• Latest
  • Trending
JMM पार्टी का गठन, 3 बार रहे मुख्यमंत्री, 3 बार कोयला मंत्री… ऐसा रहा शिबू सोरेन का सियासी सफर

JMM पार्टी का गठन, 3 बार रहे मुख्यमंत्री, 3 बार कोयला मंत्री… ऐसा रहा शिबू सोरेन का सियासी सफर

August 4, 2025
हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली की ओर… CM विष्णुदेव साय ने सूर्य रथ को दिखाई हरी झंडी

हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली की ओर… CM विष्णुदेव साय ने सूर्य रथ को दिखाई हरी झंडी

September 8, 2025
अभी और बरसेंगे बादल! राजस्थान-गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, UP-MP और बिहार में भी दिखेगा असर; जानें दिल्ली का हाल

अभी और बरसेंगे बादल! राजस्थान-गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, UP-MP और बिहार में भी दिखेगा असर; जानें दिल्ली का हाल

September 8, 2025
मुस्लिम महिला ने जीता ‘गणेश जी का लड्डू’, हो रही थी नीलामी; बुर्का पहने आई और लगा दी 1.88 लाख की बोली

मुस्लिम महिला ने जीता ‘गणेश जी का लड्डू’, हो रही थी नीलामी; बुर्का पहने आई और लगा दी 1.88 लाख की बोली

September 8, 2025
कान्हा का ‘घर’ पानी-पानी, बांके बिहारी-राधावल्लभ मंदिर तक पहुंचीं यमुना; श्रद्धालु दर्शन के लिए परेशान

कान्हा का ‘घर’ पानी-पानी, बांके बिहारी-राधावल्लभ मंदिर तक पहुंचीं यमुना; श्रद्धालु दर्शन के लिए परेशान

September 8, 2025
जन्मदिन पर ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है मकसद

जन्मदिन पर ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है मकसद

September 8, 2025
लू लगने की वजह से बिगड़ी थी तबीयत, इसीलिए कंधे पर उठाया… वीडियो वायरल होने के बाद तारिक अनवर ने पेश की सफाई

लू लगने की वजह से बिगड़ी थी तबीयत, इसीलिए कंधे पर उठाया… वीडियो वायरल होने के बाद तारिक अनवर ने पेश की सफाई

September 8, 2025
किशनगंज: चोर पकड़ने गई थी पुलिस, लोगों ने कर दी धुनाई, झाड़ू-चप्पल से महिलाओं ने पीटा

किशनगंज: चोर पकड़ने गई थी पुलिस, लोगों ने कर दी धुनाई, झाड़ू-चप्पल से महिलाओं ने पीटा

September 8, 2025
जिस फोटो पर घिरीं CM रेखा गुप्ता, BJP ने ऐसे किया उसका बचाव, शीला दीक्षित से लेकर केजरीवाल तक का कर दिया जिक्र

जिस फोटो पर घिरीं CM रेखा गुप्ता, BJP ने ऐसे किया उसका बचाव, शीला दीक्षित से लेकर केजरीवाल तक का कर दिया जिक्र

September 8, 2025
16 लाख देखकर भी नहीं डोला मन! महिला का गिरा सोने-कैश से भरा बैग, ऑटोवाले ने पीछाकर लौटाया

16 लाख देखकर भी नहीं डोला मन! महिला का गिरा सोने-कैश से भरा बैग, ऑटोवाले ने पीछाकर लौटाया

September 8, 2025
उत्तराखंड में भी बेड एंड ब्रेकफास्ट स्कीम, किराए पर मिलेगा बंगला… घूमने आने वालों को होगा फायदा

उत्तराखंड में भी बेड एंड ब्रेकफास्ट स्कीम, किराए पर मिलेगा बंगला… घूमने आने वालों को होगा फायदा

September 8, 2025
परमाणु, भाभा नगर… ऐसी कॉलोनी देखी क्या? यहां हर जगह में दिखेगा ‘विज्ञान’

परमाणु, भाभा नगर… ऐसी कॉलोनी देखी क्या? यहां हर जगह में दिखेगा ‘विज्ञान’

