ग्वालियर। पहाड़ी इलाकों में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद जम्मू-कश्मीर में आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिलहाल उत्तरी हवाओं की आवक थमी हुई है। इसके कारण दिन और रात का तापमान स्थिर बना हुआ है। अगले 48 घंटों में इस पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद अब ठंडक की शुरूआत होगी।
अभी तक रात के तापमान में गिरावट हो रही थी, लेकिन अब दिन का पारा भी गिरना शुरू होगा। ये उत्तरी हवाओं के कारण होगा, जो पहाड़ी इलाकों से बर्फबारी के बाद ठंडक लेकर अंचल में आएंगी। ऐसे में अब शहर में ठंडक बढ़नी शुरू होगी।
नवंबर माह की शुरूआत से ही मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि 20 नवंबर के बाद ही दिन और रात के तापमान में गिरावट शुरू होगी और कड़ाके की ठंडक का अहसास होगा। अब आगामी 20 नवंबर के बाद दिन का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से कम पर आ जाएगा।
दिनांक अधिकतम न्यूनतम 17 नवंबर 31 14
18 नवंबर 31 14 19 नवंबर 31 16 20 नवंबर 30 14 21 नवंबर 29 13 22 नवंबर 29 12 23 नवंबर 29 12
सात दिन के मौसम का पूर्वानुमान
इस सप्ताह का अनुमानित पारा



मध्यप्रदेश




















