भोपाल: पूरे मध्य प्रदेश में ठंड कहर बरपा रही है. कुछ दिन पहले ठंड कम हो गई थी, लेकिन उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने ठंड की फिर से वापसी करा दी है. शनिवार को शहडोल, उमरिया और कटनी सबसे ठंडे इलाके रहे हैं. कटनी के करौंदी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. इसके अलावा प्रदेश के 13 जिलों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 6 जिलों में शीतहलर का अलर्ट जारी किया है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का मध्य प्रदेश में असर 🔔 यह भी पढ़ें... कटनी का करौंदी क्षेत्र सबसे ठंडा रहा कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम
मौसम विभाग का कहना है कि, सोमवार 9 फरवरी से पश्चिम हिमालयी इलाकों में एक नया वेस्टर्न डिस्टबैंस एक्टिव होने वाला है. जिसका असर 12 फरवरी के बाद मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा. उस दौरान मावठा बारिश होने की संभावना है. अच्छी बात यह है कि अगले 5 दिन तक मध्य प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन तक ठंड का असर बना रहेगा. इसके बाद रात और दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है.
बात करें शनिवार के मौसम की तो तीन बड़े शहरों भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में रात का तामपान 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है. वहीं जबलपुर में 10.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. सबसे ठंडा इलाका कटनी का करौंदी इलाका रहा. यहां रात का तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. शहडोल के कल्याणपुर में तापमान 4.9 डिग्री, उमरिया में 7 डिग्री, रीवा और खजुराहो में 7.4 डिग्री, मंडला में 7.9 डिग्री और नौगांव में 8.8 डिग्री पारा रिकॉर्ड हुआ.
मध्य प्रदेश में मौसम कई रंग दिखा रहा है. सुबह और रात को ठंड महसूस हो रही है. जबकि धूप खिलने के चलते दिन में लोगों को ठंड से राहत मिल रही है. सुबह-सुबह कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम रहती है. ग्वालियर चंबल इलाके में सबसे ज्यादा कोहरा छाया रहता है. मौसम विभाग का कहना है कि भोपाल, सीहोर, गुना और ग्वालियर चंबल इलाके में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. सुबह और रात को इनका असर ज्यादा रहेगा.
भोपाल: पूरे मध्य प्रदेश में ठंड कहर बरपा रही है. कुछ दिन पहले ठंड कम हो गई थी, लेकिन उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने ठंड की फिर से वापसी करा दी है. शनिवार को शहडोल, उमरिया और कटनी सबसे ठंडे इलाके रहे हैं. कटनी के करौंदी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. इसके अलावा प्रदेश के 13 जिलों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 6 जिलों में शीतहलर का अलर्ट जारी किया है.
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का मध्य प्रदेश में असर
मौसम विभाग का कहना है कि, सोमवार 9 फरवरी से पश्चिम हिमालयी इलाकों में एक नया वेस्टर्न डिस्टबैंस एक्टिव होने वाला है. जिसका असर 12 फरवरी के बाद मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा. उस दौरान मावठा बारिश होने की संभावना है. अच्छी बात यह है कि अगले 5 दिन तक मध्य प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन तक ठंड का असर बना रहेगा. इसके बाद रात और दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है.
कटनी का करौंदी क्षेत्र सबसे ठंडा रहा
बात करें शनिवार के मौसम की तो तीन बड़े शहरों भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में रात का तामपान 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है. वहीं जबलपुर में 10.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. सबसे ठंडा इलाका कटनी का करौंदी इलाका रहा. यहां रात का तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. शहडोल के कल्याणपुर में तापमान 4.9 डिग्री, उमरिया में 7 डिग्री, रीवा और खजुराहो में 7.4 डिग्री, मंडला में 7.9 डिग्री और नौगांव में 8.8 डिग्री पारा रिकॉर्ड हुआ.
कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम
मध्य प्रदेश में मौसम कई रंग दिखा रहा है. सुबह और रात को ठंड महसूस हो रही है. जबकि धूप खिलने के चलते दिन में लोगों को ठंड से राहत मिल रही है. सुबह-सुबह कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम रहती है. ग्वालियर चंबल इलाके में सबसे ज्यादा कोहरा छाया रहता है. मौसम विभाग का कहना है कि भोपाल, सीहोर, गुना और ग्वालियर चंबल इलाके में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. सुबह और रात को इनका असर ज्यादा रहेगा.

मध्यप्रदेश

शेयर करें