- खंडवा:छैगांवमाखन: बुर्का पहनकर आए लुटेरे ने ‘किन्नर’ बनकर महिलाओं को ठगा, दिनदहाड़े लूट से क्षेत्र में सनसनी
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर ऋषव गुप्ता का सख्त रुख, लापरवाही पर ब्लड बैंक काउंसलर का वेतन काटने के निर्देश
- खंडवा:छैगांवमाखन: कुशवाह क्षत्रिय समाज का बड़ा फैसला, 20 अप्रैल को ग्राम डुलहार में होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन
- खंडवा:ओंकारेश्वर: गढ़कालिका धाम में 40 दिवसीय 10 महाविद्या हवन संपन्न, 1080 कमल पुष्पों से दी गई पूर्णाहुति
- खंडवा:ओंकारेश्वर: हाईवे निर्माण के लिए शिफ्ट होगा अति प्राचीन बड़ा गणपति मंदिर, मूर्ति ने त्यागा चोला, दिखे मूल स्वरूप में दर्शन
- देश:मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया 40 हजार लीटर पानी
- उत्तराखंड:“उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो”; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना
- खंडवा:खंडवा: संत रविदास जयंती पर विधायक कंचन तनवे ने समाज को सौंपी 22 गुमटियां, समरसता भोज का हुआ आयोजन
- देश:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या है पूरा मामला
- खंडवा:बजट पर खंडवा कांग्रेस का हमला: उधमपाल सिंह ने बजट को बताया दिशाहीन, प्रतिभा रघुवंशी ने कहा- जनविरोधी बजट
- खंडवा:छैगांवमाखन: बुर्का पहनकर आए लुटेरे ने ‘किन्नर’ बनकर महिलाओं को ठगा, दिनदहाड़े लूट से क्षेत्र में सनसनी
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर ऋषव गुप्ता का सख्त रुख, लापरवाही पर ब्लड बैंक काउंसलर का वेतन काटने के निर्देश
- खंडवा:छैगांवमाखन: कुशवाह क्षत्रिय समाज का बड़ा फैसला, 20 अप्रैल को ग्राम डुलहार में होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन
- खंडवा:ओंकारेश्वर: गढ़कालिका धाम में 40 दिवसीय 10 महाविद्या हवन संपन्न, 1080 कमल पुष्पों से दी गई पूर्णाहुति
- खंडवा:ओंकारेश्वर: हाईवे निर्माण के लिए शिफ्ट होगा अति प्राचीन बड़ा गणपति मंदिर, मूर्ति ने त्यागा चोला, दिखे मूल स्वरूप में दर्शन
- देश:मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया 40 हजार लीटर पानी
- उत्तराखंड:“उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो”; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना
- खंडवा:खंडवा: संत रविदास जयंती पर विधायक कंचन तनवे ने समाज को सौंपी 22 गुमटियां, समरसता भोज का हुआ आयोजन
- देश:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या है पूरा मामला
- खंडवा:बजट पर खंडवा कांग्रेस का हमला: उधमपाल सिंह ने बजट को बताया दिशाहीन, प्रतिभा रघुवंशी ने कहा- जनविरोधी बजट
Day: November 22, 2023
ट्रांसप्लांट के लिए पुणे से फेफड़ा लेकर चेन्नई जा रही एंबुलेंस हुई दुर्घटनाग्रस्त , टायर फटने से बिगड़ा बैलेंस
पुणे के पास एक अस्पताल से फेफडों को ले जा रही एक एंबुलेंस शहर के हवाई अड्डे के रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि, एक सर्जन और उनकी टीम की सुझबुझ से चेन्नई में एक मरीज की जान बच गई, जहां कुछ घंटों बाद फेफड़े का सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया गया। यह घटना सोमवार को पुणे के पास पिंपरी चिंचवड़ उपनगर में हुई। जाने-माने हृदय और फेफड़े के ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. संजीव जाधव और उनकी मेडिकल टीम ने कहा कि दुर्घटना में उन्हें चोटें आईं, लेकिन उन्होंने चेन्नई में 26 वर्षीय मरीज के फेफड़े का सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया। नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल के […]
