मई के महीने में शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल चुकी है. बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 2 मई के बाद से करीब 2000 प्वाइंट नीचे आ चुका है. दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी में 600 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है. अगर बात आज की करें तो कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स में 250 से ज्यादा अंकों की गिरावट आ चुकी है. वहीं सेंसेक्स में 840 से ज्यादा अंकों की गिरावट आ चुकी है. आज की इस गिरावट की वजह से निवेशकों को 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है.
अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर शेयर बाजार में गिरावट क्यों देखने को मिल रही है. इसके प्रमुख कारण क्या है? जानकारों की मानें तो मौजूदा समय में चल रहे लोकसभा चुनाव, एफआईआई की बिकवाली, अमेरिकी डॉलर में उछाल, अमेरिकी फेड के रुख वजह से ट्रेजरी यील्ड में इजाफा, चौथी तिमाही के खराब परिणाम और भारत VIX इंडेक्स में इजाफा प्रमुख कारण माने जा रहे हैं. आइए जरा इन कारणों पर विस्तार से चर्चा करते हैं और शेयर बाजार के आंकड़ों को समझने की कोशिश करते हैं.
सेंसेक्स में गिरावट
बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को बड़ी गिरावट आ गई है. आंकड़ों के अनुसार सेंसेक्स मौजूदा समय यानी 1 बजकर 30 मिनट पर 780.71 अंकों की गिरावट के साथ 72,687.58 अंकों पर कारोबार कर रहा है. जबकि आज सेंसेक्स 73,499.49 अंकों पर ओपन हुआ था और कारोबारी सत्र के दौरान 842.25 अंक गिरकर 72624.14 अंकों के साथ दिन निचले स्तर पर पहुंच गया. अगर बात 2 मई के बाद से करें तो सेंसेक्स में करीब 2000 अंकों की गिरावट देखी जा चुकी है. जानकारों की मानें तो सेंसेक्स दमें आने वाले दिनों में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
अगर बात नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 करें तो 250 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है. दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर निफ्टी 264.30 अंकों की गिरावट के साथ 22,038.20 अंकों पर कारोबार कर रहा है. कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी में 281.45 अंकों तक टूट चुकी है और 22,021.05 अंकों के साथ दिन के लोअर पर पहुंच चुकी है. अगर निफ्टी 22 से नीचे आती है तो 19 अप्रैल के ऐसा पहली बार होगा. अगर बात 2 मई के बाद से करें तो निफ्टी में 627.15 अंकों की गिरावट देखी जा चुकी है. आने वाजे दिनों में निफ्टी में और गिरावट देखने को मिल सकती है. गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट की वजह से बाजार बंद होने से पहले निवेशकों को 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा नुकसान हो चुका है.निवेशकों का नुकसान और फायदा बीएसई के मार्केट कैप से तस होता है. एक दिन पहले बीएसई का मार्केट कैप 400 करोड़ रुपए के पार था, जोकि गुरुवार को कारोबारी सत्र के दौरान 3,95,64,869.73 करोड़ रुपए पर आ चुका है. इसका मतलब है बीएसई के मार्केट कैप को यानी निवेशकों को 5,04,539.89 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है. वहीं दो मई के बाद से निवेशकों को करीब 11 लाख करोड़ की गिरावट देखने को मिल चुकी है. निफ्टी 250 अंक टूटा
निवेशकों को मोटा नुकसान
इन 5 कारणों से गिर रहा शेयर बाजार


व्यापार

























