- देश:Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा पत्र; की कड़ी कार्रवाई की मांग
- दिल्ली/NCR:Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया ‘फ्रॉड डे’
- दिल्ली/NCR:दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए कई नेता
- दिल्ली/NCR:रेखा गुप्ता का ‘मिशन दिल्ली’! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भावुक?
- दिल्ली/NCR:Delhi Crime: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले 3 शव, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस
- बिहार:Saharsa News: सहरसा में मक्के के खेत में 4 दोस्तों ने पीया जहर, 3 की मौत; एक की हालत नाजुक
- महाराष्ट्र:Sanjay Raut on RSS: ‘संघ का मुस्लिम प्रेम सिर्फ सलमान तक?’, जानें संजय राउत क्यों नहीं हुए RSS के कार्यक्रम में शामिल
- दिल्ली/NCR:Delhi EV Bus: दिल्ली को मिलीं 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से अब मिलेगी राहत
- देश:Assam Politics: बीजेपी की सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, CM हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए हिंसा भड़काने के आरोप
- उत्तरप्रदेश:Meerut News: मेरठ में स्क्रैप कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, डेढ़ साल पुराने मर्डर से जुड़ा है बदला?
- देश:Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा पत्र; की कड़ी कार्रवाई की मांग
- दिल्ली/NCR:Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया ‘फ्रॉड डे’
- दिल्ली/NCR:दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए कई नेता
- दिल्ली/NCR:रेखा गुप्ता का ‘मिशन दिल्ली’! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भावुक?
- दिल्ली/NCR:Delhi Crime: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले 3 शव, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस
- बिहार:Saharsa News: सहरसा में मक्के के खेत में 4 दोस्तों ने पीया जहर, 3 की मौत; एक की हालत नाजुक
- महाराष्ट्र:Sanjay Raut on RSS: ‘संघ का मुस्लिम प्रेम सिर्फ सलमान तक?’, जानें संजय राउत क्यों नहीं हुए RSS के कार्यक्रम में शामिल
- दिल्ली/NCR:Delhi EV Bus: दिल्ली को मिलीं 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से अब मिलेगी राहत
- देश:Assam Politics: बीजेपी की सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, CM हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए हिंसा भड़काने के आरोप
- उत्तरप्रदेश:Meerut News: मेरठ में स्क्रैप कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, डेढ़ साल पुराने मर्डर से जुड़ा है बदला?
Day: December 8, 2023
किसको मिलेगी मध्य प्रदेश की कमान?, सोमवार को खत्म होगा सस्पेंस, प्रह्लाद पटेल ने की शिवराज से मुलाकात
मध्य प्रदेश की कमान किसके हाथों में जाएगी? इसका फैसला सोमवार को होगा। दरअसल, BJP ने मध्य प्रदेश के लिए तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। तीनों पर्यवेक्षक सोमवार को भोपाल के लिए उड़ान भरेंगे। भोपाल में शाम चार बजे विधायक दल की बैठक होगी। विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया जाएगा। इस बीच प्रह्लाद पटेल ने शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर सस्पेंस और बढ़ा दिया है। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 230 विधानसभा सीटों में से 163 […]
कुलकर्णी और मुशीर का ऑलराउंड प्रदर्शन, भारत ने अंडर-19 एशिया कप में अफगानिस्तान को हराया
अर्शिन कुलकर्णी और मुशीर खान के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने अंडर-19 एशिया कप में ग्रुप ए के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को हरा दिया है। कुलकर्णी और मुशीर ने क्रमशः तीन और एक विकेट के अलावा बल्लेबाजी के दौरान 75 और 48 रन की पारी खेली। भारत ने राज लिम्बानी और अर्शिन कुलकर्णी के तीन-तीन विकेटों की घातक गेंदबाजों की बदौलत अफगानिस्तान को 173 रनों पर ढ़ेर करने के बाद आदर्श सिंह और कुलकर्णी के नेतृत्व में अच्छी शुरूआत की। लेकिन आदर्श 2.5 ओवर में 22 रन पर आउट हो गए। आदर्श ने 14 रन की पारी खेली […]
मऊ में शादी की रस्म के दौरान दीवार ढहने से दर्दनाक हादसा, चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत
मऊ जिले में घोसी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित बाजार में शुक्रवार को मांगलिक कार्यक्रम के दौरान अचानक दीवार गिर जाने से उसके नीचे दब जाने से चार महिलाओं और 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य घायल हो गए। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि नगर पंचायत स्थित कस्बा बाजार में एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान दीवार गिर गई जिसके नीचे 20 लोग दब गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि 16 अन्य घायल हो गए। उनके अनुसार घायलों को चिकित्सालियों में भर्ती कराया गया है। पुलिस […]
