- देश:Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा पत्र; की कड़ी कार्रवाई की मांग
- दिल्ली/NCR:Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया ‘फ्रॉड डे’
- दिल्ली/NCR:दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए कई नेता
- दिल्ली/NCR:रेखा गुप्ता का ‘मिशन दिल्ली’! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भावुक?
- दिल्ली/NCR:Delhi Crime: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले 3 शव, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस
- बिहार:Saharsa News: सहरसा में मक्के के खेत में 4 दोस्तों ने पीया जहर, 3 की मौत; एक की हालत नाजुक
- महाराष्ट्र:Sanjay Raut on RSS: ‘संघ का मुस्लिम प्रेम सिर्फ सलमान तक?’, जानें संजय राउत क्यों नहीं हुए RSS के कार्यक्रम में शामिल
- दिल्ली/NCR:Delhi EV Bus: दिल्ली को मिलीं 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से अब मिलेगी राहत
- देश:Assam Politics: बीजेपी की सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, CM हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए हिंसा भड़काने के आरोप
- उत्तरप्रदेश:Meerut News: मेरठ में स्क्रैप कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, डेढ़ साल पुराने मर्डर से जुड़ा है बदला?
- देश:Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा पत्र; की कड़ी कार्रवाई की मांग
- दिल्ली/NCR:Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया ‘फ्रॉड डे’
- दिल्ली/NCR:दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए कई नेता
- दिल्ली/NCR:रेखा गुप्ता का ‘मिशन दिल्ली’! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भावुक?
- दिल्ली/NCR:Delhi Crime: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले 3 शव, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस
- बिहार:Saharsa News: सहरसा में मक्के के खेत में 4 दोस्तों ने पीया जहर, 3 की मौत; एक की हालत नाजुक
- महाराष्ट्र:Sanjay Raut on RSS: ‘संघ का मुस्लिम प्रेम सिर्फ सलमान तक?’, जानें संजय राउत क्यों नहीं हुए RSS के कार्यक्रम में शामिल
- दिल्ली/NCR:Delhi EV Bus: दिल्ली को मिलीं 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से अब मिलेगी राहत
- देश:Assam Politics: बीजेपी की सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, CM हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए हिंसा भड़काने के आरोप
- उत्तरप्रदेश:Meerut News: मेरठ में स्क्रैप कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, डेढ़ साल पुराने मर्डर से जुड़ा है बदला?
Day: August 24, 2025
आर्थिक रूप से कमजोर और अनाथ बच्चों के लिए पंजाब सरकार की ओर से 4000 रुपये प्रति बच्चा सहायता : डॉ. बलजीत कौर
स्पॉन्सरशिप स्कीम के तहत अब तक 5475 बच्चों को मिला लाभ : डॉ. बलजीत कौर चंडीगढ़, 24 अगस्त: मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जहाँ राज्य के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है, वहीं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों और अनाथ बच्चों की देखभाल को भी विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार की स्पॉन्सरशिप स्कीम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर, बेसहारा और अनाथ बच्चों को 4000 रुपये प्रति […]
जब भी हुआ सदन की गरिमा से समझौता, देश ने देखे भयंकर परिणाम… महाभारत का जिक्र कर विपक्ष पर बरसे अमित शाह
संसद का मानसूत्र सत्र गुरूवार को खत्म हो चुका है. इसके तीन दिन बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि संसद और विधानसभाएं बहस और चर्चा की जगह हैं. उन्होंने विपक्षी नेताओं को घेरते हुए कहा कि थोड़े से राजनीतिक लाभ के लिए सदन को चलने न देना ठीक नही है. केंद्रीय मंत्री ने महाभारत की द्रौपदी के अपमान का उदाहरण देते हुए कहा कि जब भी सदन का अपमान होता है, इसके भयंकर परिणाम भुगतने पड़ते हैं. अमित शाह ने यह टिप्पणी रविवार को भारतीय अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए की. […]
दिल्ली में अगले 5 दिन बारिश… यूपी के 40 जिलों में अलर्ट, बिहार से लेकर बंगाल तक बरसेंगे मेघ, जानें-अन्य राज्यों का हाल
मानसून के प्रभाव से देश भर में बरसात हो रही है. अब मौसम विभाग ने चेताया है कि अगले 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने जा रहा है. इस नए वेदर सिस्टम के कारण पूर्वी से लेकर पश्चिमी भारत तक में मूसलाधार बरसात हो सकती है. शनिवार को देर रात दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग ने आज भी देश की राजधानी में बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. आज सुबह के दौरान बिजली चमकने के साथ आंधी चल […]
12 करोड़ कैश, 6 करोड़ के जेवर, कौन हैं कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र जिन्हें ED ने किया गिरफ्तार?
