उज्जैन: सिंहस्थ महापर्व वर्ष 2028 से पूर्व उज्जैन को चारों दिशाओं से नेशनल हाइवे, एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा रहा है. लेकिन इस बीच एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. उज्जैन को गरोठ से जोड़ने वाले लगभग 135 किलोमीटर का सड़क मार्ग निर्माणधीन है. लेकिन अभी से ही यह क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गया है. शहर के देवास बायपास में गरोठ हाईवे की 40 फुट ऊंची दीवार अचानक से धंस गई. वहीं, कई जगह ब्लॉक पर क्रैक देखे गए हैं. एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राहुल जाजोरिया ने ईटीवी भारत से चर्चा में कहा, “उज्जैन गरोठ में रेलवे का ओवरब्रिज बनाने का काम चल रहा है. चंदेसरा के यहां उसमें शिकायत मिली थी कि ब्लॉक फेल हो रहे हैं. चूंकि कार्य निर्माणाधीन है, उसे दोबारा से रिपेयर कर रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा, “2600 करोड़ की लागत से उज्जैन गरोठ के बीच ग्रीनफील्ड हाईवे बनाकर तैयार हो रहा है. लापरवाही बरतने पर हम नियम अनुसार कार्रवाई की तैयारी में जुटे हैं. कुछ जगह ट्रैफिक शुरू कर दिया गया है. वहीं, आगामी 2 माह में बाकी बचा 5 किलोमीटर, जो कि रेलवे ओवरब्रिज के कारणों से निर्माणाधीन है, उसे भी बना कर तैयार कर दिया जाएगा.” एनएचआई प्रोजेक्ट के डायरेक्टर राहुल जाजोरिया ने बताया, “उज्जैन-गरोठ हाईवे कुल 135 किलोमीटर लंबा है, जो गरोठ से दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे को कनेक्ट करेगा. अभी इसका 10 प्रतिशत काम और बाकी है, जो आगामी 2 महीनों में पूरा हो जाएगा. इस हाईवे पर लगभग 83 गांव हैं, जिसकी 820 हेक्टर जमीन अधिग्रहण की गई है. इस जमीन का उचित मुआवजा भी दे दिया गया है. ये सड़क 60 मीटर चौड़ी होगी और इस हाईवे पर 6 करीब टोल होंगे, जो कि तुला हेड़ा का मेन टोल रहेगा. बाकी 5 टोल खेड़ा खजुरिया गांव, बरखेड़ा बड़ोदा, मुंडला सोंधिया, अंटालिया और नयाखेड़ा पर रहेगा. इस पर कुल 385 छोटे और बड़े पुल पुलिया बनाएं जा रहे हैं. खास बात यह है कि यह हाईवे एक्सेस कंट्रोल ग्रीनफील्ड हाईवे होगा. अभी 129 किलोमीटर सड़क बन गई है और कुछ हिस्सों में ट्रैफिक भी शुरू कर दिया है.”2600 करोड़ की लागत से बन रही है सड़क
हाईवे पर होंगे कुल 6 टोल
- देश:Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज- “प्रधानमंत्री फिर से सरेंडर कर देंगे”
- महाराष्ट्र:Ajit Pawar Plane Crash Update: “यह हादसा नहीं, सोची-समझी साजिश है!” रोहित पवार का बड़ा आरोप, PM मोदी से उड्डयन मंत्री को हटाने की मांग
- देश:Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा- घुसपैठ के लिए कौन दोषी?
- मध्यप्रदेश:गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे ‘साला’ समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंकाने वाला राज
- दिल्ली/NCR:IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपों पर माँगा जवाब
- उत्तरप्रदेश:PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जताई दंगे की आशंका
- राजस्थान:Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पिता को चेतावनी, ऐसे बचाएं बच्चों को
- हिमाचल प्रदेश:श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9 जवानों की हालत गंभीर
- दिल्ली/NCR:सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सियासी पारा चढ़ा
- दिल्ली/NCR:Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने से नानी का फूटा गुस्सा

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आई दरारें; देखें तस्वीरें

उज्जैन: सिंहस्थ महापर्व वर्ष 2028 से पूर्व उज्जैन को चारों दिशाओं से नेशनल हाइवे, एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा रहा है. लेकिन इस बीच एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. उज्जैन को गरोठ से जोड़ने वाले लगभग 135 किलोमीटर का सड़क मार्ग निर्माणधीन है. लेकिन अभी से ही यह क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गया है. शहर के देवास बायपास में गरोठ हाईवे की 40 फुट ऊंची दीवार अचानक से धंस गई. वहीं, कई जगह ब्लॉक पर क्रैक देखे गए हैं.
2600 करोड़ की लागत से बन रही है सड़क
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राहुल जाजोरिया ने ईटीवी भारत से चर्चा में कहा, “उज्जैन गरोठ में रेलवे का ओवरब्रिज बनाने का काम चल रहा है. चंदेसरा के यहां उसमें शिकायत मिली थी कि ब्लॉक फेल हो रहे हैं. चूंकि कार्य निर्माणाधीन है, उसे दोबारा से रिपेयर कर रहे हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “2600 करोड़ की लागत से उज्जैन गरोठ के बीच ग्रीनफील्ड हाईवे बनाकर तैयार हो रहा है. लापरवाही बरतने पर हम नियम अनुसार कार्रवाई की तैयारी में जुटे हैं. कुछ जगह ट्रैफिक शुरू कर दिया गया है. वहीं, आगामी 2 माह में बाकी बचा 5 किलोमीटर, जो कि रेलवे ओवरब्रिज के कारणों से निर्माणाधीन है, उसे भी बना कर तैयार कर दिया जाएगा.”
हाईवे पर होंगे कुल 6 टोल
एनएचआई प्रोजेक्ट के डायरेक्टर राहुल जाजोरिया ने बताया, “उज्जैन-गरोठ हाईवे कुल 135 किलोमीटर लंबा है, जो गरोठ से दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे को कनेक्ट करेगा. अभी इसका 10 प्रतिशत काम और बाकी है, जो आगामी 2 महीनों में पूरा हो जाएगा. इस हाईवे पर लगभग 83 गांव हैं, जिसकी 820 हेक्टर जमीन अधिग्रहण की गई है. इस जमीन का उचित मुआवजा भी दे दिया गया है.
ये सड़क 60 मीटर चौड़ी होगी और इस हाईवे पर 6 करीब टोल होंगे, जो कि तुला हेड़ा का मेन टोल रहेगा. बाकी 5 टोल खेड़ा खजुरिया गांव, बरखेड़ा बड़ोदा, मुंडला सोंधिया, अंटालिया और नयाखेड़ा पर रहेगा. इस पर कुल 385 छोटे और बड़े पुल पुलिया बनाएं जा रहे हैं. खास बात यह है कि यह हाईवे एक्सेस कंट्रोल ग्रीनफील्ड हाईवे होगा. अभी 129 किलोमीटर सड़क बन गई है और कुछ हिस्सों में ट्रैफिक भी शुरू कर दिया है.”

मध्यप्रदेश

शेयर करें