खंडवा: मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को खंडवा प्रवास पर रहेंगे। वे यहां माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित छात्रोत्सव कार्यक्रम 'पंख' में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
मंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम: निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री डॉ. शाह शुक्रवार सुबह 8 बजे इंदौर से प्रस्थान कर खंडवा पहुंचेंगे। वे प्रातः 11:30 बजे माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय कन्या महाविद्यालय पहुंचेंगे और वहां आयोजित 'पंख' छात्रोत्सव के भव्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे छात्राओं को संबोधित भी करेंगे।



खंडवा





शेयर करें








































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