देश भर में 22 और 23 अगस्त को बड़ी कार्रवाई करते हुए ED ने अवैध सट्टेबाजी और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में ED ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग के विधायक केसी वीरेंद्र पप्पी को सिक्किम से गिरफ्तार किया है. उनके पास से 12 करोड़ कैश बरामद किया गया है. प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने करोड़ों रुपये के साथ-साथ 6 करोड़ के जेवरात, 10 किलोग्राम चांदी और 4 लग्जरी गाड़ियां जब्त की हैं. सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीमों ने एक साथ 31 जगहों पर छापामारी की, जिनमें गंगटोक, चित्रदुर्ग, बेंगलुरु, हुबली, जोधपुर, मुंबई और गोवा शामिल […]
बिहार में राहुल गांधी ने चलाई बाइक, युवक ने की पास आने की कोशिश, सुरक्षाकर्मी ने जड़ा थप्पड़
बिहार में कांग्रेस के नेतृत्व में शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा का आज आठवां दिन है. राहुल गांधी रविवार को कटिहार में यात्रा करने के बाद पूर्णिया पहुंचे. पूर्णिया से शुरू हुई इस यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक अलग अंदाज में नजर आए. इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी और उनके समर्थक बाइक चलाते हुए दिखे. इसी दौरान एक युवक भीड़ से निकलकर राहुल गांधी के पास आता है और उन्हें छूने की कोशिश करता है. उसी वक्त एक सुरक्षाकर्मी मोटर साइकिल से उतरकर उस युवक को थप्पड़ मार कर अलग कर देता है, हालांकि इस दौरान […]
भारत-पाक सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, गुजरात के कच्छ में 15 पाकिस्तानी मछुआरे गिरफ्तार, इंजन लगी नाव जब्त
सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. BSF ने बड़ा एक्शन लेते हुए गुजरात के कच्छ में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास से 15 पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही एक इंजन लगी देशी नाव को भी जब्त किया गया है. बीएसएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई शनिवार को कोरी क्रीक इलाके में स्थित सीमा चौकी के सामान्य क्षेत्र में की गई. विशेष सूचना में एक संदिग्ध नाव की मौजूदगी की जानकरी प्राप्त हुई थी. जिसके आधार पर ही तलाशी अभियान चलाया गया. बीएसएफ ने एक प्रेस रिलीज के जरिए कहा कि […]
कानपुर: 3 सीओ, 1 इंस्पेक्टर, 2 KDA अधिकारी…अखिलेश दुबे के करीबी थे ये अफसर, SIT ने भेजा नोटिस
उत्तर प्रदेश के कानपुर में वकील अखिलेश दुबे और उसके गिरोह से संबंधित जांच में अब कई अधिकारियों के नाम भी सामने आ रहे हैं. इस मामले की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी को तीन सीओ, एक इंस्पेक्टर और दो केडीए अधिकारियों के नामों का पता चला. यह सभी पहले कानपुर में तैनात […]
टीचर है या जल्लाद! हॉस्टल में खराब खाने की शिकायत करने पर मासूम बच्चे के हाथ पैर तोड़े
झारखंड में लोहरदगा जिले के भंडरा थाना थाना के गड़रपो पंचायत अंतर्गत संचालित एक निजी स्कूल की शिक्षिका पर अपने ही स्कूल में यूकेजी में पढ़ने वाले एक मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है. टीचर द्वारा की गई पिटाई के कारण मासूम बच्चे के हाथ की एक उंगली टूट गई है, जबकि बच्चे के पैर में भी गंभीर चोट लगी है. बच्चे का नाम प्रिंस उरांव है. बच्चे की पिटाई करने वाली शिक्षिका का नाम क्रांति किरण कीड़ों बताया जा रहा है. बच्चे की पिटाई को लेकर पीड़ित के पिता सुकरा उरांव ने जिले के […]
गर्भवती पत्नी की कर दी हत्या…फिर शव को टुकड़ों में काटा, हैदराबाद में पति बना हैवान
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के मेडचल जिले के मेडिपल्ली थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी. महिला गर्भवती थी. गर्भवती महिला की हत्या के बाद पति ने उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. फिर शव के कुछ टुकड़े छुपा दिए और कुछ नदी में बहा दिए. मृतक महिला की पहचान स्वाति उर्फ ज्योति (22) के रूप में की गई है. मृतक महिला के आरोपी पति का नाम महेंद्र रेड्डी है. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. स्वाति उर्फ ज्योति का विवाह महेंद्र रेड्डी […]
झारखंड: पूर्व CM चंपई सोरेन हाउस अरेस्ट, विरोध में रिम्स-2 की जमीन पर चलाने वाले थे हल