पेंशन एक बुनियादी अधिकार है और इसके भुगतान से इनकार नहीं किया जा सकता : उच्च न्यायालय
बंबई उच्च न्यायालय ने कहा है कि पेंशन एक बुनियादी अधिकार है और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इसके भुगतान से वंचित नहीं किया जा सकता क्योंकि ये उनके लिए आजीविका का एक प्रमुख स्रोत है। अदालत ने एक व्यक्ति की सेवानिवृत्ति के बाद दो साल से अधिक समय तक उनका बकाया रोके रखने के लिए महाराष्ट्र सरकार को फटकार लगाते हुए यह टिप्पणी की। न्यायमूर्ति जी.एस. कुलकर्णी और न्यायमूर्ति जितेंद्र जैन की खंडपीठ ने 21 नवंबर को कहा कि ऐसी ‘‘स्थिति पूरी तरह से अतार्किक है।” अदालत जयराम मोरे द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जो 1983 से सावित्रीबाई […]
दिमनी से कांग्रेस प्रत्याशी ने गंगाजल हाथ में लेकर खाई कसम, नरेंद्र सिंह तोमर को दिया ये चैलेंज
मुरैना। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के पांच दिन बाद बुधवार को दिमनी विधानसभा क्षेत्र से से कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र सिंह तोमर भिड़ोसा ने भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर फर्जी मतदान के आरोप लगाए है। पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि कलेक्टर-एसपी से लेकर थाना प्रभारियों ने भाजपा के पक्ष में […]
वन चौकी में आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म मामले में जयस ने की वन रक्षकों आरोपितों के गिरफ्तारी की मांग
बुरहानपुर। आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म करने वालों की घटना के तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज जय आदवासी युवा संगठन (जयस) के कार्यकर्ता बुधवार को बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार को ज्ञापन सौंपा। जयस […]
अवैध संबंधों का विरोध किया तो पत्नी को गला घोंटकर मार दिया, आरोपित पति गिरफ्तार
ग्वालियर। हजीरा थाना अंतर्गत एक युवक ने अवैध संबंध का विरोध कर रही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। जब महिला को बचाने के लिए उसका भाई और बहन पहुंचे तो उन्हें धक्का देकर भाग निकला। लेकिन हजीरा पुलिस ने देर रात को उसे मालनपुर से गिरफ्तार कर लिया और सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। ग्वालियर में चौड़े के हनुमान क्षेत्र में रहने वाले जितेन्द्र भदौरिया ने अपनी पत्नी पूनम की गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया गया है कि जितेन्द्र के एक महिला से अवैध संबंध थे। जिसके चलते जितेन्द्र उसका खर्च उठाने लगा था इस कारण से […]
लोकायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी से रिश्वत मांगने वाले लेखापाल को रंगे हाथ पकड़ा, पत्नी पर भी चल रही जांच
खरगोन। जिला मुख्यालय से 65 किमी दूर झिरन्या के स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी से अवकाश व प्रोत्साहन की राशि 1 लाख 33 हजार रुपए निकालने के लिए 45 हजार की रिश्वत मांगने वाले लेखापाल और उसके साथी को लोकायुक्त ने रंगेहाथों पकड़ा है। फरियादी की पत्नी बीमार थी। उनका निधन हो गया था। इसके चलते वह दो माह से अवकाश पर थे। लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण बघेल के अनुसार फरियादी निकेश कनाड़े मनावर के निवासी है। वह झिरन्या के स्वास्थ्य केंद्र के तहत उपस्वास्थ्य बड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हैं। उनकी पत्नी की बीमारी के कारण उन्होंने दो […]
