नई दिल्ली। राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश से दुर्व्यवहार करने वाले विपक्षी सदस्यों के निलंबन के लिए संसदीय कार्य मंत्री नियम 256 के तहत सोमवार को सदन में प्रस्ताव ला सकते हैं। सदस्यों के निलंबन का निर्णय सभापति वेंकैया नायडू करेंगे।
अविश्वास प्रस्ताव की काट निकालने के लिए सत्ता पक्ष ने कसी कमर
जानकारी के अनुसार रविवार को संसद में हुए संग्राम के बाद 12 विपक्षी दलों द्वारा दिए अविश्वास प्रस्ताव की काट निकालने के लिए सत्ता पक्ष ने भी कमर कस ली है।
राज्यसभा में सदस्यों के निलंबन के लिए संसदीय कार्यमंत्री नियम 256 के तहत प्रस्ताव ला सकते हैं
उच्च सदन में कुछ सदस्यों के व्यवहार को लेकर भाजपा ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने का मन बनाया है। वहीं इस बात की भी पूरी संभावना है कि इन सदस्यों के निलंबन के लिए संसदीय कार्यमंत्री नियम 256 के तहत प्रस्ताव ले आएं
नायडू के आवास पर कई मंत्रियों की बैठक में घटनाक्रम पर गहन विचार विमर्श हुआ
राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू के आवास पर कई केंद्रीय मंत्रियों की बैठक हुई। बैठक में रविवार के घटनाक्रम पर गहन विचार विमर्श हुआ। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में तीन से चार सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करने पर चर्चा की गई।



देश




















