- देश:Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा पत्र; की कड़ी कार्रवाई की मांग
- दिल्ली/NCR:Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया ‘फ्रॉड डे’
- दिल्ली/NCR:दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए कई नेता
- दिल्ली/NCR:रेखा गुप्ता का ‘मिशन दिल्ली’! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भावुक?
- दिल्ली/NCR:Delhi Crime: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले 3 शव, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस
- बिहार:Saharsa News: सहरसा में मक्के के खेत में 4 दोस्तों ने पीया जहर, 3 की मौत; एक की हालत नाजुक
- महाराष्ट्र:Sanjay Raut on RSS: ‘संघ का मुस्लिम प्रेम सिर्फ सलमान तक?’, जानें संजय राउत क्यों नहीं हुए RSS के कार्यक्रम में शामिल
- दिल्ली/NCR:Delhi EV Bus: दिल्ली को मिलीं 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से अब मिलेगी राहत
- देश:Assam Politics: बीजेपी की सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, CM हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए हिंसा भड़काने के आरोप
- उत्तरप्रदेश:Meerut News: मेरठ में स्क्रैप कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, डेढ़ साल पुराने मर्डर से जुड़ा है बदला?
- देश:Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा पत्र; की कड़ी कार्रवाई की मांग
- दिल्ली/NCR:Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया ‘फ्रॉड डे’
- दिल्ली/NCR:दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए कई नेता
- दिल्ली/NCR:रेखा गुप्ता का ‘मिशन दिल्ली’! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भावुक?
- दिल्ली/NCR:Delhi Crime: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले 3 शव, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस
- बिहार:Saharsa News: सहरसा में मक्के के खेत में 4 दोस्तों ने पीया जहर, 3 की मौत; एक की हालत नाजुक
- महाराष्ट्र:Sanjay Raut on RSS: ‘संघ का मुस्लिम प्रेम सिर्फ सलमान तक?’, जानें संजय राउत क्यों नहीं हुए RSS के कार्यक्रम में शामिल
- दिल्ली/NCR:Delhi EV Bus: दिल्ली को मिलीं 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से अब मिलेगी राहत
- देश:Assam Politics: बीजेपी की सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, CM हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए हिंसा भड़काने के आरोप
- उत्तरप्रदेश:Meerut News: मेरठ में स्क्रैप कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, डेढ़ साल पुराने मर्डर से जुड़ा है बदला?
Day: September 1, 2023
हेड कोच राहुल द्रविड ने नंबर 4 और 5 के सवाल पर तोड़ी चुप्पी केएल राहुल शुरुआती दो मैच करेंगे मिस
नई दिल्ली। एशिया कप 2023 में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 2 सितंबर से पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। इस महामुकाबले से पहले भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबा केएल राहुल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि केएल राहुल शुरुआती दो मैचों में नहीं खेलेंगे। साथ ही द्रविड़ ने टीम की समस्या को लेकर भी चुप्पी तोड़ी। राहुल द्रविड़ ने टीम में एक्सपेरिमेंट के पीछे की बताई सच्चाई दरअसल, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल में में एकदिवसीय और टी20 श्रृंखला […]
MP में 69.86 लाख घरेलू उपभोक्ताओं पर बकाया 4 हजार 15 करोड़ रुपये बिजली बिल की वसूली स्थगित
भोपाल। प्रदेश में एक किलोवाट तक के एक करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं में से 69 लाख 86 हजार उपभोक्ताओं पर बकाया चार हजार 15 करोड़ रुपये के बिजली बिल की वसूली सरकार ने स्थगित कर दी है। बिलों की जांच होने के बाद ही स्थगित बिलों के भुगतान पर निर्णय लिया जाएगा। निर्णय होने तक बकाया राशि पर सरचार्ज भी नहीं लगेगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुसार एक किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं के बकाया बिलों की राशि को स्थगित किया गया है।
बारिश नहीं होने से खेताें में सूखने लगीं फसलें, किसानाें ने की सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग
टीकमगढ़ । बरसात के मौसम में इस वर्ष बेहद कम बारिश हुई है, जिससे सितंबर माह में कुएं, तालाब व नाले सूखे हुए हैं। जानवराें को पीने के पानी की समस्या होने लगी है। इसी तरह से बारिश नहीं होने से किसानाें की खेताें में खड़ी खरीफ की फसल सूखने लगी है, जिससे किसानाें में आगामी रबी फसल को लेकर चिन्ता देखी जा रही है। किसानाें ने बताया कि महंगे दामाें पर बीज, खाद एवं नींदानाशक दवाएं ली थी, लेकिन बारिश नहीं होने से अब उनकी फसलें खेताें में ही सूखने लगी हैं। खरीफ फस्ल में किसानाें ने मूंगफली, उडद, […]
