खंडवा: गुरुवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जिले के ग्राम धरमपुरी स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला संचालक से व्यवस्थाओं के संबंध में पूछताछ की और निर्देश दिए कि गौवंश की बेहतर देखभाल और पालन-पोषण सुनिश्चित करें। निरीक्षण के समय खंडवा एसडीएम ऋषि कुमार सिंघई भी मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गौशाला का फर्श अत्यंत जर्जर स्थिति में है। संचालक ने बताया कि जून माह में हैंडओवर के समय से ही फर्श खराब है। साथ ही, पशुओं की पानी की होद में लीकेज के कारण पानी नहीं रुकता। इस पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के कार्यपालन यंत्री को निर्माण कार्य की विस्तृत जांच के निर्देश दिए और संबंधित उपयंत्री व सहायक यंत्री को 'कारण बताओ' नोटिस जारी करने को कहा।
Premium Content
Unlock this article and get unlimited access to our premium news.



खंडवा





शेयर करें








































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































