• About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us
SMTV India
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
  • Government
  • Economy
  • Entertainment
  • Sport
  • Property
  • Leisure
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
  • Government
  • Economy
  • Entertainment
  • Sport
  • Property
  • Leisure
No Result
View All Result
SMTV India
No Result
View All Result
Home देश

बोर का केबल काटकर ले जा रहे थे चोर, दुर्गा पंडाल सजा रहे युवकों ने पकड़ा

Om Giri by Om Giri
October 8, 2021
in देश
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिलासपुर। सीपत के तेलीपारा में लगे बोर से चोरों ने केबल वायर काट लिया। इसके बाद संदेही वहां से भागने लगे। इस दौरान पास में ही दूर्गा पंडाल सजा रहे युवकों ने भाग रहे संदेहियों को देख लिया। युवकों ने संदेह होने पर उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि वे बोर का केबल काटकर ले जा रहे थे। इस पर युवकों ने संदेही युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया।

सीपत के तेलीपारा में रहने वाले सूरज धीवर बुधवार की रात नौ बजे साथियों के साथ दुर्गा पंडाल सजा रहे थे। रात 11 बजे उन्होंने पास में ही आवाज सुना। इस पर वहां मौजूद युवकों ने जाकर देखा। युवकों के पहुंचते ही दो लोग वहां से भागने लगे। संदेह होने पर दुर्गा पंडाल के पास मौजूद युवकों को आवाज देकर बुलाया। इसके बाद भाग रहे लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान सीपत में ही रहने वाले सर्वेश बंजारे और राकेश खरे थे। उनके पास बोर का केबल भी था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे बोर का केबल चोरी कर ले जा रहे थे। इस पर पुलिस को इसकी सूचना देकर चोरी का सामान और पकड़े गए संदेहियों को सौंप दिया। पुलिस ने युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

पकड़ने वालों को दी धमकी

सूरज ने बताया कि चोरी के बाद पकड़ाने पर सर्वेश और राकेश उन्हें धमकियां देने लगे। साथ ही उन्हें छोड़ने के लिए भी कहा। इस दौरान दुर्गा पंडाल सजा रहे युवकों से संदेहियों का विवाद भी हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Previous Post

जिले में नींंबू की होगी खेती, बगीचों ने नजर आएंगे पौधे

Next Post

तीन और पंचायत सचिवों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार

Next Post

तीन और पंचायत सचिवों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार

Search

No Result
View All Result

Recent News

  • क्या लाड़ली बहना योजना में जुड़ेंगे नए नाम, जानिए मोहन यादव का प्लान
  • ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों के खिलाफ भोपाल में आज से शुरू हुआ अभियान, तेज गाड़ी दौड़ाने वालों की खैर नहीं
  • आप सरकार की संवेदनशील पहल से – बाढ़ में फंसे पशुओं को भी मिली राहत
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
  • Government
  • Economy
  • Entertainment
  • Sport
  • Property
  • Leisure

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.