रायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री और आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया शुक्रवार नौ जुलाई को आरंग विकासखंड के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। मंत्री डॉ. डहरिया दोपहर 12 बजे अपने निवास रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12.45 बजे ग्राम उमरिया पहुंचे। वे यहां 1.30 बजे तक भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 1.45 बजे से अपराह्न 2.30 बजे तक ग्राम देवदा में भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए
इसके बाद अपराह्न 2.45 से अपराह्न 3.30 बजे तक ग्राम कुकरा में धीवर और साहू समाज के भवन भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 3.45 बजे से शाम 4.30 में ग्राम रसनी में और शाम 4.45 बजे से 5.30 बजे तक ग्राम बोड़रा में भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से वे शाम 5.30 बजे अपने निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
नल जल के लिए आरंग को मिले तीन करोड़ से ज्यादा
उधर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के निर्देशन में राज्य में जल जीवन मिशन के कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति और संचालित योजनाओं के विस्तार के लिए रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना के तहत कार्य कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रायपुर के आरंग विकासखंड के लिए तीन करोड़ 39 लाख 77 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।
स्वास्थ्य यांत्रिकी रायपुर के कार्यपालन अभियंता ने इस आशय का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत रायपुर के आरंग विकासखंड अंतर्गत सकरी ग्राम पंचायत के भाटापारा और खासबस्ती बसाहट में एक करोड़ 35 लाख रुपये, ग्राम पंचायत रानीसागर के बस स्टैंड पारा और खासबस्ती बसाहट में 48 लाख 18 हजार रुपये और सिवनी ग्राम पंचायत के भाटापारा और खासबस्ती बसाहट में एक करोड़ 56 लाख 59 हजार रुपये की लागत की रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना की प्रशासकीय स्वीकृति की है।
आपको यह खबर कैसी लगी?


देश

