‘नौ अलमारियों से 100 करोड़ बरामद’, बीजेपी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मांगा इस्तीफा
बीजेपी ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन भ्रष्टाचार की गारंटी है जबकि पीएम मोदी की गारंटी इसे जड़ से उखाड़ फेंकने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की है। झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू से जुड़े एक कारोबारी समूह से संबंधित ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसियों की छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ यानी ‘इंडिया’ गठबंधन पर निशाना साधा। तत्काल इस्तीफा दें मुख्यमंत्री उन्होंने मांग की कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है और […]
शुक्रवार को करें इन 5 चीजों का दान, इन उपायों से प्रसन्न होंगी देवी लक्ष्मी
इंदौर। सनातन धर्म में यह मान्यता है कि शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन यदि विधि-विधान के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है तो श्रद्धालुओं को जीवन में कभी भी कोई परेशानी नहीं आती है। इसके अलावा कुछ धार्मिक उपायों को करने से जातक को सुख, संपदा और वैभव की प्राप्ति होती है। पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, शुक्रवार को इन उपायों को आजमाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है। शुक्रवार को पहले सफेद या गुलाबी वस्त्र शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सुबह उठकर प्रणाम करना चाहिए और […]
विधायक का चुनाव हारने के बाद हटाए दो सांसद प्रतिनिधि
सतना। सतना विधानसभा सीट से हारने वाले भाजपा प्रत्याशी व सांसद गणेश सिंह ने गुरुवार को अपने दो सांसद प्रतिनिधियों पूर्व पार्षद नीरज शुक्ला और मैहर मंडी के पूर्व अध्यक्ष संजय राय को हटा दिया है। इसके साथ ही कभी उनके नजदीकी रहे व्यापारी नेता हरिओम गुप्ता को दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य पद से हटाने की भी सिफारिश उन्होंने रेलमंत्री से की है। नीरज शुक्ला को पिछले वर्ष गणेश सिंह ने नगर निगम में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया था। वहीं संजय राय को आयुष्मान और स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण योजना के लिए सांसद प्रतिनिधि बनाया था। अब दोनों की […]
Mall में लड़की ने सरेआम बॉयफ्रेंड को किया हग फिर ले गई सीक्रेट रूम…जैसे ही दरवाजा खुला लोगों के उड़े होश
सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबों-गरीब वीडिया वायरल होते रहते है। इन दिनों एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल की हैरान कर देने वाली हरकत देखने को मिली। इस वीडियो में एक कपल एक मॉल में पहले रोमांस करता है । एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड को हग करने के बाद उसे प्राइवेट रूम में लेकर जाती है. इसके बाद वीडियो बनाने वाला शख्स भी उसके पीछे पहुंच जाता है। शख्स जब गेट खोलकर देखता है तो वह हैरान रह जाता है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर आप भी थोड़े कंफ्यूज […]
दिन खट्टा मीठों अनुभव के साथ बीतेगा, वाणी पर संयम रखें, पढ़ें सभी मूलाकों का अंक राशिफल
इंदौर। मूलांक 1- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप व्यवस्ता के कारण परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। जिसके कारण घरवाले नाराज हो सकते हैं। आपकी धर्म-कर्म में रूची बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में आज संभलकर रहना होगा। सेहत के मामले में लापरवाही करने से बचें। मूलांक 2- आज पैसा खर्च करने के लिए तैयार रहना होगा। दिन खट्टा मीठों अनुभव के साथ बीतेगा। बच्चों से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शाम के समय किसी कारण तनाव रह सकता है। आपको धन खर्च से बचना चाहिए। सेहत में नरमी महसूस कर सकते है। मूलांक 3- आज आप खुश […]
पालने में लेटे बच्चे पर भैंस ने कर दिया गोबर, दम घुटने से 6 महीने के मासूम की मौत
महोबा: यूपी के महोबा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पालना (बेड) में लेटे मासूम बच्चे पर भैंस ने गोबर कर दिया। जिससे बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई। 6 महीने के बच्चे की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, डॉक्टर ने भी इस बात की पुष्टि की कि बच्चे की मौत दम घुटने से हुई। इस अजीब तरह की घटना से मौत होने के बाद सभी लोग सकते में हैं। घटना कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि शाम के समय पालने में लेटे मासूम के […]
