोगों को जोड़ें
भोपाल। नई पीढ़ी को देशभक्ति के संस्कार देना आवश्यक है, इसलिए ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। ये निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को दिए। वे बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से प्रदेशभर के कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम न बनकर रह जाए। देशभक्ति के इस कार्यक्रम से सभी व्यक्ति मन से जुड़ें। हर घर पर तिरंगा फहराया जाए और अमृत उद्यानों में पौधारोपण भी हो। मैं भी 14 अगस्त को लाड़ली बहनों के साथ 75 पौधे लगाऊंगा। मुख्यमंत्री ने कहा […]
मध्य प्रदेश में अब सीधे स्व-सहायता समूहों को नहीं मिलेगी गणवेश की राशि
भोपाल। मध्य प्रदेश में प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को दी जाने वाले गणवेश (यूनिफार्म) की राशि अब सीधे महिला स्व-सहायता समूहों को नहीं दी जाएगी। इसके स्थान पर यह राशि आजीविका मिशन के राज्य स्तरीय कार्यालय को दी जाएगी। 50 प्रतिशत राशि क्रियाशील समूहों को मिलेगी राज्य इकाई 50 प्रतिशत राशि क्रियाशील समूहों को देगी और शेष राशि का भुगतान गणवेश की गुणवत्ता परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा। आजीविका मिशन और स्कूल शिक्षा विभाग की संयुक्त निगरानी और गुणवत्ता समिति गठित होगी। व्यवस्था में यह परिवर्तन गणवेश वितरण में स्व-सहायता समूहों के नाम पर होने वाली […]
मणिपुर में आया भूकंप.. पड़ोसी राज्य नागालैंड, असम और मिजोरम भी थर्राया, जानें कितना हुआ नुकसान
इम्फाल: भारत के मणिपुर में शनिवार, 9 अगस्त को दोपहपर 1:23 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र 61 किलोमीटर की गहराई पर था। (Earthquake in Manipur) भूकंप मणिपुर के कई अन्य हिस्सों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों नागालैंड, असम और मिजोरम में भी महसूस किया गया। मणिपुर भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है, और इसने पहले भी कई भूकंपों का अनुभव किया है। मणिपुर में सबसे हालिया बड़ा भूकंप 4 जनवरी 2016 को आया, (Earthquake in Manipur) जिसकी तीव्रता 6.7 थी. उस भूकंप से काफी क्षति हुई और जानमाल का नुकसान हुआ।
कांग्रेस में डाकू की एंट्री! पीसीसी चीफ कमलनाथ ने दिलाई सदस्यता, कांग्रेस ज्वाइन करने की बताई वजह
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अब चंद की महीनों का वक्त बाकि है। जिसे लेकर प्रमुख पार्टियों के दिग्गज प्रदेश मे जनता को साधने के लिए लगातार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दौरा कर रहे है। तो वहीं चुनाव से पहले अपनी कई नाराज नेता दूसरे पार्टी के ओर रुख कर रहें है। नेताओं का दलबदल का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में आज ग्वालियर के दस्यू मलखान सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वे अब कांग्रेस पार्टी के लिए काम करेंगे। पीसीसी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दस्यु मलखान सिंह को सदस्यता दिलाई। इस […]
40 लाख की ब्राउन शुगर के साथ भाई-बहन गिरफ्तार, पूछताछ में राजस्थान के कई तस्करों के नाम उगले
इंदौर : इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस में ऑपरेशन प्रहार के तहत ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाली महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 40 लाख रुपये मूल्य की 266 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। जहां तस्कर राजस्थान से ब्राउन शुगर लाकर इंदौर में तस्करी करते थे। इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी इसके बाद बायपास स्थित इलाके से ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाली महिला सपना देवकर और उसके भाई दीपक भारतीय को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 266 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद […]
महाकाल की सवारी में हाथी के उपयोग पर आपत्ति, पीपुल्स फॉर एनिमल संस्थान बोला- जन सुविधा के हिसाब से जोखिम भरा
उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर की निकलने वाली महाकाल की सवारी में हाथी के उपयोग पर पीपल्स फॉर एनीमल संस्था ने आपत्ति जताई है। संस्था का कहना है कि शाही सवारी में महावत हाथी को क्रूरता पूर्वक कील मारकर शारीरिक प्रताड़ित करता है। पीपल्स फॉर एनीमल संस्था इंदौर ने उज्जैन कलेक्टर सहित प्रमुख सचिव और जीव जंतु कल्याण के सेक्रेटरी को मेल पर एक शिकायत दर्ज कराई है जिसमें सवारी में हाथी के उपयोग को जन सुविधा के हिसाब से जोखिम भरा बताया है। सावन के पवित्र माह में हर साल भगवान महाकाल की शाही सवारी निकाली जाती है। इस […]
MP की ज्योति मौर्या ! पत्नी को लोन लेकर पढ़ाया लिखाया, नौकरी लगते ही मजदूर पति से कर लिया किनारा
अनूपपुर : एसडीएम ज्योति मौर्य की कहानी तो आपने सुनी होगी। ऐसे ही कई मामले आए। एक बार फिर अनूपपुर में एक पति ने आज जनसुनवाई में अपनी पत्नी एवं बच्चों को वापस बुलाने के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई। उसने बताया कि उसकी पत्नी की नौकरी लगने के बाद वह अब बेटी के साथ अपने आशिक के साथ रहने लगी और वह वापस मेरे पास नहीं आना चाह रही है। अनूपपुर जिले के जोहन भारिया, निवासी ग्राम पकरिहा जिसका विवाह पत्नी मीनाक्षी भारिया के साथ हुआ था। पत्नी पढ़ी लिखी थी इस वजह से उसे आगे बढ़ाने तथा उसकी […]
Flying Kiss मामले पर मचे बवाल के बीच सामने आया कांग्रेस का रिएक्शन, जानिए क्या कहा
कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा राहुल गांधी पर संसद के भीतर ‘अभद्र व्यवहार’ का आरोप लगाए जाने के बाद अपने नेता का बचाव करते हुए बुधवार को कहा कि राहुल गांधी कभी महिलाओं का अपमान नहीं करते हैं और भाजपा उन पर “अशोभनीय” आरोप मढ़कर मणिपुर हिंसा से ध्यान भटकाना चाहती है। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर लोकसभा में ‘फ्लाइंग किस’ की भाव-भंगिमा प्रदर्शित करते हुए महिला सांसदों के प्रति अभद्र व्यवहार दिखाने का आरोप लगाया। बाद में भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की और केरल […]
कांग्रेस ने राजस्थान के लिए पीएसी का किया गठन, सीएम गहलोत समेत इन वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल
नई दिल्लीः कांग्रेस ने अपनी राजस्थान इकाई के लिए बुधवार को राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) का गठन किया जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएसी के गठन को स्वीकृति प्रदान की। पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा इस समिति की अध्यक्षता करेंगे। पीएसी में अशोक गहलोत, सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, वरिष्ठ नेता सीपी जोशी, और रघुवीर मीणा समेत कुल 35 नेताओं को शामिल किया […]
‘बीजेपी ने आदिवासियों को वनवासी कहकर अपमानित किया’, राहुल बोले- ये सिर्फ आपका नहीं, पूरे देश का अपमान है
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आदिवासियों के अधिकारों के मुद्दे पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि आदिवासियों को वनवासी कहना पूरे भारत का अपमान है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा आदिवासियों को ‘वनवासी’ कहती है और फिर उन्हीं के जंगलों को उनसे छीनकर ‘अडाणी’ (उद्योगपतियों)को पकड़ा देती है। उन्होंने कहा कि देश के आदिवासियों को भी बाकी नागरिकों के समान सपने देखने का अवसर और अधिकार मिलना चाहिए। राहुल गांधी ‘विश्व आदिवासी दिवस’ पर राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के ऐतिहासिक मानगढ़ धाम में आयोजित रैली को संबोधित […]
इटली के लैम्पेडुसा द्वीप में बड़ा हादसा, प्रवासी जहाज डूबने से 41 लोगों की मौत
इटली के लैम्पेडुसा द्वीप के पास एक बड़े हादसे की खबर है। समुद्र में एक जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 बच्चों समेत 41 लोगों की मौत हो गई। बुधवार को इसकी जानकारी सामने आई। इटली की समाचार एजेंसी ने बताया कि इस हादसे में जीवित बचे लोगों के बयान के बाद ये मामला सामने आया। हादसे में बचे लोगों ने कहा कि वे बहुत मुश्किल से किसी तरह इतालवी द्वीप लैम्पेडुसा पहुंचे। ये हादसा बीते हफ्ते, मध्य भूमध्य सागर में हुआ था। ये लोग ट्यूनीशिया से एक छोटे जहाज में सवार होकर इटली के लिए निकले थे। जीवित बचे […]



शेयर करें

































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































