मुरैना शहर के ट्रैफिक सिस्टम को महानगरों जैसा सुगम बनाने के लिए मुख्य तिराहे-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए लेकिन, यह शोपीस से ज्यादा कुछ नहीं हैं। जहां ट्रैफिक सिग्नल लगे हैं वहां-वहां सालों से बुझे पड़े हैं। ट्रैफिक का दबाव ऐसा है कि, सबसे ज्यादा जाम की समस्या उन्हीं जगह पर है जहां यह सिग्नल लगे हुए हैं।
गौरतलब है कि पुलिस और नगर निगम ने मिलकर पुराने बस स्टैण्ड चौराहा, केएस चौराहा, बैरियर चौराहा, ओवरब्रिज चौराहा, रामनगर तिराहा पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए थे। पहले तो यह बिजली कनेक्शन नहीं मिलने के कारण महीनों तक बंद रहे। बाद में शुरू हुए तो चंद महीने बाद बंद पड़ गए। अब हालत यह है कि, करीब 4 साल से ट्रैफिक सिग्नल बंद पड़े हुए हैं। जब ट्रैफिक सिग्नल चालू थे तो इन तिराहे-चौराहों पर सिग्नल तोड़ने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहते थे। बिडंबना देखिए कि सिग्नल बंद हुए तो ट्रैफिककर्मी भी गायब हो गए। पहले ट्रैफिक व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस में चार टीआई तैनात किए गए। अब निगरानी करने वाले यह अफसर भी कम कर दिए जिससे, ट्रैफिक पुलिस का सिस्टम भी सिग्नल की तरह अस्त-व्यस्त सा पड़ा है।
इसलिए पूरे शहर में बिगड़ रहा है ट्रैफिक
– ननि ने एमएस रोड के दोनों किनारों खासतौर से चौराहों के कॉर्नर पर ख़े होने वाले ठेलों को नहीं हटवाया है। इस वजह से एमएस रोड पर वाहन सही ढंग से नहीं चल पाते। साथ ही सड़क किनारे खड;े हाथ ठेले जाम की वजह भी बन जाते हैं।
– ननि ने एमएस रोड पर कमर्शियल भवनों में पार्कंिग की व्यवस्था नहीं कराई है। व्यवसायिक उपयोग में आ रहे भवनों के तलघरों में दुकानें चल रही हैं और वाहन सड़क किनारे फुटपाथों पर अवैध पार्कंिग बनाकर खड;े हो रहे हैं।
– शहर की एमएस रोड पर ई-रिक्शा व अन्य सवारी वाहन चाहे जहां ख़े हो जाते हैं और सवारियां लेने लगते हैं। खासतौर से शहर के ओवरब्रिज तिराहे के पास, अस्पताल के सामने, जेल रोड, पुराने बस स्टैण्ड पर टेंपो, ई-रिक्शा इस तरह से खड़े होते हैं जिससे जाम लग जाता है।
वर्जन
– ट्रैफिक सिग्नल को चालू करवाने के प्रयास किए जाएंगे। जिन तिराहे-चौराहों पर यातायात का लोड ज्यादा है, वहां ट्रैफिकर्मी तैनात रहते हैं। अगर कोई लापरवाही कर रहा रहा है, तो औचक निरीक्षण कर ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई करेंगे।
हरेन्द्र सिंह
यातायात प्रभारी, मुरैना
आपको यह खबर कैसी लगी?


देश

























