- देश:Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा पत्र; की कड़ी कार्रवाई की मांग
- दिल्ली/NCR:Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया ‘फ्रॉड डे’
- दिल्ली/NCR:दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए कई नेता
- दिल्ली/NCR:रेखा गुप्ता का ‘मिशन दिल्ली’! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भावुक?
- दिल्ली/NCR:Delhi Crime: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले 3 शव, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस
- बिहार:Saharsa News: सहरसा में मक्के के खेत में 4 दोस्तों ने पीया जहर, 3 की मौत; एक की हालत नाजुक
- महाराष्ट्र:Sanjay Raut on RSS: ‘संघ का मुस्लिम प्रेम सिर्फ सलमान तक?’, जानें संजय राउत क्यों नहीं हुए RSS के कार्यक्रम में शामिल
- दिल्ली/NCR:Delhi EV Bus: दिल्ली को मिलीं 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से अब मिलेगी राहत
- देश:Assam Politics: बीजेपी की सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, CM हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए हिंसा भड़काने के आरोप
- उत्तरप्रदेश:Meerut News: मेरठ में स्क्रैप कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, डेढ़ साल पुराने मर्डर से जुड़ा है बदला?
- देश:Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा पत्र; की कड़ी कार्रवाई की मांग
- दिल्ली/NCR:Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया ‘फ्रॉड डे’
- दिल्ली/NCR:दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए कई नेता
- दिल्ली/NCR:रेखा गुप्ता का ‘मिशन दिल्ली’! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भावुक?
- दिल्ली/NCR:Delhi Crime: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले 3 शव, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस
- बिहार:Saharsa News: सहरसा में मक्के के खेत में 4 दोस्तों ने पीया जहर, 3 की मौत; एक की हालत नाजुक
- महाराष्ट्र:Sanjay Raut on RSS: ‘संघ का मुस्लिम प्रेम सिर्फ सलमान तक?’, जानें संजय राउत क्यों नहीं हुए RSS के कार्यक्रम में शामिल
- दिल्ली/NCR:Delhi EV Bus: दिल्ली को मिलीं 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से अब मिलेगी राहत
- देश:Assam Politics: बीजेपी की सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, CM हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए हिंसा भड़काने के आरोप
- उत्तरप्रदेश:Meerut News: मेरठ में स्क्रैप कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, डेढ़ साल पुराने मर्डर से जुड़ा है बदला?
Day: March 26, 2025
क्या निर्भया फंड बंद कर दिया गया है? जानें क्या बोलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों जवाब में कहा कि केंद्र सरकार ने निर्भया फंड को बंद नहीं किया है, बल्कि इस फंड के तहत केंद्र सरकार की ओर से 49 योजनाएं चलाई जा रही हैं. हिंसा से प्रभावित महिलाओं के लिए वन-स्टॉप सेंटर भी इस फंड के जरिए चलाए जा रहे हैं, इसके माध्यम से एक ही छत के नीचे उन्हें सहायता प्रदान की जा रही है. केंद्रीय मंत्री ने साफ कहा कि निर्भया फंड के माध्यम से देश में कुल 49 से ज्यादा योजनाएं चलाई जा रही हैं […]
‘देश में पति सदमे में’… मेरठ के वायरल नीले ड्रम पर बाबा बागेश्वर ने ली चुटकी
मेरठ में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सौरभ हत्याकांड पर वायरल हुए नीले ड्रम को लेकर चुटकी ली. उन्होंने कहा कि देश में नीला ड्रम बहुत वायरल है. प्रभु की कृपा है कि हमारी शादी नहीं हुई है. देश में पति सदमे में हैं. वहीं बाबा बागेश्वर ने हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना भी बताई और कहा कि हिंदू राष्ट्र में सभी लोगों को रहने का अधिकार होगा. जैसे दुबई में मुसलमान को प्राथमिकता है, वैसे ही हिंदू राष्ट्र में हिंदुओं को प्राथमिकता होगी. यहां सभी को संस्कृति और मजहबों का पालन करने का अधिकार होगा, लेकिन प्राथमिकता […]
ग्रेटर नोएडा के 6 सेक्टरों में 4 दिन से पानी की सप्लाई ठप, 40000 परिवार बूंद-बूंद को तरस रहे; नहीं सुन रहे अधिकारी
ग्रेटर नोएडा में पिछले 4 दिन से पानी की सप्लाई नहीं होने से सेक्टरों में कोहराम मचा हुआ है. सेक्टरों में पानी के टैंकर से घरेलू महिलाएं पानी लेकर अपना काम कर रही हैं. सेक्टर में रहने वाले लोगों ने कहा कि अधिकारियों से समस्या की शिकायत की गई है. लेकन अधिकारी शिकायत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. सेक्टर अल्फा 1, 2 बीटा 1, 2 गामा 1, 2 समेत कई सेक्टरों में पिछले 4 दिन से पानी की सप्लाई बंद होने पर 40 हजार से ज्यादा लोगों को परेशानी हो रही है. इस मामले पर जब ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी […]
