- महाराष्ट्र:मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच शुरू
- दिल्ली/NCR:दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई वारदात
- देश:Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को मिलेगी डिप्टी सीएम की कुर्सी
- देश:ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं CM
- देश:शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती
- उत्तरप्रदेश:कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर
- उत्तरप्रदेश:‘वी लव कोरियन गेम्स…’ गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज
- खंडवा:खंडवा जनसुनवाई: कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने दिव्यांगों को तुरंत दिलाई व्हीलचेयर, पेंशन भी हुई मंजूर
- खंडवा:खंडवा बाल कल्याण समिति अध्यक्ष इंदौर में लेंगे 13 दिवसीय प्रशिक्षण, मिशन वात्सल्य के तहत होगा आयोजन
- खंडवा:खंडवा: ग्राम सरई में छकड़ा रेस का रोमांच, विधायक कंचन तनवे ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार
- महाराष्ट्र:मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच शुरू
- दिल्ली/NCR:दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई वारदात
- देश:Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को मिलेगी डिप्टी सीएम की कुर्सी
- देश:ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं CM
- देश:शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती
- उत्तरप्रदेश:कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर
- उत्तरप्रदेश:‘वी लव कोरियन गेम्स…’ गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज
- खंडवा:खंडवा जनसुनवाई: कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने दिव्यांगों को तुरंत दिलाई व्हीलचेयर, पेंशन भी हुई मंजूर
- खंडवा:खंडवा बाल कल्याण समिति अध्यक्ष इंदौर में लेंगे 13 दिवसीय प्रशिक्षण, मिशन वात्सल्य के तहत होगा आयोजन
- खंडवा:खंडवा: ग्राम सरई में छकड़ा रेस का रोमांच, विधायक कंचन तनवे ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार
Day: May 21, 2024
मप्र में गर्मी ने तोड़े रिकार्ड, झाबुआ में सड़क पर पिघलने लगी डामर
पेटलावद। गर्मी ने पिछले कई वर्षों के रिकार्ड तोड़ते हुए मई के अंतिम दिन पारा 43 डिग्री के पार पहुंचा दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इससे पहले मई में इतना तापमान कभी नहीं पहुंचा था। इस साल मई के अंतिम दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाने से मई में रिकार्ड तोड़ गर्मी का एहसास हुआ। तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने के कारण शहर हीटवेव की चपेट में रहा। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।मई ने जाते-जाते बढ़ा दी गर्मीमई […]
चाय का नाम सुनते होता है ताजगी का अहसास, जबलपुर के यह स्थान फ्रेंड्स मीटिंग प्वाइंट बन चुके
जबलपुर। आज अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस है। पहले चाय कुछ ही फ्लेवर में आती है, लेकिन अब शहर के कई ऐसे स्थान है, जहां विभिन्न फ्लेवर की चाय मिलती है। चाय के पीने के साथ ही ये स्थान फ्रेंड्स के मीटिंग प्वाइंट की बन चुके है। शहर में कट चाय से लेकर कुल्हड़ वाली चाय फेमस हो चुकी है। साथ ही किटी में चाय में ही फेमस है। किटी पार्टी में चाय ना हाे तो पार्टी का मजा ही नहीं आता है। किसी को पसंद है सीधी-साधी, तो किसी को कड़क किसी को भा रही कली-दिलवाली तो किसी को बेगम इलायची। […]
नियम विरुद्ध कॉलोनी काटी तो होगी जेल, कॉलोनाइजर की संपत्ति जब्त कर बैंक खाते भी किए जाएंगे सीज
भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार नियम विरुद्ध कालोनी निर्माण पर रोक लगाने के लिए नियम और सख्त करने जा रही है। इसके तहत अब नियम विरुद्ध कॉलोनी बनाई तो कॉलोनाइजर पर एफआईआर दर्ज कर सीधे जेल भेजा जाएगा। वहीं, उसकी संपत्ति भी जब्त कर बैंक खाते सीज किए जाएंगे। दरअसल, मध्य प्रदेश नगर पालिका कॉलोनी विकास नियम में 1998 से ही प्रावधान है कि कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त कॉलोनाइजर पर कार्रवाई कर उसे जेल तक भेज सकते हैं। वहीं इसे संज्ञेय अपराध मानते हुए नियमों में यह भी प्रावधान है कि पुलिस बिना किसी पूछताछ के अनधिकृत कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजर […]
उल्टी दस्त से बड़ागांव के दरी नगारा गांव में एक दर्जन बीमार
टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव पंचायत क्षेत्र के एक गांव में उल्टी दस्त से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए है। बीमार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उल्टी दस्त की बीमारी फैलने की सूचना मिलते ही प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर रवाना की गई है। जिससे ग्रामीणों को गांव में ही उपचार मिल सके। जानकारी के मुताबिक बड़ागांव तहसील के दरी नगारा गांव में उल्टी दस्त से एक दर्जन से ज्यादा लोगों के बीमार हो गए हैं। करीब आधा दर्जन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ बच्चों को […]
जबलपुर में 9वीं की छात्रा से कार के अंदर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपित गिरफ्तार
जबलपुर। शहडोल में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की आग ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि ऐसा ही एक मामला जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र में सामने आ गया। यहां तीन आरोपितों ने 9वीं में पढ़ने वाली एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला प्रकाश में आते ही तिलवारा पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है तिलवारा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को सोमवार को उसका परिचित शुभम रजक बहला-फुसलाकर अपने साथ कार में ले गया। काफी देर तक किशोरी नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। कुछ देर बाद […]
मतगणना को लेकर सतर्क कांग्रेस, मतदान के प्रपत्र से करवाएगी मिलान
भोपाल। मतगणना को लेकर प्रदेश कांग्रेस सतर्क है और विधायकों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी जा रही है। सभी प्रत्याशियों से कहा गया है कि वे मतदान के बाद मिलने वाले प्रपत्र 17सी से मतगणना का मिलान अवश्य कराएं। जब प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की पांच-पांच कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट की पर्चियों का मिलान हो तो उसके लिए अलग से अभिकर्ता तैनात रखें। प्रदेश कांग्रेस ने जेपी धनोपिया को जिम्मेदारी दी है कि वे सभी अभिकर्ताओं के लिए मतगणना में जिन बातों का ध्यान रखना है, उसके लिए मार्गदर्शिका भी तैयार करें। कांग्रेस के प्रत्याशियों ने सोमवार को लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक […]
सात साल बाद मध्य प्रदेश में फिर हो सकते हैं छात्र संघ के चुनाव
भोपाल। मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों व कालेजों के विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए इस साल छात्रसंघ चुनाव कराने की संभावना है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2024-25 की गाइडलाइन तैयार करनी शुरू कर दी है। इस बार चुनाव होने की पूरी संभावना इसलिए भी है, क्योंकि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए प्रस्ताव तैयार कराया था और मुख्यमंत्री को भी भेजा था। इस संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने की मांग की है। बता दें कि 2017 के बाद प्रदेश में छात्रसंघ […]
शराब के नशे में धुत छिंदवाड़ा के चौरई टीआइ कार के शीशे तोड़कर बोले- थानेदार हूं मैं, मेरा क्या कर लोगे
जबलपुर। तिलहरी के आकाश एंक्लेव में रहने वाले एक थानेदार ने देररात शराब के नशे में धुत होकर कालोनी में रहने वाले अनेक लोगों की कारों के शीशे तोड़ डाले। उपद्रव मचा रहा यह थानेदार सिविल ड्रेस में रहा और लोगों को अपने ओहदे का दंभ दिखाता रहा। यह मामला गोराबाजार पुलिस की दहलीज तक पहुंच गया, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों को अपने ओहदे की धौंस दिखा रहा था गोरा बाजार थानांतर्गत तिलहरी स्थित आकाश एंक्लेव में सोमवार की देर रात एक व्यक्ति हाथ में पत्थर लेकर एक के बाद […]
यूपी की तरफ चंबल पुल पर तैयार हो रही माइनिंग चौकी, भारी वाहनों के आवागमन की उम्मीद जागी
भिंड। ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे 719 पर चंबल नदी के पुल से भारी वाहनों का आवागमन जल्द ही शुरू हो सकता है क्योंकि पुल के उस पार यूपी की तरफ माइनिंग चौकी तैयार हो रही है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही चंबल पुल से भारी वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। बता दें कि चंबल पुल क्षतिग्रस्त होने के चलते आठ जून 2023 से पुल से निकलने वाले भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद पीएनसी कंपनी के द्वारा 10 जुलाई 2023 को ब्रिज क्वालिटी एंड कैपेसिटी मशीन से पुल की टेस्टिंग […]
पुणे कार हादसे में मृत आईटी इंजीनियर युवक और युवती मध्य प्रदेश के, हुआ अंतिम संस्कार