अंदड़ क्षेत्र में खेत में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणाें में दहशत
अंदड़। क्षेत्र में तेंदुआ और उसके शावक के आने से किसानों में दहशत का माहौल है। विगत 15 दिनों से ग्राम अंदड और उसके आसपास के क्षेत्र में तेंदुआ और उसके दो शावक सक्रिय है। तेंदुए ने दो सूअर और एक बंदर व बकरे काे शिकार बनाया है। रबी की फसल के दौरान खेतों में किसानों द्वारा रात्रि सिंचाई की जा रही है। वहीं क्षेत्र में तेंदुए के आने से किसान दहशत में है। किसान खेतों से अपना काम छोड़कर भाग रहे हैं। तेंदुए के डर से किसानों ने मांग की कि बिजली विभाग केवल दिन में ही पर्याप्त बिजली […]
बल्देवगढ़ में नाली निर्माण के दौरान दीवार गिरने से टेलीकाम कर्मचारी की दर्दनाक मौत
बल्देवगढ़। नगर में नाली निर्माण के दौरान दीवार गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। नगर में नगर परिषद द्वारा डीएफएम योजना अंतर्गत लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से नगर के निषादराज पार्क से बम्हौरी तिराहा तक दोनों साइड नालियों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसकी जिम्मेदारी कंस्ट्रक्शन कंपनी छतरपुर को दी गई है, लेकिन ठेकेदार द्वारा नगर की किला परिसर की दीवार के पास जेसीबी की सहायता से नाली खोदने के दौरान कर्मचारियों द्वारा फाइबर को चेक किया जा रहा था बस स्टैंड से उतरने वाली घाटी के पास की लगभग 30 फुट दीवार […]
हर-हर महादेव बोलते हुए क्यों ऊपर उठाया जाता है हाथ, पढ़ें
इंदौर। देवों के देव महादेव के नाम से भगवान शिव को जाना जाता है। उनके स्वभाव के अनुरूप कई नाम हैं, जिनमें भोलेनाथ, शंकर, महेश, रुद्र, गंगाधर सबसे अधिक प्रचलित हैं। महादेव के बारे में कहा जाता है कि वह बहुत सौम्य हैं और उतने ही ज्यादा रुद्र हैं। भगवान शिव इकलौते ऐसे है जिन्हें हर कोई प्रेम करता है। उनको देवता भी पसंद करते हैं तो असुरों में भी उतने ही लोकप्रिय हैं। असुरों ने कई बार कठिन तपस्या कर भगवान शिव को प्रसन्न किया और वरदान प्राप्त किया। फिर भी कई बार आपके मन यह सवाल जरूर आता […]
भावसा बांध के पेड़ पर फंसे पांच में से तीन वानर सुरक्षित बाहर निकाले गए
बुरहानपुर। भावसा बांध के डूब क्षेत्र स्थित इमली के पेड़ पर बीते साढ़े चार माह से जिंदगी की जंग लड़ रहे पांच वानरों को बाहर निकालने में वन अमले को आधी सफलता मिल गई है। बुधवार को तीन वानर सुरक्षित बाहर निकल गए हैं। इसके लिए वन विभाग ने मोटी लकड़ी और रस्सी का पानी में तैरने वाला सीढ़ीनुमा पुल बनाया था। इसे पेड़ के पास से बांध के किनारे तक पहुंचाया गया है। साथ ही पेड़ के नीचे चार बड़े ट्यूब पर लकड़ी रखकर मचान भी बनाया गया ताकि वानर पेड़ से नीचे उतर सकें। शेष दो वानरों को […]
ये एक पत्ता बदल देगा आपका भाग्य, पर्स में रखते ही दूर होगी धन की समस्या
इंदौर। ज्योतिष शास्त्र और वास्तु टिप्स में पेड़-पौधों को बहुत महत्व दिया गया है। मान्यता है कि वृक्षों में देवी-देवताओं का निवास होता है। हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को पूजनीय माना गया है। लोग इसकी पूजा करते हैं। पीपल के पत्ते को लेकर ज्योतिष में कुछ सरल उपाय हैं। जिन्हें अजमाकर पैसों से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। जानिए पीपल के पत्ते से जुड़े ज्योतिष उपाय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप कर्ज से परेशान है। ऐसे में मंगलवार के दिन पीपल का एक पत्ता लें। इसे साफ पानी से धोकर अपने पर्स में रखें। […]
