न्यूयार्क। ट्रंप आर्गनाइजेशन और उसकी सहयोगी कंपनियों के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) पर कर चोरी के मामले में आपराधिक अभियोग दर्ज होने के बाद इन कंपनियों की साख तेजी से गिर रही है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी इन कंपनियों को जांच के असर से बचाने के लिए सीएफओ को कंपनी के कई पदों से मुक्त कर दिया है। ट्रंप ने अपनी कंपनियों के 38 साल पुराने सहयोगी और सीएफओ एलन वीसेलबर्ग से किनारा करना शुरू कर दिया है।
ट्रंप आर्गनाइजेशन और उनकी सहयोगी कंपनियों में वीसेलबर्ग आपराधिक अभियोग दर्ज होने से पहले प्रमुख पदों पर थे। अब स्काटिश गोल्फ कोर्स, पेरोल आपरेशन और ट्रंप आर्गनाइजेशन के व्यापार से संबंधित अन्य पदों से वीसेलबर्ग को मुक्त कर दिया गया है। ज्ञात हो कि राष्ट्रपति पद से हटने के बाद पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की कंपनियां कर संबंधी अपराधों में घिरी हुई हैं। इनकी मैनहट्टन के डिस्ट्रक्ट अटार्नी साइरस वेंस और न्यूयार्क की अटार्नी जनरल लेटिटिआ जेम्स के द्वारा की जा रही है।
पिछले दिनों ट्रंप आर्गनाइजेशन के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) पर आपराधिक अभियोग दर्ज किया था। इसके बाद सीएफओ वीसेलबर्ग ने डिस्टि्रक्ट अटार्नी के यहां समर्पण कर दिया था। अभियोग में ट्रंप को अभी शामिल नहीं किया गया है, लेकिन अभियोजकों ने कहा है कि जांच चल रही है। अब देख्रना ये है कि क्या ट्रंप वीसेलबर्ग को सीएफओ के पद से भी हटाएंगे या कंपनी से दूर करने के लिए कोई अन्य उपाय करेंगे।
आपको यह खबर कैसी लगी?


विदेश

























