- देश:Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा पत्र; की कड़ी कार्रवाई की मांग
- दिल्ली/NCR:Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया ‘फ्रॉड डे’
- दिल्ली/NCR:दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए कई नेता
- दिल्ली/NCR:रेखा गुप्ता का ‘मिशन दिल्ली’! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भावुक?
- दिल्ली/NCR:Delhi Crime: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले 3 शव, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस
- बिहार:Saharsa News: सहरसा में मक्के के खेत में 4 दोस्तों ने पीया जहर, 3 की मौत; एक की हालत नाजुक
- महाराष्ट्र:Sanjay Raut on RSS: ‘संघ का मुस्लिम प्रेम सिर्फ सलमान तक?’, जानें संजय राउत क्यों नहीं हुए RSS के कार्यक्रम में शामिल
- दिल्ली/NCR:Delhi EV Bus: दिल्ली को मिलीं 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से अब मिलेगी राहत
- देश:Assam Politics: बीजेपी की सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, CM हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए हिंसा भड़काने के आरोप
- उत्तरप्रदेश:Meerut News: मेरठ में स्क्रैप कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, डेढ़ साल पुराने मर्डर से जुड़ा है बदला?
- देश:Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा पत्र; की कड़ी कार्रवाई की मांग
- दिल्ली/NCR:Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया ‘फ्रॉड डे’
- दिल्ली/NCR:दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए कई नेता
- दिल्ली/NCR:रेखा गुप्ता का ‘मिशन दिल्ली’! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भावुक?
- दिल्ली/NCR:Delhi Crime: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले 3 शव, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस
- बिहार:Saharsa News: सहरसा में मक्के के खेत में 4 दोस्तों ने पीया जहर, 3 की मौत; एक की हालत नाजुक
- महाराष्ट्र:Sanjay Raut on RSS: ‘संघ का मुस्लिम प्रेम सिर्फ सलमान तक?’, जानें संजय राउत क्यों नहीं हुए RSS के कार्यक्रम में शामिल
- दिल्ली/NCR:Delhi EV Bus: दिल्ली को मिलीं 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से अब मिलेगी राहत
- देश:Assam Politics: बीजेपी की सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, CM हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए हिंसा भड़काने के आरोप
- उत्तरप्रदेश:Meerut News: मेरठ में स्क्रैप कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, डेढ़ साल पुराने मर्डर से जुड़ा है बदला?
Day: February 18, 2024
रील्स वाला दूल्हा, फेरों से सुहागरात तक हर चीज को किया शूट, वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे अपना माथा
सोशल मीडिया पर रील बनाने का चलन काफी बढ़ रहा है। लोग अक्सर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को रील के जरिए दिखाते हुए नजर आते हैं। हालांकि पहले लोग इसे अपने खाली समें में ही में ही किया करते थे, लेकिन अब लगभग कुछ भी काम करते वक्त रील बनाने लगते हैं। कोई सड़क पर चलते वक्त रील बनाता है, तो कई रेलवे स्टेशन के बाहर डांस करते हुए। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि लोग अब शादी के समारोह के बीच भी ऐसा करने लगे हैं। शुरु से अंत तक हर चीज की रील बनाई जा रही है। अब लोग अपनी ही शादी […]
“मैं आलू की तरह सभी में फिट हो जाता हूं”, विधायकों की नाराजगी पर बन्ना गुप्ता ने कहा- थोड़ा बहुत कलह हर पार्टी में होता है
Ranchi: झारखंड में कांग्रेस (Congress) के 4 विधायकों को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सरकार में शामिल करने से नाराज पार्टी के 12 में से आठ विधायक बीते शनिवार की शाम दिल्ली पहुंचे। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनसे किसी विधायक की कोई नाराजगी नहीं है। “कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है” बन्ना गुप्ता ने कहा कि वे आलू की तरह है जो सभी सब्जी में फिट हो जाता है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है। हर किसी को बोलने की आजादी है। साथ ही थोड़ी बहुत कलह हर पार्टी में होती […]
समस्तीपुर में बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, अवैध संबंधों से तंग आ चुकी शिक्षका पत्नी ने पति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
समस्तीपुरः बिहार के समस्तीपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला शिक्षिका ने अपने पति को सड़क पर दौड़ा- दौड़ाकर पीटा है। बताया जा रहा है कि महिला शिक्षिका अपने पति के अवैध संबंध को लेकर परेशान थी। इसलिए उसने ये कदम उठाया। वहीं, मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। लोगों की भारी भीड़ इस ड्रामे को देखने के लिए जमी रही। क्या था मामला? जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के सिंघिया के दुर्गा स्थान चौक का है। बताया जा रहा है कि बीपीएससी परीक्षा पास कर हाल ही शिक्षिका […]