‘मारना है तो मारो, पुलिस बुलाई जाएगी…’ एक लड़के को लेकर चाय की टपरी पर दो लड़कियों की शर्मनाक हरकत
सोशल मीडिया पर इन दिनों दो लड़कियों की लड़ाई का भयंकर वीडियो वायरल हो रहा है। चाय की टपरी पर दो लड़कियों की लड़ाई देख आसपास के लोग भी स्तब्ध रह जाते है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ जाती है वो एक लड़की दूसरी वाली पर कुर्सियां उठाकर फेंकने लगती हैं। वीडियो में देख सकते है कि कैसे एक लड़की कुर्सी उठाती है और दूसरी लड़की के ऊपर फेंकती है। वो वहां रखे टेबल और करेट कुछ नहीं छोड़ती. जबकि दूसरी लड़की खुद को बचाने के लिए […]
सुप्रीम कोर्ट की नसीहत पर बोले बाबा रामदेव- अगर हम झूठे हैं तो जुर्माना लगाओ और मृत्युदंड दो
सुप्रीम कोर्ट द्वारा पतंजलि आयुर्वेद को अपनी दवाओं के विज्ञापनों में “भ्रामक” दावे करने के खिलाफ चेतावनी देने के बाद, कंपनी के सह-संस्थापक योग गुरु स्वामी रामदेव ने बुधवार को कहा कि यह एक एजेंडा है और उनकी कंपनी को बदनाम करने के लिए उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। हम सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं हरिद्वार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा, ”कल से अलग-अलग मीडिया साइट्स पर एक खबर वायरल हो रही है कि सुप्रीम कोर्ट (SC) ने पतंजलि को फटकार लगाई है। SC ने कहा कि अगर आप गलत प्रचार […]
Rajgarh News: असामाजिक तत्वों का गढ़ बना बस स्टैंड, दिन भर मौजूद रहते हैं नशेड़ी
सारंगपुर। स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के चलते नगर का नया बस स्टैंड असामाजिक तत्वों का गढ़ बनता जा रहा है। इन असामाजिक तत्वों से न तो बस स्टैंड अछूता है और न यात्री प्रतीक्षालय जिसके कारण आये दिन आने जाने वाले यात्रियों में भय व्याप्त रहता है। सारंगपुर बस स्टैंड सबसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में से एक है। बावजूद इसके यहां मात्र एक पुलिसकर्मी विभाग द्वारा तैनात कर रखा है जिसके कारण इन असामाजिक तत्वों को तैनात पुलिसकर्मी की दिनचर्या के बारे में बखूबी पता रहता है। बदहाल है यातायात व्यवस्था बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था बिगड़ने से अव्यवस्था फैल […]
खेलते-खेलते फर्राटा पंखे से चिपक गए 4 भाई-बहन, चारों की दर्दनाक मौत…सदमें में पिता ने खाया जहर
उन्नाव: यूपी के उन्नाव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 4 भाई और बहन की करंट लगने से मौत हो गई। जिसके बाद आहत पिता ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। हालत खराब होेने पर मृत बच्चों के पिता को अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। खास बात ये है कि पिता की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है। मामला बारासगवर थाना के लालमन खेड़ा गांव का है। यहां रहने वाले वीरेंद्र कुमार के 4 मासूम बच्चों की मौत बिजली का करंट लगने से हुई थी। पुलिस के अनुसार घर […]




शेयर करें











































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































