यमुनानगर:- यमुनानगर में बदमाशों व पुलिस की मुठभेड़ में गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा शहर दहल उठा। फिरौती के लिए अस्पताल और मॉल पर फायरिंग करने वाले बदमाशों को पुलिस ने महज चंद घंटों में ही धूल चटा दी। जानकारी के अनुसार CCTV की मदद से जैसे ही संदिग्धों की लोकेशन अंसल टाउन के पास मिली, पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी।
बस फिर क्या था खौफनाक मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई ने तीनों बदमाशों को पस्त कर दिया गया। किसी के पैर में गोली लगी तो कोई भागते वक्त अपनी टांग तुड़वा बैठा।
आपको बता दें, पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि पकड़े गए आरोपी ‘नौनी गैंग’ के गुर्गे हैं, जिनमें दो करनाल और एक कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। वारदात के पीछे फिरौती का बड़ा एंगल सामने आया है। अस्पताल संचालक से रंगदारी मांगी गई थी और उसे डराने के लिए ही ये फायरिंग की गई थी। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने युवाओं को चेतावनी दी है कि चंद रुपयों के लालच में अपराध की राह पर चलने का अंजाम बहुत बुरा होता है। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनसे पूछताछ जारी है, जिससे कई और बड़े खुलासों की उम्मीद है।

हरियाणा

शेयर करें