जालंधर : जालंधर में एक सालून पर जबरदस्त हंगामा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार वेस्ट हलके में देर रात उस समय हंगामा मच गया, जब कुछ युवकों ने एक यूनिसेक्स सलून पर हमला कर दिया। हमले में सलून के शीशे तोड़ दिए गए और अंदर जमकर तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना बस्ती दानिशमंदा रोड स्थित ‘फिंगर यूनिसेक्स सलून’ में हुई। बताया जा रहा है कि हमलावरों और सलून संचालक के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी के चलते कुछ युवक हथियारों के साथ वहां पहुंचे और हमला करना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावरों ने बाहर और अंदर लगे महंगे शीशों को चकनाचूर कर दिया। अचानक हुए हमले उस समय सलून में मौजूद लड़कियां और स्टाफ सदस्य बुरी तरह घबरा गई और चीखने चिल्लाने व रोने लगी।
जांच दौरान सामने आया है कि, हमला करने वाले युवक भी इसी इलाके के निवासी हैं। सलून मालिक का कहना है कि हमलावर पूरी योजना के साथ आए थे और कुछ ही मिनटों में भारी नुकसान पहुंचाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गई पुलिस ने इलाके सुरक्षा बढ़ा दी। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



पंजाब









शेयर करें














































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































