रायपुर: अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति देखते हुए आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और गिरावट आ सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोना एक बार फिर से 45 हजार रुपये से नीचे जा सकता है। बीते दस दिनों में सोना 1950 रुपये सस्ता हो गया है। बुधवार सुबह रायपुर सराफा बाजार में सोना प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) 47950 रुपये रहा। इसी प्रकार चांदी की कीमतों में 4050 रुपये की गिरावट आ गई है और चांदी प्रति किलो 65850 रुपये रही।
सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहारी सीजन के पहले दोनों कीमती धातुओं में आ रही गिरावट काफी अच्छा संकेत है। उपभोक्ताओं को भी इनकी कीमतों में गिरावट का इंतजार बना हुआ है। दोनों कीमती धातुओं में आ रही गिरावट के चलते बीते कुछ दिनों से सराफा बाजार में इनकी पूछपरख भी बढ़ गई है। कारोबारियों से कीमतों की पूछताछ के साथ ही बुकिंग भी करवाई जा रही है। रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू ने कहा कि सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट काफी अच्छा है। वैसे ही गोल्ड में निवेश कभी भी नुकसान नहीं पहुंचाता।
नए कलेक्शन के सात मिलेगा उपहार
इन दिनों ब्रांडेड ज्वेलरी कंपनियों के साथ ही सराफा कारोबारियों द्वारा त्योहारी सीजन को लेकर नई रणनीति बनाई जा रही है। इस रणनीति के तहत ग्राहकों को बनवाई में छूट के साथ ही आकर्षक उपहार भी मिलंगे। साथ ही गहनों के पारंपरिक व नए फैशनेबल कलेक्शन देखने को मिलेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि गोल्ड में निवेश काफी फायदेमंद है। इन कलेक्शनों को काफी पसंद भी किया जाएगा।



देश








शेयर करें


















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































