- विदेश:जमात का ‘छलावा’ या चुनावी पैंतरा? हिंदुओं और महिलाओं के लिए किए बड़े वादे, विपक्ष ने बताया ‘झूठा’ घोषणा पत्र
- व्यापार:सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई जान: रिकवरी शुरू, क्या निवेश करने का यही है सबसे सही मौका?
- टेक्नोलॉजी:इंसान नहीं, अब रोबोट तय करेंगे आपकी नौकरी! AI एजेंट्स ले रहे इंटरव्यू, काम के बदले सीधे देंगे पैसे
- धार्मिक:सावधान! घर में न रखें इन देवी-देवताओं की तस्वीरें: सुख-शांति पर लग सकता है ग्रहण, जानें क्या कहती हैं मान्यताएं
- लाइफ स्टाइल:Propose Day 2026: अब पुराने हुए गुलाब और रिंग! इन यूनिक गिफ्ट्स के साथ कहें दिल की बात, पक्का मिलेगा ‘Yes’
- दिल्ली/NCR:दिल्ली में छेड़छाड़ और खूनी संघर्ष: मनचलों को टोकना युवक पर पड़ा भारी, अधमरी हालत में अस्पताल भर्ती
- उत्तरप्रदेश:इटावा में कुदरत का करिश्मा! नीम के पेड़ से बह रही ‘दूध की धार’, दर्शन के लिए उमड़ी हजारों की भीड़
- देश:केंद्र का बड़ा फैसला: IAS रश्मि कमल को मिली बंगाल जनगणना की जिम्मेदारी, 3 साल के लिए सेंट्रल डेपुटेशन पर नियुक्ति
- बिहार:बिहार का ‘वीरान’ गांव: आखिर क्यों रातों-रात गायब हो गए सभी पुरुष? जानें क्या है वो अनजाना ड
- उत्तरप्रदेश:योगी सरकार का सख्त एक्शन: यूपी में चाइनीज मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित, अब हादसे पर चलेगा हत्या का मुकदमा
- विदेश:जमात का ‘छलावा’ या चुनावी पैंतरा? हिंदुओं और महिलाओं के लिए किए बड़े वादे, विपक्ष ने बताया ‘झूठा’ घोषणा पत्र
- व्यापार:सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई जान: रिकवरी शुरू, क्या निवेश करने का यही है सबसे सही मौका?
- टेक्नोलॉजी:इंसान नहीं, अब रोबोट तय करेंगे आपकी नौकरी! AI एजेंट्स ले रहे इंटरव्यू, काम के बदले सीधे देंगे पैसे
- धार्मिक:सावधान! घर में न रखें इन देवी-देवताओं की तस्वीरें: सुख-शांति पर लग सकता है ग्रहण, जानें क्या कहती हैं मान्यताएं
- लाइफ स्टाइल:Propose Day 2026: अब पुराने हुए गुलाब और रिंग! इन यूनिक गिफ्ट्स के साथ कहें दिल की बात, पक्का मिलेगा ‘Yes’
- दिल्ली/NCR:दिल्ली में छेड़छाड़ और खूनी संघर्ष: मनचलों को टोकना युवक पर पड़ा भारी, अधमरी हालत में अस्पताल भर्ती
- उत्तरप्रदेश:इटावा में कुदरत का करिश्मा! नीम के पेड़ से बह रही ‘दूध की धार’, दर्शन के लिए उमड़ी हजारों की भीड़
- देश:केंद्र का बड़ा फैसला: IAS रश्मि कमल को मिली बंगाल जनगणना की जिम्मेदारी, 3 साल के लिए सेंट्रल डेपुटेशन पर नियुक्ति
- बिहार:बिहार का ‘वीरान’ गांव: आखिर क्यों रातों-रात गायब हो गए सभी पुरुष? जानें क्या है वो अनजाना ड
- उत्तरप्रदेश:योगी सरकार का सख्त एक्शन: यूपी में चाइनीज मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित, अब हादसे पर चलेगा हत्या का मुकदमा
Day: May 31, 2024
पुणे हिट एंड रन: आखिर किसने सबूत मिटाने में की मदद? तीसरे शख्स को ढूंढ रही पुलिस
महाराष्ट्र के पुणे में हुए पोर्श कार हिट एंड रन केस के मामले में कोर्ट ने नाबालिग आरोपी के पिता और दादा को 14 दिन के लिए जूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है. दोनों को 13 जून तक के लिए यरवदा सेंट्रल जेल भेजा जा रहा है. वहीं क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले में एक अज्ञात शख्स की तलाश कर रही है जिसने नाबालिग आरोपी के पिता और दादा की सबूतों को मिटाने में मदद की है. क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों की 5 दिन की कस्टडी भी कोर्ट से मांगी. पुणे पोर्श कार हिट एंड रन केस के बाद […]
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में सुनवाई पूरी, हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले में कई दिनों से चल रही सुनवाई के बाद अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुरक्षित रख लिया है. न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन की बैंच मामले की सुनवाई कर रही थी. इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह केस में दाखिल सिविल वादों की पोषणीयता पर चल रही सुनवाई शुक्रवार को करीब दो घंटे के बाद पूरी हुई. जिसके बाद सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. हिंदू पक्ष ने यह दलील दी थी कि शाही ईदगाह मस्जिद का श्रीकृष्ण जन्मभूमि की जमीन पर अवैध कब्जा […]
स्वाति मालीवाल मामले में आरोपी विभव कुमार की पुलिस रिमांड खत्म, कोर्ट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने स्वाति मालीवाल केस में आरोपी विभव कुमार को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल मामले में आरोपी में को विभव कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया था. न्यायिक हिरासत में भेजे जाने से पहले विभव कुमार दिल्ली पुलिस की हिरासत में थे. इससे पहले 28 मई को कोर्ट ने विभव कुमार को तीन और दिनों के लिए पुलिस की कस्टडी में भेजा था. पुलिस ने 5 दिन की हिरासत की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने तीन दिन ही दिया था. विभव कुमार को […]
