शहडोल: इन दिनों शहडोल जिले के शासकीय आवासीय विद्यालय के हॉस्टल सुर्खियों में बने हुए हैं. ताजा मामला शहडोल जिले के शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय विचारपुर का है, जहां कक्षा 12वीं के एक छात्र सुमित चौधरी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. घटना के बाद अब यह मामला तूल पकड़ रहा है. परिजन कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं. क्या है पूरा मामला ? घटना शहडोल जिले के शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय विचारपुर से जुड़ी हुई है. बताया जा रहा है कि अनूपपुर जिले के पयारी गांव का रहने वाला छात्र सुमित चौधरी पिछले कुछ दिनों से स्कूल के छात्रावास में बीमार चल रहा था. विद्यालय प्रबंधन ने उसका प्रारंभिक उपचार भी कराया था, लेकिन 16 फरवरी को अचानक उसकी तबीयत फिर बिगड़ने लगी. तभी छात्र के दादा उसे अपने साथ घर ले गए जहां उपचार के दौरान 19 फरवरी को उसकी मौत हो गई. विद्यालय प्रबंधन पर परिजनों ने लगाये गंभीर आरोप छात्र की मौत के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाये हैं. उन्होंने आरोप लगाया की छात्र की तबीयत लगातार बिगड़ने के बावजूद समय रहते उसे छुट्टी नहीं दी गई, जिससे उसका सही ढंग से इलाज नहीं हो सका और उसकी जान चली गई. उधर, इस पूरे मामले को लेकर जनजातीय कार्य विभाग के संभागीय उपायुक्त जेपी यादव ने बताया कि “छात्र की मौत की जांच के लिए तीन सदस्य टीम गठित की गई है, छात्र बीमार था और 16 फरवरी को उसके दादा उसे घर ले गए थे, जहां 19 फरवरी को उसकी मौत हो गई थी.” वहीं, छुट्टी नहीं दिए जाने के आरोप को उन्होंने पूरी तरह से सिरे से खारिज कर दिया है और निराधार बताया है. इतना ही नहीं इस विद्यालय में कार्यरत एक प्यून लक्ष्मी ने भी छात्रावास के छात्रों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, उनके मुताबिक छात्रावास के कई छात्र बेकाबू हैं और पाइप के सहारे हॉस्टल से भाग कर शहडोल शहर पहुंच जाते हैं, जहां कथित तौर पर नशे जैसी गतिविधियों में शामिल रहते हैं.
- देश:Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जजों की लीव रद्द करने की जानें वजह
- विदेश:Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के संदिग्ध को मारी गोली
- व्यापार:Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबारी
- पंजाब:आप सरकार मार्च में लगातार पांचवां लोक-हितैषी बजट पेश करेगी, हर वर्ग की भलाई के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
- पंजाब:आप नेताओं ने अमृतसर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिखाए काले झंडे
- पंजाब:भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति के ऐतिहासिक परिणाम सामने आने लगे, सरकारी स्कूलों के 305 विद्यार्थियों ने पास किया जेईई मेन्ज़: हरजोत सिंह बैंस
- पंजाब:हरजोत बैंस ने इंडिया ए.आई. इम्पैक्ट एक्सपो में पंजाब के स्कूलों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित संभावनाओं को तलाशा
- पंजाब:पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र में ₹1,500 करोड़ के निवेश की घोषणा
- पंजाब:श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र के लिए पंजाब सरकार ने 10.50 एकड़ भूमि का कब्जा लिया: हरपाल सिंह चीमा
- पंजाब:पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान बैल गाड़ियों की दौड़ों पर रोक लगी थी, हमने कानून में संशोधन करके फिर से शुरू किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Shahdol News: सरकारी स्कूल के हॉस्टल में छात्र की मौत, परिजनों ने लगाए प्रबंधन पर गंभीर आरोप

शहडोल: इन दिनों शहडोल जिले के शासकीय आवासीय विद्यालय के हॉस्टल सुर्खियों में बने हुए हैं. ताजा मामला शहडोल जिले के शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय विचारपुर का है, जहां कक्षा 12वीं के एक छात्र सुमित चौधरी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. घटना के बाद अब यह मामला तूल पकड़ रहा है. परिजन कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं.
क्या है पूरा मामला ?
घटना शहडोल जिले के शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय विचारपुर से जुड़ी हुई है. बताया जा रहा है कि अनूपपुर जिले के पयारी गांव का रहने वाला छात्र सुमित चौधरी पिछले कुछ दिनों से स्कूल के छात्रावास में बीमार चल रहा था. विद्यालय प्रबंधन ने उसका प्रारंभिक उपचार भी कराया था, लेकिन 16 फरवरी को अचानक उसकी तबीयत फिर बिगड़ने लगी. तभी छात्र के दादा उसे अपने साथ घर ले गए जहां उपचार के दौरान 19 फरवरी को उसकी मौत हो गई.
विद्यालय प्रबंधन पर परिजनों ने लगाये गंभीर आरोप
छात्र की मौत के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाये हैं. उन्होंने आरोप लगाया की छात्र की तबीयत लगातार बिगड़ने के बावजूद समय रहते उसे छुट्टी नहीं दी गई, जिससे उसका सही ढंग से इलाज नहीं हो सका और उसकी जान चली गई.
उधर, इस पूरे मामले को लेकर जनजातीय कार्य विभाग के संभागीय उपायुक्त जेपी यादव ने बताया कि “छात्र की मौत की जांच के लिए तीन सदस्य टीम गठित की गई है, छात्र बीमार था और 16 फरवरी को उसके दादा उसे घर ले गए थे, जहां 19 फरवरी को उसकी मौत हो गई थी.” वहीं, छुट्टी नहीं दिए जाने के आरोप को उन्होंने पूरी तरह से सिरे से खारिज कर दिया है और निराधार बताया है.
इतना ही नहीं इस विद्यालय में कार्यरत एक प्यून लक्ष्मी ने भी छात्रावास के छात्रों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, उनके मुताबिक छात्रावास के कई छात्र बेकाबू हैं और पाइप के सहारे हॉस्टल से भाग कर शहडोल शहर पहुंच जाते हैं, जहां कथित तौर पर नशे जैसी गतिविधियों में शामिल रहते हैं.

मध्यप्रदेश

शेयर करें