रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के एक ऐसे कोरोना वारियर के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिनके समर्पण के बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। कोरोना महामारी से निपटने के लिए डॉ. नरेश साहू ने निरंतर 301 दिनों से बिना छुट्टी लिए ड्यूटी कर मिसाल पेश की है। कोरोना मरीजों की सेवा सितंबर 2020 से प्रयास कोविड-19 केयर सेंटर गुढ़ियारी रायपुर में की। सितंबर से 31 जनवरी 2021 तक पांच महीनों में 800 मरीज भर्ती हुए सभी स्वस्थ होकर घर वापस गए। सेंटर में किसी भी की मृत्यु नहीं हुई। फरवरी 2021 से डेडीकेटेड कोविड 19 सेंटर लालपुर में ड्यूटी की
वहां पर भी मरीजों की सेवा करते हुए ड्यूटी के पश्चात प्रत्येक रविवार को दो घंटे श्रमदान स्वच्छता अभियान में किया। भर्ती मरीजों को नशा मुक्ति संकल्प कराते थे, योग कराते थे। इसके साथ ही मरीजों का मनोबल बढ़ाते थे और मरीजों के मानसिक तनाव दूर करने का प्रयास करते थे। एक मार्च से पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज टीकाकरण केंद्र में ड्यूटी लगी।
वहां पर निगरानी कक्ष में ड्यूटी के दौरान टीका लगने के पश्चात मरीजों की देखभाल बीपी जांच व टीकाकरण के लाभ, टीकाकरण और लोगों को कराने के लिए प्रेरित करने में भी डॉक्टर नरेश साहू हमेशा आगे रहे। टीकाकरण के क्षेत्र में 5000 से अधिक लोगों को टीका लगवाने के लिए उन्होंने प्रेरित किया।
लोगों ने भी डॉक्टर नरेश साहू से प्रेरित होकर टीके लगवाए। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ गृह मंत्री द्वारा Corona Yoddha सम्मान से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा कोविड केयर सेंटर संचालन के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा भी डॉक्टर नरेश साहू सम्मानित हो चुके हैं।
वह प्रत्येक दिन 50 से अधिक लोगों को फोनकर टीका लगवाने के लिए प्रेरित करते हैं। टीका जागरूकता की दिशा में डॉ. नरेश साहू की पहल काफी सराहनीय है। इनके सेवा भाव को सलाम।
आपको यह खबर कैसी लगी?


देश

