इंडिया गठबंधन की एडवांस प्लानिंग,पीएम के नाम से पहले नए पार्टनर का रोडमैप होगा तैयार
लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले ही इंडिया गठबंधन एडवांस प्लानिंग में जुट गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के द्वारा शनिवार को दिल्ली में बैठक बुलाई गई है. इंडिया गठबंधन के सभी शीर्ष नेताओं ने इस बैठक के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है. विपक्षी गठबंधन से अलग होकर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने वाली टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी इस बैठक का हिस्सा नहीं होंगी लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी के किसी प्रतिनिधि को भेजने का फैसला किया है. कांग्रेस की मेजबानी में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में शरद पवार से लेकर सपा प्रमुख […]
अखनूर बस हादसे के बाद JKRTC का एक्शन, 6 कर्मचारी निलंबि
जम्मू के अखनूर में हुई बस दुर्घटना के एक दिन बाद, जम्मू-कश्मीर परिवहन विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है. विभाग ने छह कर्मचारियों को, काम में लापरवाही बरतने के चलते निलंबित कर दिया है. 30 मई को हुई इस बस दुर्घटना में 22 लोगों की मौत हो गई थी और 64 लोग घायल हो गए थे. मामले की गंभीरता को देखते विभाग ने अब कड़ी कार्रवाई की है. अधिकारियों की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है. गृह विभाग के प्रधान सचिव चंद्राकर भारती की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसके बाद परिवहन विभाग के सचिव नीरज […]
‘बोल्ड कपड़े चलते हैं, लेकिन बोल्ड सीन नहीं’, उर्फी जावेद ने ऐसा क्यों कहा?
उर्फी जावेद एमटीवी के शो ‘स्प्लिट्सविला’ के सीजन 15 में ‘मिस्चीफ मेकर’ बनकर खूब धूम मचा रही हैं. वैसे तो उर्फी जावेद अपने बोल्ड फैशन के लिए जानी जाती हैं. अजीबोगरीब कपड़े पहनकर पैपराजी के कैमरा में स्पॉट होना उर्फी को बेहद पसंद है. लेकिन बोल्ड कपड़े पहनकर मुंबई की सड़कों पर फैशन परेड करने वाली उर्फी को सीरियल या फिल्म में बोल्ड सीन करने से आपत्ति है. उनका कहना है कि वो बोल्ड सीन परफॉर्म करने में बिलकुल भी कम्फर्टेबल नहीं हैं. और यही वजह है कि वो कभी इस तरह के प्रोजेक्ट नहीं करेंगी, जहां उनसे बोल्ड सीन […]
JCB लेकर खेत में घुसे दबंग, गड्ढा खोदा… पुलिस के सामने ही 22 साल की लड़की को दफनाने की कोशिश की
महाराष्ट्र में जमीन के विवाद में एक बच्ची को जिंदा दफनाने की कोशिश की गई. राजगढ़ तालुक के कोंढवले गांव में ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से बच्ची को जमीन में जिंदा गाड़ने लगे. जमीन पर विवाद के कारण भीड़ इकट्ठी हो गई. उसी भीड़ में से कुछ लोगों ने जमीन को कब्जा करने के लिए खेत में जेसीबी चला दी. बच्ची भी वहीं पर खड़ी थी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर 307 का मुकदमा दर्ज कर दिया है. जल्द ही उनपर कार्रवाई की जाएगी. बच्ची की मां का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी […]
अश्लील वीडियो मामला: प्रज्वल रेवन्ना को 6 दिनों की पुलिस हिरासत, जर्मनी से लौटने पर SIT ने किया था अरेस्ट
जद (एस) के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट ने छह दिनों की पुलिस हिरासत का आदेश दिया है. यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना गुरुवार की रात को जर्मनी से बेंगलुरु लौटे थे. इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने उन्हें रात को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार किए जाने के बाद शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने छह दिनों की पुलिस हिरासत का आदेश दिया है. जद (एस) के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट ने छह दिनों की पुलिस हिरासत का आदेश दिया है. यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना […]
गजब! कैंसर से अध्यापक की मौत, चुनाव में लगी दी ड्यूटी… न पहुंचने पर FIR दर्ज कराई
गोरखपुर से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां एक अध्यापक की मृत्यु होने के बाद भी लोकसभा चुनाव में उसकी ड्यूटी लगाई गई. मृत अध्यापक का नाम लिस्ट में भेज दिया गया. इसके बाद चुनाव में होने वाले प्रशिक्षण में जब शिक्षक का नाम अनुपस्थित सूची में आया तो उसके खिलाफ बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गोरखपुर के कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया. जब मृत शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की सूचना उनके परिवार वालों को लगी तो वह थाने गए और बीएसए कार्यालय के चक्कर काटने लगे. मृत शिक्षक गोरखपुर के चारगांव के अंतर्गत आने […]
