पाकुड़: जिले के वैसे मोबाइल धारक जो अपनी मोबाइल के गुम या चोरी होने से परेशान थे. उनके चेहरे पर रौनक लाने का काम प्रोजेक्ट डिवाइस ने किया है. पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत 19 वैसे मोबाइल धारकों, जिनके मोबाइल गुम या चोरी हो गए थे, उन्हें लौटाने का काम किया है.
पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने मोबाइल धारकों को मोबाइल लौटाया और दोबारा चोरी या मोबाइल गुम ना हो, इसके लिए सतर्क और सावधान रहने की अपील की. जिन मोबाइल धारकों को गुमशुदा एवं चोरी हुए मोबाइल लौटाया गया, वे पाकुड़ जिले के मुफस्सिल, पाकुड़िया, लिट्टीपाड़ा और महेशपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. एसपी ने बताया कि चोरी और गायब हुए जो मोबाइल बरामद हुए हैं. उन्हें लौटाया गया है.
चोरी हुए मोबाइल का ट्रेस किया जा रहा है: एसपी एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि जिले के कई थानों में मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज है. उन सभी मोबाइल को ट्रेस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मी विशेष रूप से कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जल्द उन शिकायतकर्ताओं को मोबाइल ट्रेस कर लौटाने का काम किया जायेगा. एसपी ने बताया कि गुम हुए मोबाइल की बरामदगी में पुलिस अवर निरीक्षक गौरव कुमार, रवि शर्मा, विवेक कुमार, मनोज कुमार महतो और संजीव कुमार झा दलबल के साथ शामिल थे. एसपी ने बताया कि महेशपुर थाना क्षेत्र के बच्चन कुमार मिर्धा, शाह आलम शेख, कालू शेख, राजेश प्रसाद यादव, विवेक कुमार भगत, झूमा देवी, नगर थाना क्षेत्र के सदानंद यादव, लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के बीटी मरांडी, उत्तम ठाकुर, राजेश कुमार, पाकुड़िया थाना क्षेत्र के जयमाला देवी, माइकल प्रकाश मरांडी, मुर्शिद आलम, प्रमित घोष, कोलकाता के अविलाष साव, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलीउल आमीन, शोएबुर रहमान, सेराजुद्दीन शेख और अम्मार अली का गुम हुए मोबाइल को बरामद कर लौटाया गया है.



झारखण्ड









शेयर करें


















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