बिहार: CCTV की मदद से 141.85 करोड़ की चालान वसूली… स्मार्ट सिटी योजना की कामयाबी
बिहार के चार प्रमुख शहरों पटना, बिहारशरीफ, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत अत्याधुनिक CCTV निगरानी तंत्र स्थापित किया गया है. इन शहरों में कुल 6,138 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक प्रबंधन में बड़े पैमाने पर सुधार देखा जा रहा है. इस निगरानी प्रणाली की मॉनिटरिंग इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से की जा रही है. इससे न केवल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में मदद मिल रही है बल्कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है. 141.85 करोड़ रुपये की चालान वसूली तीसरी आंख यानी […]
जस्टिस यशवंत वर्मा के इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर पर विरोध, कानून मंत्री से मिले बार एसोसिएशन अध्यक्ष
जस्टिस यशवंत वर्मा को दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर किए जाने को लेकर वकील विरोध कर रहे हैं. बुधवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के डेलिगेशन ने दिल्ली में कानून मंत्री से मुलाकात की, जो कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी के नेतृत्व में हुई. इसको लेकर अनिल तिवारी ने बताया कि कानून मंत्री से मुलाकात सफल और सकारात्मक रही. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर किए जाने की सिफारिश के खिलाफ दो दिन से वकील अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं.इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने का […]
मार्च में ही रुला रही गर्मी, दिल्ली में पारा 40 के पार; आज का दिन सबसे गर्म… जानें अगले 2 दिनों का हाल
राजधानी दिल्ली में मंगलवार इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मार्च में ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, जो दिल्ली वासियों के लिए चिंता का विषय है. मौसम विभाग के अनुसार, भीषण गर्मी के बीच बुधवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दिल्ली में शाम चार बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 234 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) […]
UPI सिस्टम हुआ खराब, पेमेंट करने में यूजर्स को आ रही दिक्कत
UPI सर्विस में बड़ा टेक्निकल इशू देखने को मिल रहा है. हजारों यूजर्स पेमेंट और फंड ट्रांसफर से रिलेटेड दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. इसमें GooglePay और PhonePe भी शामिल हैं. इसकी वजह से कई यूजर्स को परेशानी हो रही है. कई यूजर्स ने अपनी परेशानी को सोशल मीडिया पर उजागर किया है. कई लोगों ने एक्स प्लेटफॉर्म पोस्ट कर के बताया कि उन्हें क्या परेशानी आ रही है. यहां जानें कि आखिर यूपीआई पेमेंट सर्विस आउटेज क्यों हुआ है. कितने लोगों को इसकी वजह से परेशानी हो रही है. यूपीआई आउटेज से यूजर्स को हो रही परेशानी Downdetector […]
झारखंड: रांची में BJP नेता अनिल टाइगर की दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने मारी गोली
झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. एक तरफ झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही चल रही है तो दूसरी तरफ रांची के कांके चौक के पास दिनदहाड़े झारखंड बीजेपी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य और जिला परिषद के पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या की इस वारदात से राजधानी में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और अनिल टाइगर को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अनिल टाइगर की हत्या से झारखंड बीजेपी में […]
पहला वार मुस्कान करेगी… मां बनकर रची सौरभ हत्याकांड की साजिश, साहिल के स्नैप चैट से बड़ा खुलासा
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला के मोबाइल की जांच में पता चला है कि इस वारदात की स्क्रिप्ट खुद मुस्कान ने लिखी थी. मुस्कान को पता था कि उसके कहने पर साहिल साथ नहीं देगा, इसलिए उसने साहिल की मरी हुई मां के नाम से स्नैपचैट एकाउंट बनाया और उसपर इस वारदात में साथ देने के लिए तैयार किया. मुस्कान स्नैपचैट पर साहिल की मरी हुई मां बनकर ही बात करती थी. बताया जा रहा है कि साथ पढ़े होने के बावजूद […]
नेताओं की ना और पार्टी की हां… जानें कांग्रेस की मीटिंग में किसने लालू यादव के साथ जाने का किया विरोध