इंदौर में बोले आरबीआइ गवर्नर- सब्जियों के कारण अगस्त में बढ़ी थी महंगाई दर
इंदौर। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास शुक्रवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने महंगाई, भारतीय अर्थव्यवस्था, बैंकिंग क्षेत्र, मौद्रिक नीति और विकास योजना से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि अगस्त में महंगाई दर 7.4 रही। इसका कारण महंगी सब्जियां रही है। मौसम के कारण सब्जियों के दाम बढ़े थे। अब महंगाई पहले की अपेक्षा कंट्रोल में है। उन्होंने कहा कि अगस्त में महंगाई दर ऊपर थी, लेकिन सितंबर में यह कम रहे, इस पर सरकार काम कर रही है। विद्यार्थियों ने पूछे सवाल कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रबंध और अर्थशास्त्र […]
फ्री में मोबाइल पर देख सकते हैं भारत-पाक का लाइव मैच आइये जानते हैं कैसे
नई दिल्ली। 2 सितंबर को एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला होने वाला है। भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट प्रेमी जनता इस मैच का इंतजार कर रही है। आप भारत और पाकिस्तान के इस मैच को फ्री में देख सकते हैं। हम आपको बताएंगे आप इस महामुकाबले को कब, कहां और कैसे देख पाएंगे। एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 2 सितंबर को होगा। एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है, लेकिन भारत के मैच श्री लंका में हो रहे हैं। भारत और पाकिस्तान का यह मैच भी श्री लंका के पल्लेकल […]
आपस में मजाक करने को लेकर दोस्तों में विवाद, लाठियों से किया हमला
शिवपुरी। दो दोस्तों को बीच मजाक आम बात है। कहा जाता है कि इससे दोस्ती मजबूत होती है लेकिन जब मजाक के चलते ही दोस्त एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन जाएं। ऐसा ही एक मामला करैरा थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां तहसील के पुलिस सहायता केंद्र के पास स्थित हलवाइ की दुकान पर काम करने वाले दो कर्मचारी आपस में भिड़ गए। मजाक करने को लेकर हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक कर्मचारी ने दूसरे का सिर फोड़ दिया। आस-पास मौजूद लोगों ने झगड़े के बाद पुलिस ने एक युवक पर मामला दर्ज कर लिया है। […]
भतीजे के साथ मिलकर पिता ने ही रचा बेटे के अपहरण का षड़यंत्र, फिर किया चक्काजाम
शिवपुरी/भौंती। भौंती थानांतर्गत ग्राम मुहार से सोमवार-मंगलवार की रात अचानक लापता हुए मासूम को पुलिस ने उसके मौसा के घर से बरामद कर लिया है। लापता बच्चे के पिता ने अपने भतीजे और साढू के साथ मिलकर बेटे के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी, ताकि वह गांव के जाटव समाज के युवकों को बेटे के अपहरण के मामले में आरोपित बनवा सके। पुलिस ने षड्यंत्र रचने वाले तीनों आरेापितों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। ऐसे रची बेटे के अपहरण की साजिश ग्राम मुहार निवासी जालिम सिंह आदिवासी के भतीजों को गांव के अभिषेक जाटव और भूपेंद्र […]
जवान के ट्रेलर ने यूट्यूब पर मचाया धूम, 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड तोड़ Views
नई दिल्ली। बालीवुड फिल्म ‘जवान’ अपने शानदार ट्रेलर को लेकर हर तरफ लगातार सुर्खियां बटोर रही है। शाहरुख खान स्टारर मूवी जवान के ट्रेलर में भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। गुरुवार को मेकर्स ने जवान का ट्रेलर रिलीज किया। रिलीज होते ही ‘जवान’ (Jawan) का ट्रेलर यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। ट्रेलर ने 24 घंटे में यूट्यूब पर कई मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं। 31 अगस्त को यूट्यूब पर अलग-अलग भाषाओं में फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही शाहरुख खान की ‘जवान’ के इस ट्रेलर (Jawan Trailer) ने धूम मचा दी है। दर्शकों […]
एक्टर आर माधवन होंगे एफटीआईआई के नए अध्यक्ष, शेखर कपूर की जगह ली
नई दिल्ली। एक्टर आर माधवन भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) के नए अध्यक्ष होंगे। उन्हें एफटीआईआई के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। इससे पहले इस पद पर शेखर कपूर थे। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। हाल ही में माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीता है।
भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग-11 घोषित इन खिलाड़ियों को मिला मौका
एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्ता के बीच 2 सितंबर को मुकाबला खेला जाना है। यह मैच पल्लेकेल में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इस ब्लॉकबस्टर मैच से पहले बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान ने प्लेइंग-11 घोषित कर दी है। बाबर एंड कंपनी ने उन्हीं खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में शामिल किया है। जिसने नेपाल के खिलाफ शुरुआती मैच में धमाकेदार जीत दिलाई है। रोहित शर्मा ने प्रेम कॉन्फ्रेंस में कहा पाकिस्तान के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। भारतीय कप्तान ने प्लेइंग इलेवन पर कहा कि हमारे […]
Asia Cup में 150 रन की पारी खेलने वाले पहले कप्तान बने Babar Azam नहीं तोड़ पाए विराट का यह रिकॉर्ड
मुल्तान (पाकिस्तान)। एशिया कप क्रिकेट 2023 (Asia Cup 2023) के शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑलराउंड प्रदर्शन दिखाते हुए नेपाल को 238 रन से मात दे दी। मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 131 गेंदों पर 150 रन की पारी खेली। इस तरह एशिया कप के इतिहास में किसी भी वनडे पारी में 150 रन बनाने वाले बाबर आजम पहले कप्तान बन गए हैं। हालांकि वे एशिया कप की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने का विराट कोहली (Virat Kohli) का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। एशिया कप के इतिहास में सबसे बड़ी वनडे पारी खेलने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के सुपरस्टार […]
BJP से पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा ने दिया इस्तीफा, बोले- सरकार ना बने इसका करूंगा प्रयास
नर्मदापुरम। होशंगाबाद विधानसभा से दो बार के विधायक गिरिजा शंकर शर्मा ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। शर्मा का आरोप है कि संगठन में हो रही उपेक्षा के चलते यह कदम उठाया है। शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में उन्होंने संगठन छोड़ने की बात कही है। गिरिजा शंकर पिछले चुनावों में नर्मदापुरम से टिकट मांग रहे थे, लेकिन संगठन ने उनके भाई सीतासरन शर्मा को टिकट दे दिया था। पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा सीतासरन शर्मा के बड़े भाई हैं। वह दो बार नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुके हैं। […]
मध्य प्रदेश के शुजालपुर का लाल लेह लद्दाख में हुआ बलिदान ड्यूटी के दौरान बिगड़ी थी तबीयत
शाजापुर। भारतीय सेना में पदस्थ जिले के शुजालपुर निवासी सैनिक दीपक चौधरी गुरुवार को लेह लद्दाख में ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से बलिदान हो गए। उनकी पार्थिव देह शुक्रवार शाम भोपाल पहुंची। अंतिम संस्कार शनिवार को सैन्य सम्मान के साथ शुजालपुर मंडी स्थित शांतिवन में किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक दीपक का बचपन से भारतीय सेना में भर्ती होकर देशसेवा करने का सपना था। लेह लद्दाख में कम तापमान के चलते गुरुवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सैनिक अस्पताल में भर्ती किया गया था, किंतु उनकी जान नही बचाई जा सकी। इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर वह […]
मतदाताओं को जागरूक करने किन्नरों ने शहर में निकाली रैली
भोपाल। विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी सिलसिले में शुक्रवार को किन्नरों ने रैली निकालकर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। जिसमें मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर संजना सिंह, किन्नरों की गुरु हाजी सुरैया नायक,अतिरिक्त सीईओ आरके वर्मा, सहायक नोडल अधिकारी स्वीप संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य किन्नर समुदाय के सदस्य उपस्थित थे। किन्नर समुदाय की गुरु हाजी सुरैया नायक ने सभी मतदाताओं से अपील की है मतदान दिवस पर अनिवार्य रूप से मतदान करें।रैली में सभी सदस्य हाथों में […]
12 वीं फेल युवक कर रहा था महिलाओं को ब्लैकमेल, फोटो एडिट करके भेजता था
देवास। इंटरनेट मीडिया पर अलग-अलग नाम से आईडी बनाकर युवतियों व महिलाओं की फोटो से छेड़छाड़ कर गंदे फोटो बनाने और ब्लैकमेल करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित इंटरनेट मीडिया पर अच्छे परिवारों की महिलाओं के फोटो बहुप्रसारित करने की धमकी देकर रुपये ऐंठ रहा था। आरोपित को बरोठा थाना क्षेत्र के गांव नापाखेड़ी से पकड़ा गया है। पिछले दिनों आरोपित के खिलाफ देवास निवासी विवाहिता की तरफ से विभिन्न धाराओं में प्रकरण कोतवाली थाने में दर्ज करवाया गया था। आरोपित ने देवास हाटिक नाम से इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाकर महिलाओं के फोटो से छेड़छाड़ कर […]



शेयर करें

































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































