पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) इन दिनों बीमार हैं। चेहरे पर उम्र की थकान भी साफ नजर आने लगी है, लेकिन दिल अभी जवां है। जनता से संपर्क बनाना हो या परिवार व पार्टी की एकजुटता की बात हो, उनकी काबिलियत कमाल की रही है। मुश्किल दौर में भी परेशानी को छिपा लेने में महरत हासिल कर चुके लालू लंबे समय बाद पत्नी राबड़ी देवी (Rabri Devi) संग एक पेयर तस्वीर (Pair Photo of Lalu-Rabri) में नजर आए हैं। इसमें एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखे दोनों के मुस्कुराते चेहरे का रोमांटिक अंदाज दिख रहा है। तस्वीर बेटी मीसा भारती (Misa Bharti) के बेटे अधिराज (Adhiraj) के पांचवे बर्थ-डे का है।
नाती के जन्मदिन पर खुश नजर आए लालू व राबड़
सोमवार को मीसा भारती के पांच साल के बेटे अधिराज का जन्मदिन था। लालू प्रसाद यादव इन दिनों मीसा भारती के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर हैं। पत्नी राबड़ी देवी भी वहीं साथ में हैं। नाती के जन्मदिन के अवसर पर लालू व राबड़ी खुश नजर आए। हाल के दिनों में लालू थके नजर आए थे, लेकिन सोमवार की तस्वीर में ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है। चेहरे पर वहीं पुरानी हंसी दिख रही है
लंबे समय बाद दिखी हंसते चेहरे वाली ऐसी तस्वीर
नाती अधिराज के बर्थ-डे के अवसर पर लालू प्रसाद यादव एवं राबड़ी देवी ने पेयर तस्वीर भी खिंचवाई। दोनों की ऐसी तस्वीर लंबे समय बाद दिखी है। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखे व खुश नजर आ रहे हैं। बहुत पहले लालू प्रसाद यादव की राबड़ी देवी को गुलाब देती एक तस्वीर भी वायरल हुई थी। ताजा तस्वीर ने उस तस्वीर की भी याद दिला दी है। इसी संदर्भ में यी भी जान लीजिए कि एक बार मीडिया ने जब राबड़ी देवी के बारे में पूछा था तो लालू ने कहा था कि राबड़ी देवी का तो नाम ही राबड़ी है।
मस्तमौला राजनेता हैं लालू यादव: आरजेडी
आरजेडी के नेता व समर्थक लालू प्रसाद यादव के अंदाज के कायल रहे हैं। पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी व चित्तरंजन गगन कहते हैं कि लालू प्रसाद यादव दिलों पर राज करने वाले व मस्तमौला राजनेता हैं।
आपको यह खबर कैसी लगी?


देश




