September 8, 2025
संभल में चला बुलडोजर… आफत देख लोग खुद ही चलाने लगे हथौड़ा, तोड़ डाले अपने मकान

संभल में चला बुलडोजर… आफत देख लोग खुद ही चलाने लगे हथौड़ा, तोड़ डाले अपने मकान

September 8, 2025
SMTV India
Tuesday, September 9, 2025
Subscription
Advertise
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
SMTV India
No Result
View All Result

JMM पार्टी का गठन, 3 बार रहे मुख्यमंत्री, 3 बार कोयला मंत्री… ऐसा रहा शिबू सोरेन का सियासी सफर

by Om Giri
August 4, 2025
in देश
0 0
0

झारखंड की सत्ता में काबिज झारखंड मुक्ति मोर्चा, भले ही मुख्य रूप से झारखंड में सक्रिय हो पर इस राजनीतिक दल ने पूरे देश में अपनी पहचान बना ली है, राष्ट्रीय दलों को आंख दिखाकर राजनीतिक रूप से चुनौती देने वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा, वर्ष 1980 के विधानसभा चुनाव में पहली बार राजनीतिक रूप से जनता के बीच पहुंची और संथाल परगना क्षेत्र के 18 में से 7 सीटों पर जीत हासिल कर खुद को क्षेत्रीय दल के रूप में स्थापित करने में सफलता पाई.

वर्ष 1980 में विधानसभा चुनाव में पहली बार साइमन मरांडी, सूरज मंडल, देवीधन बेसरा, स्टीफन मरांडी, डेविड मुर्मू, अशया चरण लाल, देवन सोरेन जैसे नेताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर 1980 में चुनाव जीता था. इसके बाद वर्ष 1985 में हुए विधानसभा चुनाव में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा को 7 सीटों पर ही जीत मिली थी.

YOU MAY ALSO LIKE

मुस्लिम महिला ने जीता ‘गणेश जी का लड्डू’, हो रही थी नीलामी; बुर्का पहने आई और लगा दी 1.88 लाख की बोली

जन्मदिन पर ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है मकसद

विधानसभा चुनाव बना टर्निंग प्वाइंट

झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए वर्ष 1990 का विधानसभा चुनाव राजनीतिक रूप से टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ, झामुमो ने संथाल परगना के 18 में से 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वर्तमान की बात करें तो झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रभाव झारखंड के पांचो प्रमंडल में है. हालांकि, संथाल और कोल्हान को झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ माना जाता है.

वर्ष 2019 के चुनाव में संथाल परगना की 18 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि भारतीय जनता पार्टी को संथाल परगना की चार सीटों पर जीत से ही संतोष करना पड़ा था. वहीं कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी.

जबकि झारखंड के कोल्हान प्रमंडल की बात करें तो वर्ष 2019 में , कोल्हान प्रमंडल से भारतीय जनता पार्टी का पूरी तरह सफाया हो गया था. कोल्हान के 14 में से 13 सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन ने जीत दर्ज की थी जबकि एक सीट पर निर्दलीय सरयू राय ने .

2024 में रचा इतिहास

2024 के विधानसभा चुनाव में, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नया इतिहास रच था और पहली बार झारखंड के 34 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी. 14 अप्रैल और 15 अप्रैल को, रांची में हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13वे केंद्रीय महाधिवेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जहां पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया, वहीं दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पार्टी का संस्थापक संरक्षक.

ऐसे तो वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के संस्थापक संरक्षक और पार्टी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन अपने स्वास्थ्य कारणों की वजह से चुनाव में सक्रिय नहीं थे ,लेकिन झारखंड की राजनीति में “गुरु जी” का ऐसा प्रभाव है कि उनके नाम मात्र लेने से प्रत्याशी चुनाव में बंपर जीत दर्ज करते हैं.

मिली दिशोम गुरु की उपाधि

ऐसे तो कहा जाता है कि शिबू सोरेन की पहचान “टुंडी” सीट से हुई है. हालांकि, वह वर्ष 1977 में वह विधानसभा चुनाव तो नहीं जीत सके थे लेकिन उन्हें “दिशोम गुरु “की पदवी जरूर मिल गई. शिबू सोरेन ने अपना पहला विधानसभा चुनाव टुंडी सीट से लड़ा था. हालांकि, इस चुनाव में वह जनता पार्टी के सत्यनारायण दुदानी से हार गए थे.

