रायपुर। Crime News: बेटी से घरेलू विवाद के बाद जहर खाने वाली महिला अस्पताल में उपचार के बाद ठीक हो गई थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने ही वाली थी कि महिला ने बाथरुम में साड़ी के फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
मंदिर हसौद निवासी सुनीता धीवर 26 जून को बेटी से विवाद के बाद जहर खा लिया था, जिसके बाद उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया था। गुरुवार को डिस्चार्ज किया जाना था, इसके पहले उसने वार्ड नंबर 10 के बाथरूम में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
🔔 यह भी पढ़ें...
मामले की जांच में जुटी मौदहापारा पुलिस ने बताया कि एक महिला ने आंबेडकर अस्पताल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल, शव को उतार कर पीएम के लिया भेजा दिया गया है। मामले में घर वालों से पूछताछ की जा रही है।



देश








शेयर करें


















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































