देश

CAA के खिलाफ सोनिया गांधी की अगुवाई में विपक्ष का प्रदर्शन, लगे ‘गोली मारना बंद करो’ के नारे

नई दिल्ली: बजट सेशन की शुरुआत से पहले कांग्रेस के सांसदों ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और NRC के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए शुक्रवार को संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्ष मोदी सरकार देश को तोड़ना बंद करो..गोली मारना बंद करो आदि के नारे लगाए। इस प्रदर्शन में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और कई अन्य सांसद शामिल हुए।

कांग्रेस सदस्यों ने भाजपा के कई नेताओं के विवादित बयानों के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार पर संविधान के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। पार्टी CAA और NRC का खुलकर विरोध कर रही है। उसका आरोप है कि सरकार अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अपनी नाकामियां छिपाने के लिए इन मुद्दों को उछाल रही है। गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र आज शुरू हुआ और संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संबोधित किया। बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तक चलेगा। मध्यावकाश के बाद इसका दूसरा चरण 2 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल को संपन्न होगा।

0 Reviews

Write a Review

यह भी पढ़ें...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button