रायगढ़। जिले में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा है। मंगलवार को भी दो दुर्घटनाएं हुई। पहली घटना में घरघोड़ा में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं दूसरी घटना में तेज रफ्तार ट्रक ने सरिया स्कूल के प्रभारी प्रचार्य को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई
बताया गया कि मंगलवार को दोपहर लगभग 2:00 बजे यहां मुख्य मार्ग पर पावर ग्रिड कार्यालय के पास हादसा हुआ। देवलाल मांझी व घायल राम कुमार मांझी पड़किबहरी, सामारुमा थाना पूंजीपथरा के रहने वाले थे। देवानन्द अपने साथी के साथ बाइक में सवार होकर घरघोड़ा आ रहा था, इसी बीच कोयला लोड ट्रेलर ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दिया। इससे बाइक का चला रहे देवानंद की ट्रेलर की चपेट में आ गया जबकि बाइक में पीछे बैठा रामकुमार मांझी ट्रेलर की ठोकर से दूर छिटककर गिर गया। हादसे बाद आसपास के रहवासियों ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। ट्रेलर की चपेट में आकर देवानन्द की मौत मौके पर ही हो गई। हादसे के बाद आरोपित ट्रेलर चालक वाहन को घटनास्थल से कुछ दूर खड़ी कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची घरघोडा पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है।
दूसरी घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सरिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य व्याख्याता बीआर पटेल 56 मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। बताया गया कि शाम चार बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से छुट्टी होने के बाद प्रभारी प्रचार्य अपने घर बरमकेला के कंचनपुर जा रहे थे। इसी बीच श्रद्धा इलेक्ट्रॉनिक बरमकेला के सामने तेज़ रफ़्तार ट्रक की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीआर पटेल अनुशासन प्रिय होने के कारण सरिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में के साथ ही आसपास क्षेत्र में अलग से जाने पहचाने जाते थे। स्थानीय पुलिस दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
आपको यह खबर कैसी लगी?


देश




















