बिलासपुर। मंगलवार को होने वाली टीएल की साप्ताहिक मीटिंग इस बार कलेक्टर डा सारांश मित्तर नए अंदाज में लेंगे। गुस्र्वार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर कांफ्रेंस के द्वारा दोटूक कहा कि साप्ताहिक बैठक से पहले जिले की कानून व्यवस्था की पड़ताल करेंगे। पुलिस अधीक्षक व जिले के आला अफसरों के साथ बैठकर समीक्षा करेंगे। इसके बाद टीएल की मीटिंग में शामिल होंगे। कवर्धा की घटना के बाद राज्य सरकार ने अपनी तरफ से अतिरिक्त सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है। कलेक्टर कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस निर्देश से यह साफ हो गया है कि जिला दंडाधिकारी की हैसियत से कलेक्टर जिले की कानून व्यवस्था की अब सप्ताह में एक दिन समीक्षा करेंगे।
फ्लैगशीप योजना पर करेंगे फोकस समीक्षा बैठक के दौरान केंद्र व राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर विशेषतौर से फोकस किया जाएगा। फ्लैगशीप योजनाएं जिनके क्रियान्वयन से राज्य सरकार को फौरीतौर पर राजनीतिक लाभ मिलना है,क्रियान्वयन पर जोर रहेगा। हितग्राही मूलक योजनाओं के जरिए राज्य सरकार गांव-गांव तक पहुंचना चाहती है और वास्तविक हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाकर राजनीतिक लाभ की कोशिश भी करेगी। इन योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर राज्य सरकार ने अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
आपको यह खबर कैसी लगी?


देश

























