भागलपुर शहर पर अपराधियों व असमाजिक तत्वों का बुरी नजर है। यूं कहे कि यह शहर बारूद की ढेर पर सांस लेे रहा है और लोग दहसत में जीने को विवस हैं।आए दिन गांव से लेकर शहर तक बम मिलने और फटने की घटनाओं ने पुलिस की भी होश उड़ा दी है।अभी हाल में मधुसूदन पुर थाना क्षेत्र के नूरपुर के चौहदी टोला में एक ब्लास्ट हुआ था।
हालांकि पुलिस उसे बम नहीं मान रही है।इस सम्बन्ध में जब थानेदार से पूछा गया था तो उन्होंने बताया था कि वहां पर बम के कोई अवशेष नहीं मिले हैं तो उसे बम कैसे मान लें। जबकि जिस अर्धनिर्मित मकान में ब्लास्ट हुआ था वहां पर जमीन में गड्ढे हो गए थे। लेकिन जब पुलिस से जब यह पूछा गया कि वह बम नहीं था तो वह धमाका किस चीज का था।इस पर उन्होंने चुप्पी साध ली थी ।बहरहाल सोमवार को बूढ़ानाथ स्थित एक कॉम्प्लेक्स में बम मिलने की खबर से लोगों की चैन उड़ गई है।जिले के आला पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की पड़ताल में जुट गए हैं।



बिहार




















