चतरा: जिला प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद चतरा में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बेकाबू रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों की चपेट में आने से रोज लोगों की मौत हो रही हैं. इसी क्रम में रविवार को फिर एक सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार चतरा के धमनियां मोड़ के पास रविवार को तेज रफ्तार गैस लदा वाहन की चपेट में आने से प्रह्लाद सिंह नामक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृत बुजुर्ग सदर थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी थे और चतरा सांसद कालीचरण सिंह के चचेरे भाई थे. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सांसद कालीचरण सिंह और स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
🔔 यह भी पढ़ें...
पैदल जा रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुजुर्ग पैदल सड़क किनारे चल रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और सदर थाना ले आई है. मामले में पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. इधर, घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. कई राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधा रहे हैं. ट्रक चालक की तलाश शुरूः थाना प्रभारी इधर, घटना के संबंध में थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है. स्थानीय लोगों ने धमनियां मोड़ पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है.वहीं चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि लगातार जिले में सड़क दुर्घटनाएं हो रहीं हैं. पिछले साल 140-150 लोगों की सड़क हादसे में मौत हुई थी. मैंने पूर्व में दिशा की बैठक में भी प्रशासन को मामले में उचित कदम उठाने का निर्देश दिया था, लेकिन सुनने के लिए कोई तैयार नहीं है.



झारखण्ड









शेयर करें


















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































