खंडवा/पंधाना: विधानसभा क्षेत्र पंधाना आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पंधाना में आयोजित भव्य कार्यक्रम में ‘सिंगल क्लिक’ के माध्यम से लाड़ली बहनों के खातों में योजना की 33वीं किस्त अंतरित करेंगे। साथ ही, भाम राजगढ़ परियोजना सहित क्षेत्र को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिलेगी।
मंच पर दिग्गजों का जमावड़ा
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस गौरवशाली क्षण में मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
विधायक छाया मोरे के प्रयासों से मिलीं बड़ी सौगातें
पंधाना विधायक छाया गोविंद मोरे के सतत प्रयासों से पंधाना को औद्योगिक, शिक्षा और खेल क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त हो रही हैं। प्रमुख घोषणाएं और कार्य निम्न हैं:
औद्योगिक विस्तार: ‘एक जिला एक उत्पाद’ के तहत 5 करोड़ की प्याज प्रोसेसिंग यूनिट और छैगांवमाखन में 20 करोड़ का फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रियल पार्क।
सांस्कृतिक धरोहर: जननायक टंट्या मामा की जन्मस्थली बड़ौदा अहीर (बड़ादेहरी) में 21 करोड़ का आदिवासी लोक संग्रहालय।
शिक्षा व खेल: पंधाना में स्टेडियम एवं खेल अकादमी (2 करोड़), पॉलिटेक्निक कॉलेज और सिंगोट में ITI (12 करोड़)।
सिंचाई सुविधा: भाम सिंचाई परियोजना के साथ ही सुक्ता बांध से वंचित 12 गांवों को नहर परियोजना से जोड़ने के लिए 1.40 करोड़ की स्वीकृति।
प्रशासनिक सौगात: सिंगोट को अलग विकासखंड बनाकर पूर्ण तहसील का दर्जा देने की घोषणा।
क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है:
सड़क और आधारभूत ढांचे का कायाकल्प
सिरपुरफाटे से बोरगांव बुजुर्ग: 99.32 करोड़ रुपये की लागत।
सिंगोट-मोरदड़-पाडल्या मार्ग: 38.50 करोड़ रुपये।
भोजाखेड़ी-छैगांवमाखन मार्ग: 76.80 करोड़ रुपये।
ग्राम बोरगांव बुजुर्ग, सिंगोट, गुड़ी एवं अहमदपुर में 80 करोड़ की लागत से सीएम राइज (सांदीपनि) विद्यालय का निर्माण।
प्रवक्ता सुनील जैन के अनुसार, पंधाना विधायक द्वारा भोपाल स्तर पर की गई प्रभावी पैरवी का परिणाम आज इन सौगातों के रूप में सामने है। लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरण के साथ ही करोड़ों के निर्माण कार्य पंधाना की तस्वीर बदल देंगे। शनिवार का दिन क्षेत्र के लिए विकास, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक बनेगा।विकास पर्व के रूप में दर्ज होगा शनिवार



खंडवा










शेयर करें














































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