‘विपक्ष के नेता भी NDA सरकार 400 पार के नारे लगा रहे’, राष्ट्रीय अधिवेशन में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के दो दिवसीय अधिवेशन के आखिरी दिन ‘भाजपा: देश की आशा, विपक्ष की हताशा’ प्रस्ताव पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, “यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का मैं अभिनंदन करता हूं। भाजपा का कार्यकर्ता साल के हर दिन देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है लेकिन अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नया उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास, नए जोश के साथ काम करने का है।” ‘विपक्ष NDA सरकार 400 पार के नारे लगा रहे’ पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “आज विपक्ष के नेता भी NDA सरकार 400 […]
पिछले 14 साल में 40,000 से अधिक शवों का किया अंतिम संस्कार, श्मशान भूमि में पति और बच्चों के साथ रहती है यह महिला,
अंतिम संस्कार की पवित्रता का काम करते हुए श्मशान घाट सबसे महत्वपूर्ण सेवाओं में से एक है। यहाँ का माहौल अत्यंत गंभीर और पवित्र होता है और इसे निर्वाह करने वाले लोगों की उत्सुकता और समर्पण का गवाह बनता है। इसी बात की एक अद्भुत मिसाल हैं मयूरभंज की लक्ष्मी जेना, जो अपने परिवार के साथ श्मशान घाट में रहती हैं और इस कठिन कार्य को सम्भालती हैं। 40,000 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया लक्ष्मी जेना ने पिछले 14 सालों में अद्भुत समर्पण और सेवा का परिचय दिया है, उन्होंने श्मशान घाट में 40,000 से अधिक शवों का […]
देशसेवा के लिए तैयार आरक्षक, बुनियादी प्रशिक्षण में कौशल दिखा जीते अवार्ड
ग्वालियर। सीमा सुरक्षा बल के प्रशिक्षणार्थियों का दीक्षा परेड समारोह शनिवार को परेड स्थल सहायक प्रशिक्षण केंद्र टेकनपुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सहायक प्रशिक्षण केंद्र टेकनपुर के महानिरीक्षक सूर्य प्रकाश तिवारी ने प्रशिक्षणार्थियों की दीक्षा परेड का निरीक्षण किया तथा शपथ दिलाई। इस दौरान प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, अन्य कार्मिक तथा प्रशिक्षणार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे। परेड के दौरान प्रशिक्षणार्थियों का प्रदर्शन, टर्नआउट एवं जोश सराहनीय था। पूरे बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सर्वोत्तम कैडेट चुने गए, जिनको मुख्य अतिथि ने ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया। समारोह के […]
श्री श्रीविद्याधाम में सजेगा फूल बंगला, बास्केटबाल काम्प्लेक्स में होगा भगवती दीक्षा समारोह
इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के आयोजन 18 फरवरी को होंगे। इसमें चार युवा जैन भगवती दीक्षा लेंगे। इसके साथ ही गुरु मां आनंद मूर्ति की प्रवचनमाला का समापन होगा। इसके साथ ही तिलक नगर में कीर्तन महोत्सव का आयोजन और गुणीजन संगीत समारोह का आयोजन भी होगा। – गुरु मां आनंद मूर्ति की चार दिनी प्रवचनमाला का समापन अभय प्रशाल रेसकोर्स रोड पर होगा। अंतिम दिन प्रवचन सुबह 8 से 10 बजे तक रामायण :अद्वैत वेदांत और भक्ति का समन्वय विषय पर होगा। – चार जैन युवा बास्केटबाल परिसर में सुबह 8 बजे जैन भगवती दीक्षा लेंगे। […]
जिंसी तिराहे के पास दो फर्नीचर दुकानों में लगी आग, अंदर रखा सामान जलकर खाक
भोपाल। राजधानी में जिंसी तिराहे के पास मारुति कार शोरूम के सामने एक फर्नीचर दुकान में शनिवार की रात आग लग गई। जिससे वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। कुछ ही देर में आग ने बाजू की फर्नीचर दुकान को भी चपेट में ले लिया, जिससे उसमें रखा सामान भी जल गया। हालांकि जल्द ही दमकलों के मौके पर पहुंचने से आसपास की दुकानों को बचा लिया गया। नगर निगम के फायर अफसर रामेश्वर नील ने बताया कि शनिवार रात करीब 11:50 बजे आग लगने की सूचना 100 डायल द्वारा दी गई थी। जिसके बाद मौके पर बोगदा पुल […]
हरदा हादसे के बाद प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती, गैस एजेंसी में सिलेंडर रखने पर लगी रोक
भोपाल। हरदा में हुए हादसे के बाद राजधानी भोपाल में जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरती जा रही है। अब शहर की गैस एजेंसी पर सिलेंडर रखने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं, सड़क किनारे या फिर एजेंसी के बाहर वाहन खड़ा कर भी सिलेंडर नहीं बेचे जा सकते। यदि इन नियमों का उल्लंघन एजेंसी संचालक द्वारा किया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि सख्ती के बाद से घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। राजधानी में गैस सिलेंडर उपयोग करने वाले घरेलू उपभोक्ता लगभग साढ़े पांच लाख हैं। […]
गर्मी की दस्तक के पहले बादल फिर डालेंगे डेरा, जबलपुर में लौटेगी ठंड