जबलपुर। शहर की साफ्टवेयर इंजीनियर व शक्ति नगर सैनिक सोसायटी निवासी अश्वनी कोष्टा व उमरिया के दोस्त अनीश अवधिया को नाबालिग ने कुचल दिया। पुणे के कल्याणी नगर एयरपोर्ट रोड पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने के कारण दोनों की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात उस वक्त हुआ, जब अश्वनी अपने दोस्त के साथ बाइक से कहीं जा रही थी। पुणे के येरवड़ा थाना पुलिस ने आरोपित कार चालक पर प्रकरण दर्ज किया है। भाई बहनों में सबसे छोटी अश्वनी मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंंपनी के एमडी कार्यालय में पदस्थ सुरेश कुमार कोष्टा की बेटी […]
मंथन से बदलेगी कांग्रेस की किस्मत ! 4 जून के बाद कुछ बड़ा करने की तैयारी में जीतू पटवारी
एमपी में कांग्रेस लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद विधानसभा और नगरीय निकायों की तैयारी में जुट जाएगी। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र ने भोपाल में कांग्रेस कार्यालय में साढ़े तीन घंटे लोकसभा चुनावों की समीक्षा की, उन्होंने बैठक में कहा कि सरकार ने शासन प्रशासन का जमकर इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया का भाजपा ने गलत उपयोग किया। जाति धर्म के आधार पर भाजपा ने चुनाव में लोगों को बांटने का काम किया। भाजपा ने अहंकारी कैंपेन चलाया। बीजेपी ने लोगों को डराया और खुद के पक्ष में मतदान करवाने की कोशिश की। बीजेपी ने चुनाव में जमकर धन […]
शादी के कुछ दिन बाद ही पति बन गया हैवान, पत्नी के बाल काटकर साड़ी में लगा दी आग, जानिए पूरा मामला..
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक महिला के साथ उसके पति और ससुराल के लोगों द्वारा दहेज को लेकर मारपीट और बाल काटने जैसी हरकत करने का मामला सामने आया है। पूरा मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दरअसल द्वारकापुरी थाना की रहने वाली नवविवाहिता की एक महीने पहले शादी हुई थी और अब उसे लगातार परेशान करने मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई गई है। इस मामले पर डीसीपी ऋषिकेश मीणा ने बताया की एक माह पूर्व ही महिला की शादी हुई और पिछले एक महीने में […]
इंदौर में बेटियों के सामने पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, 5 घंटे तड़पती रही, जानें पूरा मामला….
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में हत्याओं का दौर लगातार जारी है। बीती रात चंदन नगर इलाके में पति ने अपनी पत्नी को दर्दनाक मौत दी है। नशे की हालत में उसने झगड़ा किया, उसके बाद पेंचकस से वार कर उसकी हत्या कर दी आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। चंदन नगर पुलिस के अनुसार घटना जवाहर टेकरी की है। मृतक महिला का नाम लक्ष्मी पटेल है। लक्ष्मी के भाई अंकित ने जानकारी देते हुए बताया है कि उसकी बहन के पति का नाम भारत है और वो गैरेज चलाता है। लक्ष्मी और भारत की […]
MP में 5 लाख बच्चे पढ़ेंगे सी एम राइज स्कूलों में, शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि इस शिक्षण सत्र से मध्यप्रदेश में 300 नए सी एम राइज स्कूल बढाने जा रहे हैं। इसके लिए शासन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। उदय प्रताप ने बताया कि एक सी एम राइज़ स्कूल पर करीब 60 से 70 करोड़ रुपये का खर्च सरकार करने जा रही है। जिससे सी एम राइज स्कूल प्राइवेट कॉन्वेंट स्कूलों से बेहतर बन सकें। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे सरकारी स्कूलों की तरफ आएं खासतौर पर जो बच्चे शिक्षा से वंचित हैं उन्हें शिक्षा से […]
CBI ने अपने ही दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार, MP के नर्सिंग होम कॉलेजों से ले रहे थे रिश्वत
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मध्य प्रदेश में नर्सिंग महाविद्यालयों को रिश्वत के बदले अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट देने के आरोप में अपने ही एक निरीक्षक सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों सोमवार को यह जानकारी दी। कार्रवाई तब शुरू की गई जब सीबीआई की आंतरिक सतर्कता इकाई से जानकारी मिली कि उसके अधिकारी मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर राज्यव्यापी निरीक्षण करने के लिए गठित टीमों में हो रहे कथित भ्रष्टाचार में शामिल हैं। अदालत के आदेश पर टीम इसलिए बनाई गई थीं ताकि पता लगाया जा सके कि नर्सिंग महाविद्यालय बुनियादी सुविधाओं और संकाय के संबंध में […]




शेयर करें











































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