70 के दशक में शिबू सोरेन ने “धन कटनी” आंदोलन के नाम से टुंडी में आदिवासियों को गोलबंद किया था महाजनों और सूदखोरों के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूका था. इस आंदोलन के बाद ही आदिवासियों ने शिबू सोरेन को अपनाते हुए उन्हें “दिशोम गुरु” की उपाधि दी. दिशोम गुरु का मतलब देश का गुरु होता है , यह एक संथाली शब्द है.

चुनाव में मिली हार बनी बड़ा मोड़

वर्ष 1977 में मिली हार , शिबू सोरेन और संथाल परगना के लिए एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट बना. टुंडी छोड़ शिबू सोरेन ने संथाल को अपना राजनीतिक केंद्र बनाया और संथालियों के बीच शिबू सोरेन का ऐसा जादू चला की महज ढाई साल के बाद वर्ष 1980 में हुए लोकसभा चुनाव में दुमका सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जीत दर्ज कर ली. 1980 में ही दुमका सीट से शिबू सोरेन कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता पृथ्वीचंद्र किस्कू को हराकर पहली बार लोकसभा पहुंचे थे.

हालांकि, 1984 शिबू सोरेन को हार मिलने के बाद उन्होंने 1985 में जामा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और चुनाव जीतकर बिहार विधानसभा पहुंचे , वर्ष 1989 में हुए विधानसभा चुनाव में पुनः दुमका सीट से लड़े और चुनाव जीतकर पुनः लोकसभा पहुचें , इसके बाद वर्ष 2004 ,2009 और 2014 में भी दुमका से जीत कर शिबू सोरेन लोकसभा पहुंचे , वर्तमान में शिबू सोरेन राज्यसभा के सांसद हैं.

ऐसे भी कहा जाता है कि झारखंड की सत्ता संथाल परगना और कोल्हान के रास्ते आती है इसीलिए इन दिनों केंद्रीय नेताओं का झारखंड के संथाल परगना और कोल्हान में ताबड़तोड़ सभा हो रही है. संथालियों के बीच ऐसे भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहचान, धरती पर मौजूद एक भगवान के रूप में की जाती है , शायद यही कारण है कि शिबू सोरेन और उनके परिवार पर लोग आस्था व्यक्त करते हुए चुनाव में भर-भर के वोट देकर जीत दर्ज करवाते हैं.

ShareTweetPin

Search

No Result
View All Result

Recent News

हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली की ओर… CM विष्णुदेव साय ने सूर्य रथ को दिखाई हरी झंडी

हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली की ओर… CM विष्णुदेव साय ने सूर्य रथ को दिखाई हरी झंडी

September 8, 2025
अभी और बरसेंगे बादल! राजस्थान-गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, UP-MP और बिहार में भी दिखेगा असर; जानें दिल्ली का हाल

अभी और बरसेंगे बादल! राजस्थान-गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, UP-MP और बिहार में भी दिखेगा असर; जानें दिल्ली का हाल

September 8, 2025
मुस्लिम महिला ने जीता ‘गणेश जी का लड्डू’, हो रही थी नीलामी; बुर्का पहने आई और लगा दी 1.88 लाख की बोली

मुस्लिम महिला ने जीता ‘गणेश जी का लड्डू’, हो रही थी नीलामी; बुर्का पहने आई और लगा दी 1.88 लाख की बोली

September 8, 2025

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली की ओर… CM विष्णुदेव साय ने सूर्य रथ को दिखाई हरी झंडी
  • अभी और बरसेंगे बादल! राजस्थान-गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, UP-MP और बिहार में भी दिखेगा असर; जानें दिल्ली का हाल
  • मुस्लिम महिला ने जीता ‘गणेश जी का लड्डू’, हो रही थी नीलामी; बुर्का पहने आई और लगा दी 1.88 लाख की बोली
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

SMTV India © 2020 - 2025, All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In