बाईपुर क्षेत्र में खुद की जमीन को बचाने के लिए एक महिला प्रेमलता ने जमीन में गड्ढा खुदवाया और खुद को उसमें दफन करने का प्रयास किया। प्रेमलता का आरोप है कि उसकी जमीन पर कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। महिला ने पुलिस पर जमीन हड़पने में मदद करने का आरोप लगाया।
महिला का कहना है कि ‘अधिकारी जांच के नाम पर मात्र खानापूर्ती करते दिख रहे हैं, वह किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं.पुलिस ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद महिला को गड्ढे से बाहर निकाला। इस मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार कर चुकी हैं मगर इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई हैं।
आपको यह खबर कैसी लगी?


देश

