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, बोले- मंदिर का प्राचीन प्रवरूप कायम रहना चाहिए
उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। नंदी मंडप में बैठकर ध्यान व प्रार्थना की। पुजारियों ने स्वस्ति वाचन किया। सभा मंडप से बाहर आते समय ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पं. संजय पुजारी से मंदिर के शिखर के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि मंदिर के शिखर पर पुताई क्यों की गई है, इसका स्वरूप भी प्राचीन काले पत्थरों की तरह होना चाहिए। इस पर पुजारी ने उन्हें बताया कि मंदिर का शिखर पत्थर से नहीं, बल्कि ईंट और चूने से बना हुआ है, इसलिए शिखर पर चूने से पुताई की जाती है। […]
पिता और भाई की हत्या के आरोपित लड़की के मित्र ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस थाने पहुंचकर बताया अपना नाम
जबलपुर। अपने बाॅयफ्रेंड के साथ पिता और भाई की हत्या करने वाली लड़की के मित्र ने देर रात आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार इस वारदात के मास्टर माइंड बताए जा रहे मुकुल सिंह नामक युवक ने रात करीब पौने बारह बजे यहां सिविल लाइन पुलिस थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उत्तराखंड की हरिद्वार पुलिस ने एक दिन पहले ही नाबालिग लड़की को पकड़ लिया, इस दौरान मुकुल भागने में सफल हो गया था। बताया जाता है कि मुकुल सिंह अपने चेहरे पर एक कपड़ा बांधकर पुलिस थाने पहुंचा था। उसने सिविल लाइन पुलिस थाना पहुंचकर अपना नाम […]
पिता-पुत्र के हत्यारे मुकुल ने सरेंडर करने के बाद बताई हत्या की वजह
जबलपुर। रेलवे की सिविल लाइंस की मिलेनियम कॉलोनी में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपित मुकुल सिंह ने गुरुवार की आधी रात को थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने के बाद मुकुल ने हत्या की वजह बताई। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि मुकुल सिंह ने सिविल लाइन थाने में पहुंचकर खुद को सरेंडर किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पूछताछ की जा रही है। देर रात थाने पहुंचा, खुद बताया कि मैंने किया था मर्डर दो दिन पहले ही मुकुल के साथ भागी नाबालिग को पुलिस ने हरिद्वार से पकड़ा था। उस वक्त मुकुल […]
गर्मी में कौन-कौन सी इलेक्ट्रिक मशीनें फट सकती हैं? बचकर करें इस्तेमाल
गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है, देश की राजधानी दिल्ली में तापमान 53 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. इस भीषण गर्मी में एयर कंडीशनर और फ्रिज भी फेल होना शुरू हो गए हैं. साथ ही हाल ही में कई जगहों से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के ब्लास्ट होने की खबर सामने आई हैं. 30 मई को नोएडा के सेक्टर 100 की एक सोसायटी में चलता हुए एयर कंडीशनर फट गया था. एसी ब्लास्ट होने की वजह से इस सोसायटी के कई फ्लैट में आग लग गई. अगर इस भीषण गर्मी में आप भी इलेक्ट्रिक गैजेट्स यूज कर रहे हैं तो […]
मुस्लिम कानून के तहत मतांतरण के बिना अंतरधार्मिक विवाह अवैधानिक: मप्र हाई कोर्ट
जबलपुर। हाई कोर्ट ने एक मामले में कहा कि मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की के बीच विवाह, मुस्लिम कानून के अनुसार वैध विवाह नहीं है। इस मत के साथ कोर्ट ने विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत अंतर-धार्मिक विवाह को पंजीकृत करने के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस गुरपाल सिंह अहलूवालिया ने कहा कि मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की के बीच विवाह को मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत अनियमित विवाह माना जाएगा, भले ही उन्होंने विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह किया हो। कोर्ट ने कहा कि “मुस्लिम कानून के अनुसार, किसी मुस्लिम लड़के […]
तड़पती रही पत्नी, फिर भी डंडों से पीटता रहा… बेरहम पति ने पीट-पीटकर ले ली जान
उत्तर प्रदेश के इटावा में पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घरवालों का आरोप है कि पति इतना निर्दयी हो गया कि जमीन में लिटाकर डंडे से पिटाई की. पीटते-पीटते उसने अपनी पत्नी को अधमरा कर दिया. पत्नी की इतनी ज्यादा पिटाई कर दी गई कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. पति मृत अवस्था में पत्नी को जिला अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घरवालों ने बेटी की […]




शेयर करें





















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































