नई दिल्ली। सोमवार 12 जुलाई को डीजल सस्ता हो गया, जबकि पेट्रोल के दाम फिर बढ़ गए। आज जहां डीजल की कीमत में प्रति लीटर 16 पैसे की कटौती की गई, वहीं, पेट्रोल के दाम 28 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए। बहुत दिनों बाद ऐसा हुआ है कि डीजल के दाम में मामूली कटौती हुई है, वरना पिछले कई दिनों से दोनों ईंधन के दाम में लगातार इजाफा जारी है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आज की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। जबकि डीजल 89.72 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।
महानगरों में कीमत
मुंबई में पेट्रोल 107.20 रुपये पर बिक रहा, वहीं डीजल की कीमत 97.29 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। कोलकाता में पेट्रोल 101.35 और डीजल 92.81 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद क्रमशः 101.92 और 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
The price of petrol & diesel in #Delhi is at Rs 101.19 per litre & Rs 89.72 per litre respectively today
Petrol & diesel prices per litre – Rs 107.20 & Rs 97.29 in #Mumbai; Rs 109.53 & Rs 98.50 in #Bhopal; Rs 101.35 & Rs 92.81 in #Kolkata respectively
(File pic) pic.twitter.com/jz298m4QE3
अन्य शहरों में क्या है दाम
देश के अन्य शहर Noida में पेट्रोल 98.39 और डीजल 90.19 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। गाजियाबाद में पेट्रोल 98.19 और डीजल 90.01 रुपये प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल 103.52 रुपये और डीजल 95.30 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 98.29 रुपये और डीजल 90.11 रुपये प्रति लीटर है। रांची में पेट्रोल 96.18 और डीजल 94.68 रुपये प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 97.37 और डीजल 89.35 रुपये प्रति लीटर है। भोपाल में पेट्रोल 109.53, डीजल 98.50 रुपये प्रति लीटर है।
कच्चे तेल के दाम में इजाफा
कच्चा तेल बीते सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन दो फीसद चढ़ गया था। बीते शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति पर ब्रेंट क्रूड 75.55 डॉलर प्रति बैरल पर था जो कि पिछले दिन के मुकाबले 1.43 डॉलर ज्यादा है। यह 1.93 फीसद की बढ़ोतरी है।
चेक कर सकते हैं नया रेट
पेट्रोल-डीजल के दाम में रोज सुबह छह बजे बदलाव होता है। आपकी इसकी जानकारी RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजकर ले सकते हैं। पेट्रोल और डीजल पर हर राज्य में टैक्स की अलग-अलग दर होती है। भारत अपनी जरूरत का 89 फीसद कच्चे तेल का आयात करता है।
आपको यह खबर कैसी लगी?


खेल

