कांग्रेस की मीटिंग में कई नेताओं ने लालू यादव के साथ जाने का विरोध किया. इनमें ज्यादातर एमएलसी थे या फिर राज्यसभा सदस्य लेकिन चुने हुए विधायकों में से ज्यादातर विधायकों ने लालू के साथ जाने की इच्छा जताई. इसलिए लालू के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने हामी भर दी है. कांग्रेस हाईकमान चाहता है कि महागठबंधन की सरकार बनने पर कांग्रेस दो डिप्टी सीएम बनाएगी. इनमें से एक कन्हैया कुमार होंगे और दूसरा डिप्टी सीएम मुस्लिम चेहरा होगा. कांग्रेस बिहार में दबकर राजनीति करने के लिए तैयार नहीं! कांग्रेस के रणनीतिकारों को लगता है कि बिहार में […]
MPPSC की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 के रिजल्ट पर हाई कोर्ट की रोक
जबलपुर। हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत व न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग(एमपी पीएससी) द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परिणाम पर रोक लगा दी है। पीएससी को निर्देश दिया गया है कि हाई कोर्ट की अनुमति के बिना परिणाम घोषित न करें। कोर्ट ने पीएससी के सचिव व सामान्य प्रशासन विभाग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई सात मई को होगी। याचिकाकर्ता भोपाल निवासी ममता डेहरिया की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर व विनायक प्रसाद शाह ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि […]
हैवानियत के बाद साढ़े पांच घंटे तक दो अस्पतालों के बीच भटकी रेप पीड़िता, तब हुई मेडिकल जांच
इंदौर। दुष्कर्मियों की हैवानियत ने उसे पहले ही तोड़कर रख दिया था। मंगलवार को जैसे-तैसे उपचार की आस लिए अस्पताल पहुंची तो यहां भी उसके जख्मों को मरहम नहीं मिला। डॉक्टर उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल-अस्पताल भटकाते रहे। पीसी सेठी अस्पताल पहुंची तो मेडिकोलीगल केस (एमएलसी) का हवाला देकर एमटीएच अस्पताल भेज दिया। यहां के डॉक्टरों ने कह दिया कि पीसी सेठी अस्पताल में बहुत स्टाफ है, वहीं जाओ। पीड़िता फिर वहां पहुंची। अबकी बार वहां के स्टाफ ने उससे कहा कि डॉक्टर दोपहर ढाई बजे बाद आएंगे, तुम्हें इंतजार करना पड़ेगा। आखिर साढ़े पांच घंटे भटकने के बाद […]
ऐश्वर्या राय बच्चन की कार का हुआ एक्सीडेंट, कैसा है बॉलीवुड एक्ट्रेस का हाल?
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस और करोड़ों दिलों की जान ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में हादसे का शिकार होने से बच गईं. मुंबई में दोपहर के वक्त उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. ऐश्वर्या राय बच्चन के जुहू स्थित निवास के पास एक BEST बस उनकी कार से टकरा गई. हालांकि ये एक्सीडेंट ज्यादा बड़ा नहीं था और टक्कर बस मामुली ही थी. इसके अलावा सूत्रों के हवाले से ये भी सामने आया है कि जिस वक्त ऐश्वर्या की कार का एक्सीडेंट हुआ उस दौरान वे कार में मौजूद नहीं थीं. एक्ट्रेस के फैंस उनकी हेल्थ को लेकर चिंतित […]
CM मोहन यादव ने उज्जैन सेवाधाम में बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन में अंबोदिया के अंकित ग्राम सेवा धाम आश्रम पहुंच कर आश्रम के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चों को उपहार भी दिए। बच्चों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवाधाम आश्रम पहुंचकर बच्चों से भेंट की गई। उन्होंने आश्रम में फिजियोथैरेपी सेंटर और बालिका गृह का अवलोकन किया गया। मुख्यमंत्री ने आश्रम में माँ करुणालय और अंकित ग्राम सतगुरु ग्रामीण पर्यटन केंद्र का शिलान्यास भी किया। सेवाधाम आश्रम सेवा का मंदिर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा […]
ज्योतिरादित्य सिंधिया की ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से दूरी पर भाजपा में टेंशन
ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे कन्या महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के ग्वालियर के विकास के लिए सीमाएं लांघने का आग्रह के अलग-अलग राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि अब इस आंतरिक टकराव में सिंधिया खेमे से ऊर्जा मंत्री ने मोर्चा संभाल लिया है। हालांकि इस आग्रह के बाद तोमर ने चुप्पी साध ली है। केंद्रीय मंत्री और सांसद भारत सिंह कुशवाह के बीच शुरू हुई तकरार वरिष्ठ नेतृत्व तक पहुंच गई है। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने मंगलवार को […]



शेयर करें

































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































