रतलाम : यदि आप बाजार से लाया हुआ देसी घी उपयोग करते हैं तो जरा सावधान हो जाइए. हो सकता है अच्छी पैकेजिंग और आकर्षक डिस्काउंट के नाम पर आपको मिलावटी घी बेचा जा रहा हो. रतलाम के नयागांव क्षेत्र में शुक्रवार को को 16 सौ लीटर से ज्यादा शुद्ध घी जब्त किया गया. आशंका है कि ये शुद्ध घी मिलावटी है. घी की यह खेप उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से रतलाम सप्लाई हो रही थी. इसे 300 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा था. शुद्ध घी की बड़ी खेप जब्त, सैंपल जांच को भेजे छोटे-मोटे किराना स्टोर पर इस घी के ब्रांड की सप्लाई की जाती थी. एक ग्राहक की शिकायत पर खाद्य एवं औषधि विभाग ने ग्लोबस कॉलोनी स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर यह कार्रवाई की. खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने यहां से घी के नमूने लेकर भोपाल स्थित लैब भेजा है. मिलावट की आशंका में 1600 लीटर घी को जब्त कर मौके पर ही सील किया गया. यूपी की दो कंपनियां कर रही थीं घी की सप्लाई खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम जब ग्लोबस कॉलोनी स्थित गोदाम पर पहुंची तो दंग रह गई, क्योंकि नामी दुग्ध उत्पादन एवं घी की कंपनियों से मिलते-जुलते नाम वाली आकर्षक पैकेजिंग में यह घी बेचा जा रहा था. खाद्य एवं औषधि जिला अधिकारी शैलेश गुप्ता ने बताया “रतलाम के स्टॉकिस्ट ने यूपी की दो कंपनियां मां वैष्णो देवी ट्रेडिंग और सिद्धि ट्रेडर्स से सस्ती दरों पर यह घी मंगवाया था और इसे रिटेल में बेचा जा रहा था. यूपी फ्रेश और प्रीमियम मदर बेस्ट के नाम से यह घी रतलाम में बेचा जा रहा था. गोदाम मालिक से खाद्य एवं औषधि विभाग विभाग की टीम पूछताछ कर रही है.टीम को स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते 3 से 4 महीने से मिलावटी घी का यह कारोबार नयागांव क्षेत्र में फलफूल रहा था. दाम बेहद कम होने पर ग्राहक को जब घी के मिलावटी होने की शंका हुई तो उसने खाद्य एवं औषधि विभाग को सूचना दी. घी मैन्युफैक्चरर करने वाली कंपनी ने पैकेजिंग बेहद आकर्षक बनाई थी ताकि किसी को इसकी गुणवत्ता पर शक ना हो. यही नहीं ग्राहकों को मिलावटी घी बेचने के लिए डिब्बो पर आईएसओ सर्टिफाइड कंपनी होने का टैग भी लगाया गया था. भोपाल स्थित खाद्य एवं औषधि विभाग की लैब से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.
रतलाम : यदि आप बाजार से लाया हुआ देसी घी उपयोग करते हैं तो जरा सावधान हो जाइए. हो सकता है अच्छी पैकेजिंग और आकर्षक डिस्काउंट के नाम पर आपको मिलावटी घी बेचा जा रहा हो. रतलाम के नयागांव क्षेत्र में शुक्रवार को को 16 सौ लीटर से ज्यादा शुद्ध घी जब्त किया गया. आशंका है कि ये शुद्ध घी मिलावटी है. घी की यह खेप उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से रतलाम सप्लाई हो रही थी. इसे 300 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा था.
शुद्ध घी की बड़ी खेप जब्त, सैंपल जांच को भेजे
छोटे-मोटे किराना स्टोर पर इस घी के ब्रांड की सप्लाई की जाती थी. एक ग्राहक की शिकायत पर खाद्य एवं औषधि विभाग ने ग्लोबस कॉलोनी स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर यह कार्रवाई की. खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने यहां से घी के नमूने लेकर भोपाल स्थित लैब भेजा है. मिलावट की आशंका में 1600 लीटर घी को जब्त कर मौके पर ही सील किया गया.
यूपी की दो कंपनियां कर रही थीं घी की सप्लाई
खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम जब ग्लोबस कॉलोनी स्थित गोदाम पर पहुंची तो दंग रह गई, क्योंकि नामी दुग्ध उत्पादन एवं घी की कंपनियों से मिलते-जुलते नाम वाली आकर्षक पैकेजिंग में यह घी बेचा जा रहा था. खाद्य एवं औषधि जिला अधिकारी शैलेश गुप्ता ने बताया “रतलाम के स्टॉकिस्ट ने यूपी की दो कंपनियां मां वैष्णो देवी ट्रेडिंग और सिद्धि ट्रेडर्स से सस्ती दरों पर यह घी मंगवाया था और इसे रिटेल में बेचा जा रहा था. यूपी फ्रेश और प्रीमियम मदर बेस्ट के नाम से यह घी रतलाम में बेचा जा रहा था. गोदाम मालिक से खाद्य एवं औषधि विभाग विभाग की टीम पूछताछ कर रही है.टीम को स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते 3 से 4 महीने से मिलावटी घी का यह कारोबार नयागांव क्षेत्र में फलफूल रहा था. दाम बेहद कम होने पर ग्राहक को जब घी के मिलावटी होने की शंका हुई तो उसने खाद्य एवं औषधि विभाग को सूचना दी. घी मैन्युफैक्चरर करने वाली कंपनी ने पैकेजिंग बेहद आकर्षक बनाई थी ताकि किसी को इसकी गुणवत्ता पर शक ना हो. यही नहीं ग्राहकों को मिलावटी घी बेचने के लिए डिब्बो पर आईएसओ सर्टिफाइड कंपनी होने का टैग भी लगाया गया था. भोपाल स्थित खाद्य एवं औषधि विभाग की लैब से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.



मध्यप्रदेश









Share
















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































