खंडवा/पंधाना: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 14 फरवरी शनिवार को खंडवा जिले के पंधाना प्रवास पर हैं। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री जिले को लगभग 609 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं और प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में खुशियों की किश्त ट्रांसफर कर रहे हैं।
₹255 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए दो बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया:
खंडवा सीवरेज परियोजना: खंडवा नगर निगम की ₹252 करोड़ की लागत वाली इस महात्वाकांक्षी योजना से शहर की स्वच्छता व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा।
आधुनिक बस स्टैंड: ₹2.90 करोड़ की लागत से पंधाना में नया बस स्टैंड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रैन बसेरा का निर्माण किया जाएगा।
विकास की कड़ी में मुख्यमंत्री ने 11 पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया:₹354 करोड़ के 11 कार्यों का लोकार्पण
भाम सिंचाई परियोजना: ₹301.41 करोड़ की लागत (किसानों के लिए जीवनदायिनी योजना)।
सांदीपनि विद्यालय, पंधाना: ₹37 करोड़ की लागत से निर्मित।
संयुक्त एसडीएम कार्यालय भवन: ₹11.06 करोड़ की लागत से तैयार।
स्वास्थ्य एवं भंडारण: छैगांवदेवी, हरसवाड़ा और बलखड़घाटी में आयुष्मान आरोग्य केंद्र, सहकारिता विभाग के नए गोदाम और ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन।
आज के कार्यक्रम का सबसे मुख्य आकर्षण ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की किश्त का वितरण रहा। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से फरवरी 2026 की राशि अंतरित की:लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से राशि
प्रदेश स्तर: लगभग 1.25 करोड़ बहनों के खातों में ₹1800 करोड़ से अधिक की राशि भेजी गई।
खंडवा जिला: जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रत्ना शर्मा ने बताया कि जिले की 2 लाख से अधिक बहनों के खातों में ₹1500 प्रति हितग्राही के मान से राशि जमा की गई है।



खंडवा









शेयर करें














































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































