बिहार । बक्सर जिले के चौसा-चुन्नी मार्ग स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र रेलवे क्रासिंग स्थित अल्लाह शहीद मजार पर मन्नत मांगना युवक को महंगा पड़ गया है। दरअसल मजार के समीप सड़क किनारे लगी उसकी बाइक लेकर चोर चंपत हो गए। पीड़ित युवक उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। उसने मुफस्सिल थाने में इसकी शिकायत की है।
उत्तरप्रदेश के गहमर थाने के मगरखाई निवासी शहंशाह खान अपनी ब्लू रंग की हीरो ग्लैमर बाइक से रविवार सुबह अल्लाह शहीद मजार आया था। मजार के बाहर सड़क किनारे खड़ी अन्य बाइक के साथ शहंशाह ने अपनी बाइक भी लगा दी। इसके बाद मजार पर दुुुआ करने चला गया। करीब आधा घंटा बाद शहंशाह बाहर निकला। यहां जेब से चाभी निकाल बाइक की ओर बढ़ा लेकिन यह क्या। उसकी तो बाइक ही गायब थी। यह देखकर शहंशाह हैरान हो गया। उसने आसपास खेाजबीन की, लोगों से पूछताछ की भी लेकिन कुछ पता नहीं चला।थक-हार कर मुफस्सिल थाने पहुंचा। बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया।



बिहार




