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को हाउस अरेस्ट किया गया है. इसके साथ-साथ उनके बेटे को भी हाउस अरेस्ट में रखा गया है. इसके पीछे की वजह चंपई सोरेन रिम्स 2 जमीन विवाद को लेकर रांची में हल चलाने वाले थे, जहां उनके साथ हजारों लोगों के जुटने की आशंका थी. इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट किया है. पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता चंपई सोरेन ने अपनी नजरबंदी पर कहा, “जब डीएसपी साहब यहां आए और कहा कि मुझे आज हिलना-डुलना नहीं है, यानी मुझे घर से बाहर नहीं निकलना है, तो मैं […]
ग्रेटर नोएडा: पत्नी को जिंदा जलाने वाले विपिन का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, बोला- मुझे नहीं है पछतावा
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अपनी पत्नी को अपनी मां के साथ मिलकर जिंदा जलाकर मारने वाले विपिन का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया. ये एनकाउंटर उस समय किया गया. जब पुलिस उसे हत्या में इस्तेमाल केमिकल की रिकवरी करने के लिए घटनास्थल पर लेकर जा रही थी. सिरसा चौराहे के पास विपिन गाड़ी से कूदने की कोशिश करने लगा. इसके साथ ही उसने सुरक्षाकर्मियों की पिस्टल छीनकर भागने की भी कोशिश की. तभी पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया. इस दौरान कासना SHO ने उसके पैर में गोली मारी. इससे वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती […]
पुलिस के हाथ लगी सफलता, हेरोइन सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
फिरोजपुर: जिला फिरोजपुर में एस.एस.पी. भूपिंदर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में चलाए जा रहे युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत अलग-अलग थानों की पुलिस ने 5 आरोपीयों को 27.60 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए थाना सिटी फिरोजपुर के ए.एस.आई. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी ने गश्त […]
पंजाब में बारिश से तबाही, शहर जाने वाली मुख्य सड़क का टूटा संपर्क
बमियाल: पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब पंजाब में भी साफ नज़र आने लगा है। जिस तरह ब्यास और सतलुज दरियाओं ने किनारे के गांवों में भारी तबाही मचाई है, उसी तरह भारत–पाकिस्तान बॉर्डर से लगे बमियाल इलाके का जलालिया दरिया भी पिछले दो हफ्तों से लगातार नुकसान पहुंचा रहा है। आज फिर अचानक दरिया का पानी बहुत बढ़ गया, जिससे बमियाल से पठानकोट को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया और बीच सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया। इसके चलते सरहद के गांवों का पठानकोट से संपर्क पूरी तरह कट गया है। खासकर […]
कर्मचारियों के लिए पंजाब सरकार का जरूरी कदम! सभी विभागों में लागू होगा फैसला
चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा दिव्यांग कर्मचारियों की मुश्किलों को गंभीरता से लेते हुए और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि अब सभी सरकारी विभागों के प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि दृष्टिहीन और शारीरिक रूप से अक्षम दिव्यांग कर्मचारियों को रात की ड्यूटी से छूट दी जाए और किसी भी दिव्यांग कर्मचारी से रात की ड्यूटी न कराई जाए। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बीते दिनों दिव्यांग कर्मचारियों के साथ हुई मीटिंगों में दिव्यांग कर्मचारियों के […]
पंजाब में तेज बारिश ने मचाई हाहाकार, 7 गांवों का टूटा लिंक, Alert जारी
दीनानगर: जहां पिछले दिनों पहाड़ों पर लगातार बारिश के कारण जलस्तर काफी बढ़ गया था, जिसके चलते प्रशासन ने पिछले हफ्ते भी रावी नदी में लगभग डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। आज फिर से लगातार बारिश के कारण आज 2 लाख 70 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से रावी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया और दूसरी तरफ के गांवों में आने-जाने के लिए नाव सुविधा भी बंद कर दी गई जलस्तर इतना बढ़ गया है कि नदी के बाहर से पानी आने लगा है, जिसके चलते आस-पास के खेतों और गांव मकौड़ा जाने वाले रास्ते तक पानी पहुंच […]




शेयर करें















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































