[smtv_header]
×
❮
Full View
❯
▶ Autoplay
🔥 ट्रेंडिंग

ओबीसी महासभा के कार्यकर्ता उतरे सड़क परः गैंगरेप की FIR वापस लेने बनाया दबाव, इधर स्टेयरिंग में फंसी चालक की गर्दन, बड़ी मशक्कत के बाद निकली

लेख सुनें

रणधीर परमार, छतरपुर। जिले में पिछले दिनों ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं पर हुई गैंगरेप की एफआईआर के मामले को लेकर आज ओबीसी महासभा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस प्रदर्शन के दौरान ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे पर चक्का जाम भी किया साथ ही कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन देने की मांग पर घंटो तक अड़े रहे।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि हमारे कार्यकर्ताओं पर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज किया गया है जिसको पुलिस वापस लें, नहीं तो ओबीसी कार्यकर्ता उग्र रूप धारण कर लेंगे। प्रदर्शन में कई जिलों के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए थे जिनकी संख्या बहुत ज्हयादा थी। कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले मेला ग्राउंड पर एक सभा की। उसके बाद सड़क पर उतर आए, जिसकी वजह से घंटों यातायात बाधित रहा। उधर इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस भी ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं की हर हरकत पर मुस्तैदी से नजर बनाए रही। जानकारी जितेंद्र कुशवाहा कार्यकर्ता, ओबीसी महासभा ने दी।

कपिल मिश्रा, शिवपुरी। करैरा थाना अंतर्गत बगेदरी में अवैध खनन करने गए युवक का ट्रेक्टर पलटने से उसकी गर्दन ट्रैक्टर की स्टेयरिंग में फंस गई। ग्रामीणों ने प्रशासन को बिना कोई सूचना दिए उसकी गर्दन स्टेयरिंग से निकाल भी ली।
जानकारी के अनुसार ग्राम बगेदरी निवासी संजीव कुशवाह अपने ट्रेक्टर-ट्रॉली लेकर मुरम खोदने के लिए गांव के बाहर स्थित जमीन पर गया था। वह खदान से मिट्टी भरकर जब ट्रेक्टर-ट्रॉली को खदान से बाहर निकाल रहा था तभी अचानक ट्रैक्टर पलट गया, जिससे संजीव कुशवाह की गर्दन स्टेयरिंग में फंस गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने संजीव की गर्दन किसी तरह स्टेयरिंग से बाहर निकाली और ट्रैक्टर को सीधा कर उसे गांव ले गए। संजीव को कोई चोट नहीं आई है।

यह खबर आपको कैसी लगी?

[smtv_ad id="ad_69a834a479cf7"]

[smtv_floating_menu]
×

Welcome Back

Securely sign in to your SMTV account.

OR CONTINUE WITH

×

Choose Your Plan

Weekly Plan₹9 / $1
Monthly Plan₹29 / $9
Yearly Plan₹199 / $19
×

Payment Successful!

Your content has been successfully unlocked. You can now read the article or proceed to your account dashboard.

×

Select Payment Method

×

Pay via UPI

Scan QR or click below to pay

UPI QR Open UPI App (Mobile)
×