मवेशी चरा रहे युवक पर बाघ ने किया हमला
बालाघाट। वारासिवनी वनपरिक्षेत्र के ग्राम नैतरा में जंगल किनारे मवेशी चरा रहे एक युवक पर वन्यप्राणी बाघ द्वारा हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। यहां घटना उस वक्त हुई जब 29 वर्षीय डुलेन्द्र पिता जयपाल बिसेन ग्राम नैतरा निवासी जंगल से लगे अपने खेत के किनारे मवेशी चरा रहा था। बाघ के हमले से घायल हुए युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यहां वन अमले की देखरेख में घायल का चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। अचानक जंगल से आकर हमला कर किया घायल घटना के संबंध में मिली जानकारी […]
“कला-वास्तुकला देश को उसकी विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण”, IAADB के उद्घाटन कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के लाल किले में आयोजित होने वाले पहले भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक (आईएएडीबी) 2023 का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने लाल किले पर आत्मनिर्भर भारत सेंटर फॉर डिजाइन और स्टूडेंट बिएनले-समुन्नति का भी उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कला और वास्तुकला किसी देश को उसकी विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम में बोलते में हुए पीएम मोदी ने कहा कि, ”मैं यहां मंडपों को देख रहा था…इन मंडपों में रंग, रचनात्मकता, संस्कृति और सामुदायिक संबंध हैं। उन्होंने कहा, “कला और वास्तुकला किसी देश को उसकी विरासत से […]
5वीं बार राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे पुतिन, 2024 में मिल सकती है रूसी राष्ट्रपति को बड़ी खुशखबरी
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की है कि वह देश के शीर्ष पद के लिए 2024 में होने वाला अगला चुनाव भी लड़ेंगे। रूस की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। पुतिन ने इस घोषणा से छह साल के एक और कार्यकाल के लिए अपनी इच्छा जाहिर कर दी है, जिसमें उनका जीतना तय माना जा रहा है। केजीबी के एजेंट रह चुके पुतिन अगर फिर से चुनाव जीतते हैं तो वह पांचवीं बार इस पद को संभालेंगे। पुतिन अभी 71 साल के हैं और रूसी संविधान में किए गए बदलाव के मुताबिक वह अभी साल 2036 तक […]
पति और दो बच्चों को भारत छोड़ पाकिस्तान गई अंजू का आगे का क्या है प्लान…किया खुलासा
पाकिस्तान से 5 महीने बाद भारत लौटी अंजू आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर नए-नए खुलासे कर रही है। अंजू ने अब हाल ही में बताया कि उसने अपने पहले पति अरविंद को क्यों छोड़ा। उसका कहना है कि वह ईसाई धर्म को मानती है हिंदू रीति-रिवाजों में उसको ज्यादा जानकारी नहीं है. उसने यह भी कहा कि वह अपनी मर्जी से पाकिस्तान गई थी और पति अरविंद से उसकी काफी लड़ाई होती थी इसलिए वह उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। वहीं, अंजू के पति अरविंद ने भी उससे फोन पर बात की और फिर अंजू के […]
मैं कानून और संविधान का सेवक हूं, सुप्रीम कोर्ट में बोले चीफ जस्टिस चंद्रचूड़
प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को कहा कि एक न्यायाधीश के रूप में वह कानून और संविधान के ‘सेवक’ हैं। जब प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ आज की कार्यवाही के लिए बैठी तो अधिवक्ता मैथ्यूज जे. नेदुम्पारा ने अदालत के समक्ष एक मामले का उल्लेख किया। वकील ने पीठ के समक्ष कॉलेजियम प्रणाली में सुधारों की जरूरत और वरिष्ठ अधिवक्ता पद समाप्त किये जाने की जरूरत का उल्लेख किया। पीठ में न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल रहे। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, ‘‘आपको अपने दिल की बात सुनने की आजादी है। प्रधान न्यायाधीश के रूप […]
महाराष्ट्रः पुणे में बड़ा हादसा, मोमबत्ती बनाने वाली एक फैक्टरी में लगी आग, 6 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड इलाके में मोमबत्ती बनाने वाली एक फैक्टरी में शुक्रवार को आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पिंपरी-चिंचवड नगर निगम आयुक्त शेखर सिंह ने कहा कि दमकल विभाग को अपराह्न करीब दो बजकर 45 मिनट पर तलवाडे स्थित फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि फैक्टरी में आम तौर पर जन्मदिन समारोह में इस्तेमाल की जाने वाली मोमबत्तियां बनाई जाती हैं। शेखर सिंह ने कहा, ‘‘ आग बुझा दी गई है। आग […]



शेयर करें

































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































