धरमजयगढ; वनमंडल अंतर्गत वनक्षेत्रों से लगे ग्रामों हाथियों के विचरण करने पर फसल मकान एवं अन्य सपंत्ति क्षति होता है तो छग शासन के निर्देशानुसार वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा क्षतिग्रस्त क्षेत्र का मौका निरीक्षण क्षति का आंकलन कर पीड़ित कृषकों को क्षति का क्षतिपूर्ति मुआवजा भुगतान दिया जाता है।
धरमजयगढ़ वनमंडल अंतर्गत हाथी प्रभावित क्षेत्रों में वन क्षेत्रों से होकर गुजरने वाले रास्तों में स्लोगन प्लेट लगाकर राहगीरों को सचेत किया जाता है एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वन प्रबंधन समिति के माध्यम से बैठक एवं प्रचार-प्रसार कर हाथियों की विचरण एवं गतिविधियों की जानकारी दिया जाता है। साथ ही गजराज वाहन एवं चलचित्र के माध्यम से ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षा के संबंध में बताया जाता है। ग्रामों के जनप्रतिनिधि सरपंच, शिक्षण चिकित्सक पटवारी एवं नवयुवकों को ह्वाट्सअप समूह बनाकर प्रतिदिन हाथियों के विचरण कर जानकारी देकर ग्रामीणों एवं वन रहवासियों को सचेत किया जाता है।
आपको यह खबर कैसी लगी?


देश

























