कोहरे और धुंध के साथ-साथ दिल्ली का प्रदूषण भी बढ़ने लगा है. शनिवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया है. प्रदूषण की एक मोटी चादर दिल्ली-NCR में छाई हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहेगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. प्रदूषण के चलते लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो रही है.
इसके अलावा भी दिल्ली के 7 इलाकों का AQI 400 के पार है. करीब 22 इलाके प्रदूषण के रेड जोन में है. यहां AQI 300 से 400 के बीच रिकाॅर्ड किया है. दिल्ली की जहरीली होती हवा का असर लोगों के स्वाथ्य पर पड़ रहा है. सांस लेने में परेशानी, गले में खराश और आंखों में जलन जैसी समस्याएं बेहद आम हो गई है. प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार की ओर कई सारे प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन उसका बहुत ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है. ग्रेटर नोएडा का AQI-418, नोएडा का AQI- 422 और गाजियाबाद का भी AQI-422 है. यह तीनों इलाके प्रदूषण के डार्क रेड जोन में हैं, जो कि खतरनाक श्रेणी में आते है. मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में हल्का कोहरा छाया रहेगा. इस दौरान धीमी रफ्तार में हवा चलने की संभावना है. अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. रविवार को भी वेदर का यहीं हाल रहने का अनुमान है.
दिल्ली के 11 सबसे प्रदूषित इलाके
इलाका
एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)
विवेक विहार
437
आनंद विहार
434
जहांगीरपुरी
439
अशोक विहार
431
रोहिणी
434
DTU
427
नरेला
425
नेहरू नगर
421
सोनिया विहार
427
बवाना
424
चांदनी चौक
412
रेड जोन में 22 इलाके
जानें कैसा रहेगा वेदर



दिल्ली/NCR






















