बेंगलुरु। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने सोमवार (30 अगस्त) को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मांस की दुकानों को बंद करने का नोटिस जारी किया है। बीबीएमपी द्वारा कन्नड़ में जारी एक आदेश में कहा गया है, ‘कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार, 30 अगस्त को मांस की दुकानें बंद रहेंगी।’
बीबीएमपी इससे पहले भी इस अवसर पर सार्वजनिक नोटिस जारी कर पशु वध और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दे चुकी है। बता दें कि जन्माष्टमी पर, लोग उपवास रखते हैं और मंदिरों में प्रार्थना के लिए जाया करते हैं।
ऐसा माना जाता है कि श्री कृष्ण, जो भगवान विष्णु के आठवें अवतार हैं, का जन्म द्वापर युग में शांति की बहाली और धर्म को विश्वास में लाने के लिए पृथ्वी पर हुआ था। उनके जन्म को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है, जिसे गोकुलाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। जन्माष्टमी आमतौर पर श्रावण या भाद्रपद के महीने में कृष्ण पक्ष की आठवीं या अष्टमी को मनाई जाती है। बता दें कि इस दिन तमाम मंदिर सजते हैं और झांकियां निकाली जाती हैं। मेला लगते हैं, जिसमें बच्चें आनंद लेते हैं व परिवार संग इस दिन का जश्न मनाया जाता है। आस्था रखने वाले लोग इस दिन को सही वैसे ही मनाते हैं, जैसे कि अपना जन्मदिन मना रहे हो। इस दौरान कान्हा को उसकी मनपसंद चीजों से भोग लगाया जाता है।
आपको यह खबर कैसी लगी?


देश

























