थाना मेहरबान की पुलिस ने शादी करने की नीयत से एक लड़की को घर से भगा कर ले जाने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए जांच अधिकारी तलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि 1 फरवरी को उसकी लड़की घर से सामान लेने के लिए दुकान पर गई जो देर रात तक वापस नहीं आई जिसके बाद उसने अपनी लड़की की काफी तलाश की तो उसे पता लगा कि उसकी लड़की को साकीम नाम का युवक शादी करने की नीयत से भगाकर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जान शुरू कर दी गई है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


पंजाब

























