नई दिल्ली। Petrol-Diesel के बाद CNG के रेट भी चढ़ गए हैं। दिल्ली में CNG के दाम में 90 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में सीएनजी का भाव 43.40 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 44.30 रुपए प्रति किलो हो गया है। कीमतों में बढ़ोतरी 8 जुलाई से लागू हो गई है। वहीं PNG डोमेस्टिक के प्राइस 26.66 रुपए प्रति एससीएम हो गए हैं।
एनसीआर में Noida, Greater Noida और Ghaziabad में CNG के रेट 49.08 किलो से बढ़ाकर 49.98 किलो हो गए हैं। वहीं PNG के दाम 29.61 रुपए प्रति एससीएम हैं।
Petrol-Diesel के दाम
गुरुवार को पेट्रोल के दाम में फिर 35 पैसे की तगड़ी बढ़ोतरी हुई। साथ ही डीजल भी हर लीटर पर 9 पैसे महंगा किया गया। इससे दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 100.56 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। जबकि डीजल के रेट 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं।
घर से संभलकर निकलें
उधर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ किसान आज प्रदर्शन करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के मुताबिक पूरे भारत में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे के लिए डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन है। संगठन ने कहा कि प्रदर्शनकारी स्कूटरों, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर, कारों, बसों, ट्रकों आदि साधनों से प्रदर्शन स्थलों तक पहुंचेंगे और वे अपने साथ खाली गैस सिलेंडर लेकर आएंगे।
आपको यह खबर कैसी लगी?


खेल

