जबलपुर। ठंड की विदाई और गर्मी की दस्तक के पहले फरवरी माह में एक बार फिर मौसम की रंगत बदलने वाली है। आसमान पर फिर बादलों का डेरा होगा। दरअसल बसंती मौसम के बीच हिमालयीन वादियों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ रही है। इसके असर से 19 से 20 फरवरी तक बादल छाने और फिर कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा की संभावना है। इस दौरान पहाड़ों में बर्फबारी से ठंड पलटवार कर सकती है जिससे ठंड का असर बढ़ सकता है। क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के मुताबिक वर्तमान में मौसम शुष्क होने से दिन का तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने […]
अवैध शराब के खिलाफ एकजुट हुए तो बौखलाए आरोपी, अब महिलाओं और युवतियों को दे रहे धमकी
जबलपुर। अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ गांव की महिलाएं एकजुट हुई और थाने का घेराव करने से धंधेबाज नाराज हो गए। आरोपितो ने गांव की महिलाओं और युवतियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। एक धंधेबाज ने तो कुछ दिनों पूर्व एक युवती को खुलेआम धमकाया। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची, लेकिन पुलिस आरोपी पर कार्रवाई करने की बजाय शिकायत का इंतजार कर रही है। इससे गांव में दहशत का माहौल है। भेड़ाघाट के ग्राम कंतोरा में कुछ लोगों द्वारा अवैध शराब की बिक्री की जाती थी। इसके खिलाफ नौ फरवरी को गांव की महिलाओं ने भेड़ाघाट थाने का […]
सिख समाज ने पीएम मोदी से मांग, लोकसभा चुनाव में मिले प्रतिनिधित्व, शीर्ष नेतृत्व को लिखा पत्र
शहडोल। सिख समाज ने सनातन की रक्षा करने का काम किया है। हमारा इतिहास की बलिदानियों का रहा है। आज देश में एक तरह से सनातनी सरकार ही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख समाज को बहुत सम्मान दिया है। हम चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव में मप्र सहित देश के अन्य राज्यों में भी सिख समाज के लोगों को पार्टी प्रतिनिधित्व करने का मौका दे ताकि सिख समाज गौरवान्वित महसूस करे। यह बात रविवार को गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष तजिंदर सिंह बग्गा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही। तजिंदर सिंह बग्गा ने बताया कि आगामी लोकसभा […]
तीन बार भोपाल आए थे आचार्य विद्यासागर, वर्ष 2016 में किया था चातुर्मास
भोपाल। जैन संत आचार्यश्री विद्यासागर ने छत्तीसढ़ के डोंगरगढ़ में अपना शरीर त्याग दिया। उन्होंने शनिवार-रविवार के मध्य 2:35 बजे समाधि ली। उनके ब्रह्मलीन होने की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। भोपाल में भी श्री दिगंबर जैन समाज के लोगों सहित अन्य समाज के लोग भी आचार्यश्री को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आचार्यश्री का भोपाल में तीन बार आना हुआ। वह वर्ष 2000 में पहली बार भोपाल पधारे थे। तब वह टीटी नगर जिनालय के पंचकल्याणक महोत्सव में आए थे। इसके बाद वर्ष 2003 में उनका भोपाल आगमन हुआ। 20 दिन के प्रवास में उन्होंने शहरवासियों […]
भाजपा में शामिल होने को लेकर कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार का बयान , कहा – हम तो कांग्रेस के सिपाही हैं..
ग्वालियर। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दिल्ली पहुंचने के बाद ग्वालियर में कांग्रेस नेताओं ने बैठक बुलाई। महापौर कार्यालय पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष , महापौर और विधायक सहित कई पार्षद और कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। महापौर कार्यालय पर आयोजित यह बैठक 2 घंटे तक चली। इस दौरान विधायक सतीश सिकरवार और महापौर शोभा सिकरवार भी मौजूद रहीं। कमलनाथ और नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबरों को लेकर ग्वालियर में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बैठक के बाद कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने भाजपा में शामिल होने की सभी बातों […]
Digvijaya का बड़ा बयान, कहा – Kamal Nath पर ED , IT और CBI का दबाव, लेकिन उनका चरित्र दबाव में आने वाला नहीं है…
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल में रविवार को कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच एक बड़ा बयान दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मेरी कमलनाथ जी से लगातार चर्चा हो रही है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ को हम सब इंदिरा गांधी जी का तीसरा पुत्र मानते थे। कमलनाथ ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है। कमलनाथ केंद्र में मंत्री रहे एआईसीसी में महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भी रहे हैं। मुझे नहीं लगता कमलनाथ कांग्रेस पार्टी को छोड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने […]



शेयर करें

































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































