रायपुर। Honor: त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बैस से उनके रायपुर स्थित निवास स्थान पर भेंट कर शुभकामनाएं दीं। दिगंबर जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारत वर्षीय तीर्थ संरक्षिणी महासभा की ओर से प्रदीप कुमार जैन, अध्यक्ष अरविंद जैन पहाड़िया महामंत्री, अतुल गोधा, अमिताप जैन सीए, मनीष कासलीवाल, विवेक जैन, प्रियेश जैन आदि शामिल रहे। बैस को झारखंड के राज्यपाल की नियुक्ति की घोषणा पर सभी ने उनका सम्मान किया एवं प्रसन्नता सहित आशा व्यक्त की कि झारखंड राज्य में जैन तीर्थों एवं धर्मायतनों का संरक्षण और संवर्धन बना रहेगा।
आपको यह खबर कैसी लगी?


देश

























