अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी, जिसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरा कर लिया गया है। इसी बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने देश-विदेश के सभी राम भक्तों से एक निवदेन किया है। साथ ही मंदिर से जुड़ी अहम जानकारियां भी साझा की हैं। इस बाबत एक लेटर जारी किया है।
इसमें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने कहा है, “माता, बहनों एवं भाइयों आगामी पौष शुक्ल द्वादशी, विक्रम संवत् 2080, सोमवार (दिनांक 22 जनवरी, 2024) के शुभदिन, प्रभु श्रीराम के बाल रूप नूतन विग्रह को श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भगृह में विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी”
“इस अवसर पर अयोध्या में अभूतपूर्व आनंद का वातावरण होगा. आप भी प्राण-प्रतिष्ठा के दिन (पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे के मध्य) अपने ग्राम, मोहल्ले, कॉलोनी में स्थित किसी मंदिर में आस-पड़ोस के राम भक्तों को एकत्रित करके, भजन-कीर्तन करें. टेलीविजन या L.E.D. स्क्रीन लगाकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समाज को दिखाएं. शंखध्वनि, घंटानाद, आरती करें और प्रसाद वितरण करें। आपसे निवेदन है कि प्राण प्रतिष्ठा दिन के बाद प्रभु श्रीरामलला और नवनिर्मित मंदिर के दर्शन के लिए अपने अनुकूल समयानुसार अयोध्या में परिवार सहित पधारें. श्रीराम जी की कृपा प्राप्त करें”

निवेदन पत्र के साथ ही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के बारे में जानकारी भी साझा की गई है. जिसमें बताया गया है कि…
मंदिर परंपरागत नागर शैली में बना है-



उत्तरप्रदेश




















